संदेश

मोशन एजुकेशन ने जेईई मेन्स में 22 से अधिक छात्रों ने 99.9 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर को छुआ

चित्र
० आशा पटेल ०  कोटा . मोशन एजुकेशन ने जेईई मेन्स में 22 से अधिक छात्रों ने सेशन 1 परीक्षा में 99.9 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर किया। शीर्ष प्रदर्शन कर्ताओं की सूची में ईशान गुप्ता ने 100 पर्सेंटाइल हासिल करके मोशन एजुकेशन का नाम रोशन किया, उसके बाद 99.9923 और 99.981756 पर्सेंटाइल के साथ अमर सिन्हा और विशारद श्रीवास्तव का स्थान रहा।  . इस अवसर पर, मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने कहा, परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और परीक्षा की तैयारी में लगाए गए समर्पण का प्रमाण है। परीक्षा उत्तीर्ण करना देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए उनके द्वार खोलता है। परिणाम की घोषणा छात्रों को शेष परीक्षा के लिए अपनी रणनीति बनाने में मदद करेगी। चूंकि सेशन 2 अप्रैल में होने वाला है, उम्मीदवार भविष्य में होने वाली अन्य परीक्षाओं में सफल होने के लिए सेशन 1 के प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं।

प्रकृति से सामंजस्य रख जीना आदिवासियों से सीखें - राष्ट्रपति

चित्र
० आशा पटेल ०  महिलाओं में शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया जिससे महिलाएं देश और दुनिया की प्रगति में बराबर की भागीदार बन सकें। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाएंगी। महिलाओं की सफलता के बल पर ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होगा। जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि समाज के अन्य वर्गों के लोग आदिवासी समाज से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जनजातीय समुदायों ने स्वशासन के अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर प्रसन्नतापूर्वक कैसे जीवन जिया जाता है यह आदिवासी समाज से सीखा जा सकता है। आदिवासी समाज से हम प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना न्यूनतम संसाधनों में बेहतर जीवन जीना भी सीख सकते हैं। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी आदिवासी समाज ने देश को दिशा दिखाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में आयोजित ’’लखपति दीदी सम्मेलन’’ को संबोधित कर रही थी। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करते हुए विकास की अवधारण...

बसंत पंचमी की पूजा मे उमड़े बिहार समाज के दस हजार से अधिक श्रद्धालु

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - बिहार समाज संगठन की ओर से दुर्गा विस्तार कॉलोनी एनबीसी में सरस्वती पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें शहरभर से हजारों की संख्या में बिहार के निवासी शामिल हुए। भोजपुरी एवं मैथिली लोकगीत गायको ने पूरे समारोह को मां शारदे की भक्ति के रंग मे सराबोर कर दिया। मां शारदे की छह फीट से अधिक की प्रतिमा की विधिवत पूजा के बाद शुरू हुए कार्यक्रम पूरे दिन चले। इस दौरान भक्ति गीत, नाटक मंचन समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव चंदन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिशंकर झा, कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित, संजीव मिश्रा, सुशील कुमार सिन्हा, अरविंद ओझा, शेषनाथ तिवाड़ी समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान महापौर मुनेश गुर्जर, भाजपा नेता सुमन शर्मा, यूबी निदेशक अजयपाल सिंह, एडवोकेट अर्चना झा, सतीश चंद अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोगों को उनके समाज मे योगदान को लेकर सम्मानित किया गया।

किआ इंडिया ने पंजाब पुलिस को 71 वाहन स्पेशली कस्टमाइज़्ड कैरेंस डिलीवर किए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में कैरेंस को उद्देश्य-निर्मित वाहनों के रूप में प्रदर्शित करने के बाद, किआ इंडिया ने पंजाब पुलिस को 71 स्पेशली कस्टमाइज़्ड कैरेंस डिलीवर करने की घोषणा की। आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए इन पीबीवी का उपयोग इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) के रूप में किया जाएगा। पीबीवी सेगमेंट में एन्ट्री के साथ, किआ का लक्ष्य भारत में विशेष संस्थानों की विविध मोबिलिटी आवश्यकताओं की कमियों को पूरा करना है। किआ कैरेंस अपनी नवीनतम तकनीक, कनेक्टेड फीचर्स, बड़े व्हीलबेस, और तीसरी पंक्ति के बेहतर आराम के कारण पंजाब पुलिस का पसंदीदा मोबिलिटी वाहन बन गया है। इस कस्टमाइज़्ड कैरेंस में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला स्मार्टस्ट्रीम 1.5 पेट्रोल इंजन है। इस पीबीवी में कस्टम हाई-इंटेंसिटी स्ट्रोब लाइट्स, पीए सिस्टम्स, और ‘डायल 112 - इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल’ डिकैल्स शामिल हैं। इसमें अलग से लगाए गए उपकरणों को चलाने के लिए 60Ah की उच्च क्षमता वाली बैटरी है।  कैरेंस का व्हीलबेस अपने सेगमेंट में या उससे ऊपर के सेग...

Sensodyne ने भारत में अपना पहला माउथवॉश लॉन्च किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : हलियोन के मशहूर ओरल केयर ब्रांड, Sensodyne ने कम्पलीट प्रोटेक्शन माउथवॉश लॉन्च किया है। सेंसिटिव दाँतों के लिए विकसित की गई टूथपेस्ट और ब्रश की मौजूदा श्रृंखला के बाद Sensodyne ने इस नए माउथवॉश के साथ अपनी साइंस को एक नए फॉर्मेट में पेश किया है। भारत में माउथवॉश ओरल केयर श्रेणी की सबसे तेजी से बढ़ती हुई उपश्रेणियों में से एक है। स्वास्थ्य के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ रही है, और Sensodyne उन्हें प्रतिदिन माउथवॉश का उपयोग करने के फ़ायदों के बारे में शिक्षित करना चाहता है।  Sensodyne कम्पलीट प्रोटेक्शन+ माउथवॉश रोजाना ब्रशिंग के बाद आपके दाँतों को संपूर्ण सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। इसका अल्कोहल-फ्री फॉर्मूलेशन दाँतों की झनझनाहट और दाँत की ऊपरी कठोर परत को घिसाव से सुरक्षा प्रदान करके दाँतों को मजबूत बनाए रखता है। इसमें मौजूद फ्लोराइड कैविटी से सुरक्षा देता है, और ताजगी भरा स्वाद बिना किसी जलन के तरोताजा अहसास प्रदान करता है। Sensodyne द्वारा पहले माउथवॉश के लॉन्च से उत्साहित, मिस भावना सिक्का, केटेगरी लीड - ओरल हेल्थकेयर , हलियोन आई...

महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर परमार्थ निकेतन पधारे

चित्र
० योगेश भट्ट ०  ऋषिकेश : टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर सपरिवार परमार्थ निकेतन आये। स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में गंगा आरती में सहभाग किया। ‘रामायण‘ और ‘महाभारत’ टीवी के ऐसे पौराणिक शो हैं जिनमें काम करने वाले एक्टर्स को आज भी श्रद्धा की दृष्टि से देखा जाता है। ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार कर चुके एक्टर पंकज धीर को कर्ण के रूप में आज भी पहचाना जाता है। बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बने ‘महाभारत’ व रामायण को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। 1988 से 1990 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित इस शो ने घर-घर में दर्शकों का दिल जीत लिया था और इस शो में नजर आए किरदारों को भी इस शो से घर-घर पहचान मिली। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि फिल्में और धारावाहिक समाज का दर्पण होती हैं, ये समाज में व्याप्त कुरीतियों, बुराईयों और विसंगतियों को जनसमुदाय के सामने प्रकट कर इसे समूल रूप से समाप्त करने हेतु प्रेरित भी करती है। सिनेमा लोगों को जागरूक करने का उत्कृष्ट माध्यम है इसलिये सिनेमा के माध्यम से भारतीय संस्कृति के वास्तविक स्वरूप को प्रकट करना अत्यंत ...

‘‘सरस्वती पुत्र सम्मान’’ समारोह : हुआ 11 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं का सम्मान

चित्र
० योगेश भट्ट ०   जयपुर। राजस्थान योग प्रतिष्ठान की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर ‘‘सरस्वती पुत्र सम्मान’’ एवं बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आकाशदीप स्कूल एवं कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एल.सी. भारतीय, साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ. कल्याण प्रसाद वर्मा, साहित्य सरोवर संस्था एवं राजस्थान आयुर्वेद विज्ञान परिषद के अध्यक्ष गोपीनाथ पारीक, दैनिक भास्कर ऐप के स्टेट हेड अमित शर्मा, मेहता गु्रप स्कूल एवं कॉलेज के डायरेक्टर राधेश्याम मेहता, सेवानिवृत वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी,  हरिशंकर पारीक, वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डाॅ. समीर शर्मा, मिमिक्री एवं हास्य कलाकार अशोक शर्मा, योगपीस संस्थान के संस्थापक योग गुरु ढाकाराम को सरस्वती पुत्र सम्मान से सम्मानित किया है। राजस्थान योग प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राम लक्ष्मण गुप्त ने संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। राजस्थान योग प्रतिष्ठान के सचिव पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। मां सरस्वती को संगीत व कला की जननी माना जाता ह...

Delhi HIGH COURT LAND हाईकोर्ट की ज़मीन पर बना आम आदमी पार्टी का ऑफिस { Q...

चित्र

आईआईएचएमआर में 'हार्नसिंग जियोस्पेटिअल इंटेलिजेंस फॉर एडवांसिंग हेल्थकेयर ' पर हुईं कॉन्फ्रेंस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर,। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर की ओर से अपने कैंपस में 'हार्नसिंग जियोस्पेटिअल इंटेलिजेंस फॉर एडवांसिंग हेल्थ केयर इन राजस्थान' पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें स्टूडेंट, रिसर्चर, पॉलिसी मेकर, प्रोग्राम मैनेजर व इंडस्ट्री एक्सपर्ट शामिल थे। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हेल्थकेयर क्षेत्र का परिदृश्य डायनेमिक है, जो उभरते हुए डेमोग्राफिक पैटर्न, तकनीकी प्रगति और सुलभ, कुशल व उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार बढ़ती मांग से युक्त है। हेल्थकेयर सुविधाओं की रणनीतिक योजना और प्रबंधन इन मांगों को पूरा करने एवं प्रत्येक जरूरतमंद पैशेंट की देखभाल की सुविधा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है।  जियोस्पेटिअल इंटेलीजेंस तथा जीआईएस परिवर्तनकारी उपकरण के रूप में उभरे हैं, जो हेल्थकेयर फेसेलिटी की योजना व प्रबंधन के लिए स्थानिक रूप से सूचित दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी देश में हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च क्षेत्र का एक प्रमुख स...

एलन का पलाक्ष गोयल बना जयपुर सिटी टॉपर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर. एलन करियर इंस्टिट्यूट जयपुर का पलाक्ष गोयल बना जयपुर सिटी टॉपर और इसके साथ ही पर्व दीक्षित रहा दूसरा सिटी टॉपर. एलन जयपुर के 21 स्टूडेंट्स को 99.9 से अधिक पर्सेन्टाइल हासिल हुए और दक्षता अग्रवाल गर्ल्स कैटेगिरी में सिटी टॉपर रही . नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2024 के जनवरी सेशन का परिणाम जारी किया है । परिणाम में इस बार भी एलन जयपुर के स्टूडेंट्स ने हर बार की तरह श्रेष्ठता साबित की है। एलन जयपुर के मेंटोर एवं सीएओ सीआर चौधरी ने बताया कि एलन के पलाक्ष गोयल ने 99.9966 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है और जयपुर सिटी टॉप किया है। पलाक्ष ने फिजिक्स और मैथ्स में पूरे में से पूरे अंक प्राप्त किए हैं। दक्षता अग्रवाल ने 99.9261 पर्सेन्टाइल अंक प्राप्त कर गर्ल्स कैटेगिरी में सिटी टॉप किया, जयपुर के 21 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने 99.9 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है एवम् इसके साथ ही पर्व दीक्षित ने 99.9906 पर्सेन्टाइल स्कोर बना कर सेकण्ड सिटी टॉपर का ख़िताब हासिल किया है सी आर चौधरी ने बताया कि एलन जयपुर इस वर्ष स्थापना का दसव...