नारी शक्ति वंदन रन” का आयोजन 17-18 अप्रैल को सात शहरों में किया जाएगा
० संवाददाता द्वारा ० नयी दिल्ली : युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी को मजबूत करने के तहत, 17 और 18 अप्रैल को सात प्रमुख शहरों में "नारी शक्ति वंदन रन" का आयोजन करेगा। #नारीशक्तिवंदन थीम पर आधारित यह आयोजन दिल्ली, कटक, पटना, मुंबई, इंदौर, बेंगलुरु और जयपुर में आयोजित किया जाएगा। पटना और जयपुर में आयोजन 17 अप्रैल को निर्धारित हैं, जबकि शेष शहरों - दिल्ली, कटक, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में यह दौड़ 18 अप्रैल को होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह लगभग 2 से 3 किलोमीटर की यह दौड़ प्रत्येक शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ होगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, जिनमें छात्राएं, पेशेवर महिलाएं, उद्यमी, खिलाड़ी और नागरिक समाज की सदस्य शामिल हैं, की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है। माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और अन्य सहयोगी संगठनों के माध्यम से भागीदारी को सुगम बनाया जा रहा है। “नारी शक्ति वंदन रन” का आयोजन स...