दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की पहल वरिष्ठ नागरिकों के लिए त्रैमासिक सम्मेलन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को समर्पित एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीसीपी कार्यालय परिसर, वसंत विहार में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एसीपी हैडक्वाटर विजय कुमार ने किया, जिसमें सभी थानो के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षा, संरक्षण और साइबर अपराध से बचाव संबंधी जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सतर्क बनाना रहा।
यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने और वरिष्ठ नागरिकों के सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित