संदेश

अप्रैल 4, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

चित्र
० शादाब सैफी ०  नई दिल्ली : बेस्ट सैफी डे कमेटी (रजि०) द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु एक “ईद मिलन एवं सैफ़ी सम्मान समारोह” का आयोजन 5 अप्रैल को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनसेवा से जुड़ी संस्थाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जिन संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, उनमें निकाह मिन सुन्नती मुरादाबाद, एम इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन संगम विहार दिल्ली, जदीद फाउंडेशन ट्रस्ट मजीदिया ग्रुप घोंडा दिल्ली,साउथ एशियन माइनारिटीज़ लॉयर्स एसोसिएशन (सामला),सिमरन एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट डासना, जिला सैनिक बंधु हापुड़, सैफ़ी स्कूल अमरोहा, सैफ़ी क़लमकार ग्रुप ,  इमदाद सैफी कंटेंट दिल्ली-NCR, सैफी समाज राहत फाउंडेशन मेरठ, द हेल्पिंग ट्रस्ट सालारपुर नोएडा (दिल्ली-NCR), यूनियन इंडिया पोस्ट (इंडिया) तथा उज्जवल महिला विकास सोसाइटी न्यू अशोक नगर (पूर्वी दिल्ली)। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख...

दिल्ली में प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप द्वारा "जै जिया" नाटक की प्रस्तुति

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : जय जिया रानी (मौला देवी पुंडीर) उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की एक प्रख्यात वीरांगना और कत्यूरी रानी थीं, जिन्हें उत्तराखंड की लक्ष्मीबाई कहा जाता है। उन्होंने रुहेलों/तुर्कों से मातृभूमि की रक्षा की और रानीबाग (हल्द्वानी) में गौला नदी के तट पर युद्ध लड़ते हुए शहीद हुईं थी। इस नाटक का मंचन श्रीराम कला केंद्र, मंडी हाउस, नई दिल्ली में प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप द्वारा "जै जिया" नाटक के नाम से प्रस्तुति दी । यह नाटक वीरता की प्रतीक उत्तराखंड की लोकदेवी जिया रानी पर आधारित एक प्रभावशाली प्रस्तुति रही। नाटक के लेखक मदन मोहन सती उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्था को रंगकर्मी लक्ष्मी रावत के निर्देशन में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उत्तराखंड राज्य के प्रवासी राज्य मंत्री पी.सी.नैनवाल , हिंदी अकादमी दिल्ली सरकार के पूर्व सचिव व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिसुमन बिष्ट, उद्योगपति नरेन्द्र लडवाल व डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. शर...

पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने ली शपथ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने आयोजित एक समारोह में ली शपथ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा ‘‘जकड़ी‘‘, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमो नारायण अवस्थी एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) ने क्लब संविधान एवं नियमों के तहत क्लब एवं पत्रकारिता हित में कार्य करने की शपथ ली। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी प्रेस क्लब एव पत्रकारों के हित में दिन रात कार्य करेगी। हमारी टीम पूर्ण निष्ठा के साथ क्लब का बेहतर संचालन करेगी। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार संवाद कायम कर निराकरण के ठोस कदम उठाएगी। इस अवसर संस्थापक सदस्य प्रवीण चन्द छाबड़ा पूर्व मिलाप चन्द डांडिया वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, राधेश्याम दुसाद, श्याम सुन्दर शर्मा,  पूर्व अध्यक्ष एल.एल.श...

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस ने अपने 26 वें स्थापना दिवस को शिल्प, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम वूमेन  शिल्पियों  को एक्सीलेंस अवार्ड के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों, कारीगरों, डिज़ाइनरों, शिक्षाविदों और छात्रों ने भाग लेकर भारतीय शिल्प परंपरा और डिज़ाइन की बदलती भूमिका का उत्सव मनाया। कार्यक्रम एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से आर्च कॉलेज की यात्रा और पिछले वर्ष की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्थान की डिज़ाइन शिक्षा, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। आर्च कॉलेज की संस्थापक एवं निदेशक अर्चना सुराणा ने कहा कि आर्च का उद्देश्य डिज़ाइन थिंकिंग के माध्यम से परंपरा, ज्ञान और नवाचार को जोड़ते हुए महिलाओं और कारीगर समुदायों को सशक्त बनाना है। लगभग तीन दशकों से डिज़ाइन शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय अर्चना सुराणा वैश्विक डिज़ाइन संगठन Cumulus Executive Board की सदस्य भी हैं।  उन्होंने इस अवसर पर रचनात्मक सोच रखने वाले ऐसे डिज़ाइनरों को...

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार ने डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित ‘जयपुर बाल महोत्सव’ की तिथियों में बदलाव किया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसमें भाग लेने का अवसर मिल सके और उनकी पढ़ाई पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े। अब कार्यक्रम की समय-सारिणी को आगे बढ़ाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि स्कूल खुलने के शुरुआती दिनों में बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न हो और वे उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग ले सकें। इस महोत्सव में राजस्थान के 41 जिलों के बच्चे अपने-अपने शहरों, कस्बों और गांवों की विशेषताओं, स्थानीय खानपान, संस्कृति और पर्यटन से जुड़ी अनोखी बातों को प्रस्तुत करेंगे। यह मंच बच्चों को अपनी रचनात्मकता, नवाचार और स्थानीय पहचान को सामने लाने का अवसर प्रदान करेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय को ध्यान में रखते हुए जयपुर बाल महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल कर दी गई है। डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने बताया कि कई जिलों से बच्चों ने अपने विडिओ बनाकर भेजे है। अपने जिले की खास बात बताने वाला विडिओ बनाकर बच्चों को इसमें भाग लेना है मुख्यमंत्री ...