संदेश

एंजेल वन ने ऑनलाइन निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्‍च किया JagrukTejaBhai

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मुंबई  : एंजेल वन लिमिटेड ने सभी प्लैटफ़ॉर्मों पर उद्योग का पहला फ्रॉड अवेयरनेस कैम्‍पेन- JagrukTejaBhai लॉन्‍च किया है। मार्केट लीडर के रूप में, एंजेल वन खुदरा निवेशकों के हितों की रक्षा करना अपना कर्त्तव्य मानता है। इस विज्ञापन के माध्यम से इसका लक्ष्य निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए घोटालेबाजों द्वारा प्रयोग किये जाने वाली तरकीबों के बारे में निवेशकों को शिक्षित और सूचित करना तथा उनके बीच जागरूकता पैदा करना है। इस कैम्‍पेन का लक्ष्य बाज़ार में हो रही सामान्य वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह खुदरा निवेशकों को धोखाधड़ी की गतिविधियों को पहचानने और उनसे बचने के बारे में शिक्षति करके उन्हें सशक्त करता है। विज्ञापन का उद्देश्‍य खुदरा निवेशकों को अपने निवेशों की रक्षा के लिए अग्रसक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें वित्तीय नुकसान से बचाना है। मल्‍टी-प्लैटफॉर्म रणनीति के साथ यूट्यूब, ट्विटर, इन्स्टाग्राम, और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लॉन्‍च किये गए इस कैम्‍पेन को प्रभाव पैदा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आठ भागों की...

स्वास्थ्य आरोग्य पुरस्कार 2023 में अभिनेत्री एंजेलीना भारवा सेलिब्रिटी अतिथि रही

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई - अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार द्वारा इवेंट स्वास्थ्य आरोग्य पुरस्कार 2023 में अभिनेत्री एंजेलीना भारवा सेलिब्रिटी अतिथि रही। सफलता पाने के लिए लगन और संघर्ष की जरूरत होती है ऐसा मानना है फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना चुकी एंजेलिना भारवा को फिल्म उद्योग जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया । मुख्य अतिथि मनोज कोटक रहे । अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार द्वारा इवेंट स्वास्थ्य आरोग्य पुरस्कार 2023 का आयोजन मुंबई के दयानंद banquet हांल मुलुंड मुंबई किया गया। अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार द्वारा इवेंट स्वास्थ्य आरोग्य पुरस्कार 2023 समारोह में बॉलीवुड और टेलीविजन की प्रमुख हस्तिया शामिल हुए , जिन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार द्वारा इवेंट स्वास्थ्य आरोग्य पुरस्कार 2023 मनोरंजन और फिल्म उद्योग का सम्मान और सराहना करता है और योग्य कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और रचनाकारों को सम्मानित करता है जो भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। राज्यपालों, मशहूर हस्तियों, प्रतिनिधिय...

अब आन्दोलन जनता के बीच ले जाने की तैयारी

चित्र
० आशा पटेल ०  वाराणसी। अब"यह सिर्फ जमीन बचाने या सिर्फ बनारस की संस्कृति व विरासत के निशानों को बचाने का आन्दोलन नहीं है; बल्कि यह लोकतंत्र व भविष्य बचाने तथा आजादी के सपनों के नायकों के सपनों का भारत बनाने का आन्दोलन है. इस आन्दोलन को जन आन्दोलन में तब्दील कर देना है." "यदि हम गांधी - जेपी की वैचारिक विरासत को नहीं बचा पाएंगे तो आगे चलकर बनारस की विरासत के कई निशान मिटा दिए जायेंगे. हम ऐसा नहीं होने देंगे. " सविनय अवज्ञा आन्दोलन के 47 वें हुई राजनीतिक दल प्रतिनिधियों की बैठक इस चेतावनी और संकल्प के साथ सम्पन्न हुई. इस मौके पर स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम को उनके सर्वोदयी प्रयासों के लिए याद किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पूर्व विधायक अजय राय, निगम पार्षद वकार , किन्नर नेता सलमा आदि के अलावा सीपीआई माले, आम आदमी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समेत कई दलों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया. पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने सवाल उछाला कि यदि गुजरात के किसी छात्रावास में खाने का रेट बढ़ाने के खिलाफ लड़ाई सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन में तब्दील हो स...

DDCA ko Badnaam Kar Rahe Hai : डीडीसीए को बदनाम कर रहे हैं पदाधिकारी { Q...

चित्र

पद का दुरुपयोग और डीडीसीए को बदनाम कर रहे हैं पदाधिकारी

चित्र
० ओम पीयूष ०  नयी दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डी डी सी ए के पूर्व क्रिकेट निदेशक एवं दिल्ली रणजी के पूर्व खिलाड़ी संजय भारद्वाज ने डीडीसीए यानी दिल्ली एवम जिला क्रिकेट संघ की छवि को अपूर्णीय क्षति पहुंचाने के दोषी व्यक्तियों के खिलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की पुरजोर मांग उठाई है। इस संदर्भ में उन्होंने डीडीसीए को लिखे गए एक पत्र और कुछ वाइरल साक्ष्यों को पेश करते हुए जोर देकर कहा कि अमूल्य वोट से चुने गये डीडीसीए पदाधिकारियोँ द्वारा वित्तीय लूट, कुप्रबंधन, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों की अवमानना की जा रही है। वर्तमान में डीडीसीए चला रहे इन हस्तियों के बारे में ठोस सबूत और पक्की जानकारी के आधार पर यह साबित कर रहा हूँ कि डीडीसीए पदाधिकारी दी गई जिम्मेदारी और पद का दुरुपयोग कर एसोसिएशन को बदनाम करने के मामले में दोषी हैं।  संस्था का हितैषी होने का दावा पेश करते हुए संजय भारद्वाज ने एक नहीं अनेक मुद्दों ध्यान आकर्षित करते हुए रेखांकित किया है कि 27-12-2021 को डीडीसीए के निर्वाचित हुए अध्यक्...

विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी स्किल्स

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। "किसी भी इंसान को को छोटी-छोटी समस्याओं पर नजर रखनी चाहिए। उनका हल सोचना चाहिए। बड़े और सफल आइडिया इन्हीं से निकलते हैं।" यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक संजय द्विवेदी ने विज्ञापन और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 'कैंपेन प्लानिंग प्रजेंटेशन' का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए अक्सर कुछ नया देखते ही हम उसके उपभोग के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन उसे बेहतर बनाने की ओर हमारा ध्यान नहीं जाता। हर प्रोडक्ट या सर्विस अलग-अलग जगहों पर सफल नहीं हो सकती,  लेकिन तुलना करने पर हम हर जगह के बारे में बेहतर जान सकते हैं। फिर पहले से मौजूद आइडिया में जरूरी बदलाव कर कुछ नया सोच सकते हैं। 'कैंपेन प्लानिंग प्रजेंटेशन' के दौरान विद्यार्थियों ने एचपी, जागरण समूह, यूनाइटेड नेशंस, अदानी (गुवाहाटी हवाई अड्डा) और बिकानो जैसे क्लाइंट्स के लिए कैंपेन प्लान किये। इस अवसर पर विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. मीता उज्जैन, डिजिटल मीडिया विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अनुभूति यादव, जागरण समूह के जनरल मैनेजर प्रशांत कश्यप और एलजीबीआई एयरप...

मोटरोला ने रेज़र 40 स्मार्टफोन नए सिरे से डिजाइन किया दुनिया के सबसे पतले और गैपलेस फोल्डेबल फोन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : भारत के बेहतरीन 5जी स्मार्टफोन ब्रैंड और फ्लिप फोन के निर्माण में सबसे आगे रहने वाली कंपनी, मोटरोला ने भारतीय स्मार्टफोन के बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। कंपनी ने फ्लैगशिप रेज़र स्मार्टफोन सीरीज में मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा और रेज़र 40 लॉन्च किए हैं। इस घोषणा के साथ ही बाजार में आधुनिक तकनीक और यूजर के खास स्टाइल को दुनिया के सामने पेश करने वाले प्रतिष्ठित रेज़र सीरीज के फोन वापसी हुई है।  इस नई फैमिली का हरेक फोन उन आधुनिक उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो सबसे अलग दिखना चाहते हैं और अपने लिए मॉडर्न फ्लिपफोन का बेस्ट वर्जन चाहते हैं। मोटोरोला ने बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री कृति सेनन को शहर में आज हुए लॉन्च इवेंट में अपना नया ब्रैंड एंबेसेडर बनाने की घोषणा की। इस पैक में सबसे पहले नंबर पर रेज़र 40 अल्ट्रा फोन है, जो फोन को फोल्ड कर बंद किए जाने पर इंडस्ट्री का सबसे पतला फोल्ड किए जाने योग्य स्मार्टफोन बन जाता है। इसमें ताकतवर स्नैपड्रैगन® 8+जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म, प्रभावी बैटरी और किसी भी फ्लिप फोन में सबसे बड़ा...

रिलायंस जियो ने 4जी फोन ‘जियो भारत V2’ किया लांच

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  • 2जी मुक्त भारत की वकालत करते रहे हैं मुकेश अंबानी • प्रौद्योगिकी अब कुछ चुनिंदा लोगों का विशेषाधिकार नहीं रहेगी- आकाश अंबानी • ‘जियो भारत प्लेटफॉर्म’ भी लॉन्च • दूसरे फोन ब्रांड भी 'भारत फोन' बनाने के लिए 'जियो भारत प्लेटफॉर्म' का इस्तेमाल कर सकेंगे। • कार्बन कंपनी ने शुरु किया 'जियो भारत प्लेटफॉर्म' का उपयोग • 123 रु का है मासिक प्लान, 14 जीबी डेटा मिलेगा नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने 4जी फोन ‘जियो भारत V2’ को लॉन्च कर दिया है। ‘जियो भारत V2’ बेहद ही किफायती दामों पर मिलेगा, इसकी कीमत 999 रु रखी गई है। कंपनी की नजर भारत में करीब 25 करोड़ 2जी ग्राहकों पर है।  रिलायंस जियो केवल 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करता है। रिलायंस जियो का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर कंपनी 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी। मार्केट में उपलब्ध इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी फोन उपलब्ध हैं उनमें ‘जियो भारत V2’ का दाम सबसे कम है। 999 रु के दाम पर उपलब्ध ‘जियो भारत V2’ का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता है। ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रु चुकान...

'नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नज़र से' का लोकार्पण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा

चित्र
० योगेश भट्ट ०   पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन पर केंद्रित पुस्तक 'नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नज़र से' का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। यह जीवनी राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। इसके लेखक उदय कान्त हैं जो नीतीश कुमार के कॉलेज के दिनों से मित्र हैं। इस जीवनी के लेखन में नीतीश कुमार के अन्य मित्रों का भी योगदान है। सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर स्थित ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  इस दौरान जीवनी के लेखक उदय कान्त ने इस पुस्तक की बिक्री से मिलने वाली रॉयल्टी की राशि विकलांग लोगों के कल्याण हेतु देने की घोषणा की। जीवनी का लोकार्पण करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि हमारे अभिन्न मित्र और छोटे भाई नीतीश कुमार पर उदय कान्त ने इतनी बड़ी किताब लिखी है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब देश टूट रहा है, लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में यह किताब देश के लोगों को यह ...

आलोक धन्वा को 'आँसू और रौशनी : आलोकधन्वा से संवाद' की पहली प्रति भेंट

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पटना. प्रतिष्ठित कवि आलोक धन्वा को उनके 76वें जन्मदिन पर चर्चित कवि-आलोचक पकंज चतुर्वेदी के साथ उनके संवादों की किताब 'आँसू और रौशनी : आलोकधन्वा से संवाद' की पहली प्रति भेंट की गई। इस मौके पर राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, संपादकीय निदेशक सत्यानंद निरुपम और राधाकृष्ण प्रकाशन के कमीशनिंग एडिटर धर्मेंद्र सुशान्त ने आलोक धन्वा के निवास पर जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित की साथ ही उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। नई किताब के बारे में जानकारी देते हुए राजकमल प्रकाशन समूह के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने कहा, ‘आँसू और रौशनी’ किताब आधुनिक कविता को सिर्फ हिन्दी साहित्य या भारतीय साहित्य के ही नहीं बल्कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखने-समझने के लिए एक जरुरी किताब है। आलोकधन्वा हमारे समय के एक ऐसे कवि हैं जिनकी अधिक संख्या में किताबें प्रकाशित नहीं हुई है लेकिन साहित्यिक क्षेत्र में उन्होंने असाधारण लोकप्रियता हासिल की है। वे विशेष रूप से युवाओं के प्रिय कवि हैं।" ‘आँसू और रौशनी’ दो रचनाकारों की एक रचनात्मक संवादधर्मिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। दो पीढ़ियो...