बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच अंतर्राष्ट्रीय खरीददार ईजीजेएस में हुए शामिल
० आशा पटेल ० जयपुर, International Gem & Jewellery Show (IGJS) जयपुर 2026 का आयोजन द जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्टस प्रमोशन द्वारा 9 से 11 अप्रैल तक जयपुर में किया जा रहा है। यह एक्जीबिशन भारतीय निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों को एक ही मंच पर जोड़ने का कार्य कर रही है। IGJS को क्यूरेटेड और बिज़नेस-केंद्रित प्लेटफॉर्म के रूप में पहचाना जाता है, जो वैश्विक रत्न एवं आभूषण व्यापार में भारत की स्थिति को एक सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत करता है। इस वर्ष IGJS जयपुर में 85 कंपनियाँ 110 बूथ्स के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। साथ ही, 30 देशों से आए 230 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार इस आयोजन में शामिल हुए हैं। इन देशों में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, लैटिन अमेरिका, ओशिनिया, मिडिल ईस्ट एवं नॉर्थ अफ्रीका , रूस और CIS क्षेत्र शामिल हैं। यह आयोजन वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बदलते परिदृश्य के बीच भारत के जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर के लिए नए व्यापारिक अवसरों को सृजित करने और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इस एक्जीबिशन का उद्घाटन...