संदेश

भ्रष्टाचार, हिंसा या घृणा जैसे शब्द तो शब्दकोश में भी न मिलें - प्रबोध कुमार गोविल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय डाक व तार विभाग ने एक अखिल भारतीय निबंध और पत्रलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका विषय था 2047(आजादी के 100 साल बाद) में भारत कैसा होगा। विजेताओं को 25, 10 और 5 हज़ार रुपए( कुल 4 लाख रुपए) के नकद पुरस्कार दिए गए। जयपुर मुख्य डाकघर के सभागार में मुख्य अतिथि सुविख्यात साहित्यकार प्रबोध कुमार गोविल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर गोविल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सुरक्षा, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में तरक्की करके हम अपने सपनों का जो देश बनाना चाहते हैं उस के रोडमैप की दिशा में बच्चों की सोच का जाना एक अच्छी बात है। हिंसा, घृणा और भ्रष्टाचार जैसे शब्द हमारे शब्दकोश में भी न दिखाई दें तो कुछ बात बने। विजेता युवाओं ने इस अवसर पर अपने उन प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी जो उन्होंने प्रतियोगिता के लिए चुने। इस अवसर पर प्रियंका गुप्ता साहा, योगेश भटनागर तथा मुख्य पोस्टमास्टर राकेश कुमार भी उपस्थित थे। समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों और उनके शिक्षकों तथा अभिभावकों ने भी भाग लिया।

ग्रैंड 55वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला - स्प्रिंग 2023 का भव्य आगाज इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में

चित्र
० आशा पटेल ०  ग्रेटर नोएडा . इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे में 19 मार्च तक आयोजित होने वाले आईएचजीएफ दिल्ली फेयर-स्प्रिंग 2023 के 55वें संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य, श्रीमती दर्शना वी जरदोश द्वारा सुरेश कुमार खन्ना, वित्त और संसदीय मामलों के मंत्री, यूपी सरकार और श्रीमती शुभ्रा, व्यापार सलाहकार और डीसी हस्तशिल्प और हथकरघा की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर राजकुमार मल्होत्रा, अध्यक्ष-ईपीसीएच; उपाध्यक्ष, ईपीसीएच - दिलीप बैद और नीरज खन्ना; राकेश कुमार, महानिदेशक, ईपीसीएच और अध्यक्ष, आईईएमएल; अवधेश अग्रवाल, अध्यक्ष, स्वागत समिति, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर-स्प्रिंग 2023 और उपाध्यक्ष - परविंदर सिंह, रवींद्र नाथ और दीपक गुप्ता; प्रशासन सदस्यों की समिति, ईपीसीएच; और आर के वर्मा, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच उपस्थित थे । सभा को संबोधित करते हुए दर्शना वी जरदोश, केंद्रीय कपड़ा और रेलवे राज्य मंत्री, ने आईएचजीएफ दिल्ली मेले को शिल्प उद्योग को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट माध्यम कहा और ज्ञान साझा करने और व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने का अवसर प्रदान करने ...

मुंबई में 19 मार्च से राजकमल का 'किताब उत्सव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली - राजकमल प्रकाशन 19 से 23 मार्च तक मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में 'किताब उत्सव' का आयोजन करने जा रहा है। पाँच दिनों तक चलने वाले इस 'किताब उत्सव' में देश के नामी-गिरामी साहित्यकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कई पुस्तकों का लोकार्पण होगा और विभिन्न पुस्तकों पर परिचर्चा और लेखकों से बातचीत के सत्र आयोजित किए जाएंगे। 'किताब उत्सव' मुम्बई का उद्घाटन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मूर्धन्य मराठी लेखक भालचन्द्र नेमाड़े, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मण गायकवाड़ और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार अब्दुल बिस्मिल्लाह करेंगे।  उत्सव के विभिन्न सत्रों में मशहूर निर्देशक-गीतकार गुलज़ार, गीतकार-शायर जावेद अख़्तर, उपन्यासकार विश्वास पाटील, अंग्रेजी लेखक जैरी पिंटो आदि पाठकों से रूबरू होंगे। वहीं 'किताब उत्सव' गोविंद निहलानी, दयाल निहलानी, शरण कुमार लिम्बाले, अंबरीश मिश्र, रंजीत कपूर, सीमा कपूर, धीरेन्द्र अस्थाना, गौरव सोलंकी, रामकुमार सिंह, सत्यांशु सिंह, बोधिसत्व, युनुष खान, यतीश कुमार, शेषनाथ पांडे, शैलजा पाठक, अ...

आईएनए दिल्ली हाट मे 16 मार्च से 31 मार्च तक बिहार उत्सव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर 15 दिवसीय बिहार उत्सव का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा आईएनए दिल्ली हाट, नई दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें बिहार के हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, बिहार खादी, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थी, PMEGP योजना के लाभार्थी द्वारा लगभग 120 स्टॉल लगाए जायेंगे। इसके साथ ही बिहार के कलाकारों द्वारा बिहार की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि इस वर्ष नई दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट मे बिहार उत्सव और बिहार दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली हाट को बिहार थीम पर सजाया जाएगा। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार उत्सव 2023 में इस बार बिहार के प्रसिद्ध हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के 120 स्टाल लगाया गया है जिसमे बिहार की प्रसिद्ध भागलपुरी सिल्क एवं बिहार के प्रसिद्ध हस्तशिल्प एवं हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार उत्सव के...

NSD नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में लांच हुआ "छिकपली" का ट्रेलर

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -  यशपाल शर्मा के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।  यशपाल शर्मा छिपकली लेकर आ रहे हैं कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता का दमदार लुक देखने को मिला था। अब मेकर्स ने दिल्ली स्थित एनएसडी में फ़िल्म छिपकली का ट्रेलर रिलीज किया गया। मौके पर अभिनेता यशपाल शर्मा,योगेश भारद्वाज, अभिनेत्री तनिष्ठा बिस्वास,निर्देशक कौशिक कर,निर्माता मीमो व सर्वेश कश्यप प्रेजेंटर स्वर्णदीप विश्वकर्मा मौजूद रहें। यशपाल शर्मा ,योगेश भारद्वाज व तनिष्ठा विस्वास की फिल्म छिपकली का ट्रेलर जबरदस्त है। यशपाल आलोक चतुर्वेदी व योगेश डिडेक्टर रुद्राक्ष के रूप में उम्दा अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। छिपकली का ट्रेलर सस्पेंस का कंप्लीट डोज है। इसमें आपको भरपूर एक्शन, ड्रामा और फ़ॉलोसॉफिकल थ्रिल देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत आलोक चतुर्वेदी व डिडेक्टर के संवाद से शुरू होती है। अभिनेता कहते हैं कि हमारे आसपास एक थर्ड पर्सन हमेशा हमारे गतिविधियों पर नजर रखते हैं जिसे देखने के लिए अतिसूक्ष्म नजरिया होन...

देश की आजादी से लेकर आज तक आदिवासियों को उनका अधिकार कांग्रेस ने दिया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल  मीणा  की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के इन्दिरा गाँधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल  मीणा  ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक आदिवासियों को उनका अधिकार कांग्रेस ने दिया है। कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को लोकसभा व विधानसभा सहित पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों चुनावों में आरक्षण देकर राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य किया है। नौकरियों में आरक्षण देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को पार्टी में विशेष महत्व देने के लिए अलग से बूथ स्तर से एआईसीसी स्तर तक अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस विभाग बना रखा है। जिससे आदिवासी समाज राजनीति में आगे बढ सका है। इसको आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी के रायपुर अधिवेशन में आदिवासियों, दलितों, पिछड़...

लोकमत मीडिया समूह देश के नेताओं से अपेक्षित कार्य की गुणवत्ता के लिए एक मानक स्थापित कर रहा है

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली. लोकमत मीडिया ने दिल्ली में तेलंगाना सरकार द्वारा समर्थित लोकमत संसदीय राष्ट्रीय सम्मेलन पुरस्कार 2022 के चौथे संस्करण की मेजबानी की। पुरस्कारों का उद्देश्य सांसदों द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करना है। यह पुरस्कार इन प्रशंसित सांसदों को हमारे देश के प्रेरणा और गौरव के स्रोत के रूप में मान्यता देता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद थे। लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव "भारतीय लोकतंत्र: परिपक्वता के कितने करीब?" विषय पर केंद्रित था। इस सम्मलेन में कई सम्मानित वक्ता भी थे। अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा मामले और खेल, किरेन रिजिजू, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, दिग्विजय सिंह, संसद सदस्य, राज्यसभा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री; सीताराम येचुरी, महासचिव, सीपीआई (एम) हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री ; राघव चड्ढा, संसद सदस्य, राज्य सभा; डॉ. सुधांश...

राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक 15 मार्च, 2023 को प्रात: 11.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर के इन्दिरा गाँधी सभागार में आहूत की गई है।  जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकरलाल मीणा ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए  संकल्पों के अन्तर्गत पार्टी स्तर पर चलाये जाने वाले एलडीएम प्रोग्राम (लीडरशिप डवलपमेंट मिशन) द्वारा अनुसूचित जनजाति की लोकसभा एवं विधानसभा सीटों के संबंध में चर्चा तथा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में नियुक्त किए गए प्रदेश कॉर्डिनेटर एवं 3 प्रदेश उपाध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक को आदिवासी कांग्रेस के अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पी.डी. मीणा, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के नेतागणों सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण सम्बोधित करेंगे।

श्री नारायण मानव सेवा समिति द्वारा दिया गया "नारी शक्ति सम्मान-2023"

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर . पिछले 8 वर्षों से मानव कल्याण के कार्य कर रही श्री नारायण मानव सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर राजस्थान में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को जिन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया उन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2023 से नवाजा गया। संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन चहेता ने बताया कि पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि महापौर-डॉ• सौम्या गुर्जर (जयपुर ग्रेटर, नगर निगम) रहीं इस पुरस्कार समारोह में रेखा राणा को महिलाओ की सुरक्षा में काम करने के लिए, शताब्दी अवस्थी को खेल क्षेत्र मे, सिमरन शर्मा को पेरा रायफल शूटर की उपलब्धियों पर, काजल बंसल को महिला उद्यमी के रूप मे नई पहचान बनाने पर, अल्का शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र मे, हर्षता चौहान को जूडो कराटे के क्षेत्र में दुनिया मे परचम लहराने पर, आईरॉन लेडी संतोष देवी को समाज सेवा मे, पार्थवी कटियार को शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्थिरीय नारी शक्ति सम्मान-2023 नवाजा गया। कार्यक्रम संयोजक बबीता शर्मा, इंदिरा बंसल एवं ललिता टांक ने बताया की पुरस्कार समारोह में कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए एवं पहुंचने ...

जियो ने लॉन्च किया पोस्टपेड फैमिली प्लान ,एक महीने का ट्रायल मिलेगा फ्री

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ अपना नया फैमिली प्लान – जियो प्लस लॉन्च कर दिया है। जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रु चुकाने होंगे, प्लान में 3 अतिरिक्त कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन के लिए 99 रु चुकाने होंगे। जियो प्लस में 4 कनेक्शन के लिए 696 रु (399+99+99+99) प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। प्लान के साथ 75जीबी डेटा मिलेगा। 4 कनेक्शन वाले फैमिली प्लान में एक सिम पर हर महीने औसतन 174 रु खर्च आएगा। इसके अलावा जिन ग्राहकों की डेटा खपत अधिक है वे 100 जीबी प्रति माह के प्लान को ले सकते हैं। इसके लिए पहले कनेक्शन पर 699 रु चुकाने होंगे और प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन पर 99 रु प्रति कनेक्शन देना होगा। कुल 3 अतिरिक्त कनेक्शन ही लिए जा सकेंगे। कुछ व्यक्तिगत प्लान भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें 299रु का 30 जीबी का प्लान है और एक अनलिमिटेड डेटा प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 599 रु चुकाने होंगे। कंपनी ने नए फैमिली प्लान- जियो प्लस के साथ सौगातों की झड़ी लगा दी है। जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर के साथ अनलिमिटेड 5ज...