एंजेल वन ने ऑनलाइन निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्‍च किया JagrukTejaBhai

० योगेश भट्ट ० 
मुंबई  : एंजेल वन लिमिटेड ने सभी प्लैटफ़ॉर्मों पर उद्योग का पहला फ्रॉड अवेयरनेस कैम्‍पेन- JagrukTejaBhai लॉन्‍च किया है। मार्केट लीडर के रूप में, एंजेल वन खुदरा निवेशकों के हितों की रक्षा करना अपना कर्त्तव्य मानता है। इस विज्ञापन के माध्यम से इसका लक्ष्य निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए घोटालेबाजों द्वारा प्रयोग किये जाने वाली तरकीबों के बारे में निवेशकों को शिक्षित और सूचित करना तथा उनके बीच जागरूकता पैदा करना है।

इस कैम्‍पेन का लक्ष्य बाज़ार में हो रही सामान्य वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह खुदरा निवेशकों को धोखाधड़ी की गतिविधियों को पहचानने और उनसे बचने के बारे में शिक्षति करके उन्हें सशक्त करता है। विज्ञापन का उद्देश्‍य खुदरा निवेशकों को अपने निवेशों की रक्षा के लिए अग्रसक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें वित्तीय नुकसान से बचाना है। मल्‍टी-प्लैटफॉर्म रणनीति के साथ यूट्यूब, ट्विटर, इन्स्टाग्राम, और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लॉन्‍च किये गए इस कैम्‍पेन को प्रभाव पैदा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह आठ भागों की सीरीज वाला विज्ञापन है जिसमें एक युवा, ऊर्जावान, जिंदादिल और आत्मीय किरदार, तेजा भाई को दिखाया गया है जो युवा व्यापारियों के साथ आसानी में समझने योग्य सन्देश साझा करता है।

एंजेल वन लिमिटेड के चीफ ग्रोथ ऑफीसर प्रभाकर तिवारी ने कहा कि, “डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म के बढ़ते प्रयोग के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ गए हैं। एक मार्केट लीडर के नाते हम पर खुदरा निवेशकों और विशेषकर पहली बार निवेश करने वालों के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी है। इस कैम्‍पेन के माध्यम से हम उन्हें हलके-फुल्के ढंग से शिक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो दिलचस्प और सूचनाप्रद, दोनों है।”

एंजेल वन लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर ने कहा कि, “भारत में खुदरा निवेशकों की संख्या बढ़ रही है। वे व्यापक रूप से डिजिटल प्‍लेटफॉर्म के माध्यम से लेन-देन कर रहे हैं। यह अनिवार्य है कि उन्हें आज के डिजिटल युग से सम्बंधित वित्तीय जोखिमों के बारे में अच्‍छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। यह विज्ञापन उस दिशा में एक कदम है। हम हमेशा ही खुदरा निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण तैयार करने का प्रयास करते रहे हैं, क्‍योंकि हम उन्‍हें डिजिटल-संचालित धन निर्माण समाधान प्रदान करते हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड