संदेश

अप्रैल 9, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जेकेके का 33वाँ स्थापना दिवस,बाल लोक कलाकारों ने दी मनोरम प्रस्तुतियां

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के 33 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत शिक्षा पा रहे प्रदेश के विभिन्न अंचलों के बाल लोक कलाकारों ने मनोरम प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को को मन्त्रमुग्ध कर दिया। कला एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त सचिव एवं जवाहर कला केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक अनुराधा गोगीया ने बताया कि पहली बार एक नवाचार के रूप बाल लोक कलाकारों द्वारा किये गाये कला प्रदर्शन किया को आगन्तुक दर्शकों ने सराहा। बाल लोक कलाकारों द्वारा पूरे उमंग उत्साह से दी गई प्रस्तुतियों को दर्शकों ने पूर्ण रूचि के साथ देखी। दर्शकों ने बाल कलाकारों का करतल ध्वनि से उत्साह वर्धन किया। बाल लोक कलाकारों ने डांडी गैर, शेखावाटी चंग, पारंपरिक मांगलिक गीत एवं पारंपरिक नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां दी। लंगा समूह की प्रस्तुति में सादिक खान लंगा एवं उनके दल ने अपनी गायकी से वातावरण को सुरमयी बना दिया। उन्होंने “गजानंद जी आवो” से अपनी प्रस्तुति, जिसके पश्चात “चैरा री माखी”, “चरखो”, “जीवडो” तथा “धोरा वालो देश” जैसे लोकगीत प्रस्तुत किए। राजस्थान के पारंपरिक...

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बनीपार्क स्थित होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव ‘उत्कर्ष: उत्कृष्टता के 50 वर्ष’ बुधवार को सधे हुए प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक गरिमा और पेशेवर अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। दोपहर बाद आरंभ हुए इस आयोजन ने संस्थान की पचास वर्षों की उपलब्धियों, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और आतिथ्य शिक्षा में स्थापित उच्च मानकों को एक मंच पर सजीव कर दिया।  समारोह में होटल उद्योग, पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि, पूर्व छात्र, शिक्षाविद और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूकमणी रियाड़, आयुक्त, राजस्थान पर्यटन विभाग रहीं। संस्थान द्वार पर प्रोटोकॉल टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। मुख्य अतिथि रूकमणी रियाड़ ने कहा कि आतिथ्य उद्योग की रीढ़ प्रशिक्षित, संवेदनशील और पेशेवर मानव संसाधन है,  और ऐसे संस्थान इस आवश्यकता को निरंतर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप कौशल उन्नयन और व्यवहारिक दक्षता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने संस्थान की अनुशासन, शिष्टाचार और सेवा-भाव पर आधारित परंप...

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और नीतिगत चुनौतियों पर केंद्रित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 'कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ (बीआरएमजीएसयू) द्वारा किया गया। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और श्रम मंत्रालय के प्रतिनिधियों सहित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के लेबर वेलफेयर असिस्टेंट संदीप चौरसिया, एटीएसईसी के संजय कुमार मिश्रा और विश्वजीत घोष जैसे प्रमुख वक्ताओं ने भाग लिया।  इन विशेषज्ञों ने श्रमिकों की स्थिति, नीतिगत सुधारों और जमीनी वास्तविकताओं पर व्यापक चर्चा की। आईएलओ के मुख्य तकनीकी अधिकारी जियोवानी सोलेदाद ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन वे अब भी औपचारिक मान्यता और संस्थागत सुरक्षा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधित्व की कमी और सामूहिक सौदेबाजी के अभाव के कारण ये श्रमिक शोषण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।  सोलेदाद ने रेखांकित किया, "अधिकांश श्रमिकों के पास न तो औपचारिक अनुबंध हैं...

इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय और यूनेस्को ने मासिक-धर्म स्वास्थ्य पर भारत का पहला सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : मासिक धर्म स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय ने यूनेस्को के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से "एम्पॉवर फ्लो: स्पॉटलाइट रेड" नामक सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया। इस पहल के साथ, इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर एक शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करने वाला भारत का पहला संस्थान बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला गरिमा और सशक्तीकरण के विजन के अनुरूप, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नयना सहस्रबुद्धे (उपाध्यक्ष, भारतीय स्त्री शक्ति) रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीडन से लीना बैकर और जॉयस पोअन (शिक्षा क्षेत्र प्रमुख, यूनेस्को नई दिल्ली) उपस्थित रहीं।  यूनेस्को नई दिल्ली की डॉ. हुमा मसूद ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूनम कुमरिया के नेतृत्व में किया गया...

व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली | वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित देशव्यापी पहल व्यो विकास ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित उच्च स्तरीय सम्मेलन “यूनाइटिंग फॉर सीनियर सिटिजन एम्पावरमेंट” के माध्यम से अपने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में सरकार, स्वास्थ्य क्षेत्र, नागरिक समाज तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सशक्त, समन्वित और सहयोगात्मक राष्ट्रीय तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत लाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व सचिव अमित यादव (आईएएस, सेवानिवृत्त) को दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का नेतृत्व सौंपे जाने की औपचारिक घोषणा की गई। व्यो विकास, जिसकी स्थापना अप्रैल 2021 में बेंगलुरु में हुई थी, ने अल्प अवधि में ही वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सक्रिय जीवन औ...