राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक 15 मार्च, 2023 को प्रात: 11.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड़, जयपुर के इन्दिरा गाँधी सभागार में आहूत की गई है।  जानकारी देते हुए राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकरलाल मीणा ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिए गए 

संकल्पों के अन्तर्गत पार्टी स्तर पर चलाये जाने वाले एलडीएम प्रोग्राम (लीडरशिप डवलपमेंट मिशन) द्वारा अनुसूचित जनजाति की लोकसभा एवं विधानसभा सीटों के संबंध में चर्चा तथा प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में नियुक्त किए गए प्रदेश कॉर्डिनेटर एवं 3 प्रदेश उपाध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक को आदिवासी कांग्रेस के अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पी.डी. मीणा, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के नेतागणों सहित प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण सम्बोधित करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार