संदेश

ज़िविया आईवीएफ की वर्षगांठ पर महिला प्रजनन स्वास्थ्य शिविर आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, प्रजनन और आईवीएफ केंद्र, ज़िविया आईवीएफ ने अपनी दूसरी वर्षगांठ बड़े शानदार आयोजन के साथ मनाया , जो पितृत्व के सपनों को साकार करने में एक महत्वपूर्ण यात्रा का प्रतीक है। फरवरी 2022 में अपनी स्थापना के बाद से ज़िविया आईवीएफ पूरे भारत में उन्नत प्रजनन उपचार और सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है। केंद्र ने इस मील के पत्थर का जश्न मनाया . 2000 शिशुओं के सफल प्रसव कराने वाली जीविया आइवीएफ़ प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल में उत्कृष्टता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। पिछले दो वर्षों में जयपुर और पुणे में एक क्लिनिक से बढ़कर तीन क्लिनिकों तक पहुंच गया है। डॉ. नयना पटेल द्वारा स्थापित ज़िविया आईवीएफ जयपुर और पुणे में बांझपन से जूझ रहे जोड़ों के लिए आशा की किरण रहा है। डॉ. नयना पटेल 30 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ एक प्रसिद्ध प्रजनन विशेषज्ञ हैं. उन्होंने आईवीएफ उपचार में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से 18,000 शिशुओं के प्रसव करवा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  उनका अटूट समर्पण और बेजोड़ योग्यताएं ज़िविया आईवीएफ को प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में एक वि...

रूड़की एल्यूमिनी एसोसिएशन जयपुर चैप्टर द्वारा " राष्ट्रीय सम्मेलन GDTECH 2024"

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर . भारतीय प्रौद्योगिकी रूड़की एल्यूमिनी एसोसिएशन जयपुर चैप्टर ने " राष्ट्रीय सम्मेलन - GDTECH 2024" का आयोजन किया । यह सम्मेलन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में CBIP नई दिल्ली, BLAL इंस्टिट्यूट, इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के सहयोग से आयोजित हुआ । सम्मेलन के विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें मौखिक प्रस्तुतियाँ, पोस्टर प्रस्तुतियाँ और नवीनतम हरित और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आयोजित "हरित-थॉन - एक विचार प्रदर्शन" शामिल था । मुख्य अतिथि अजिताभ शर्मा आईएएस ने 'विकेड समस्या' और उसके समाधान '3-डी तकनीक, - डीमैटीरियलाइज, डीकार्बोनाइज और डीटॉक्सीफाई के सन्दर्भ में चर्चा की। विशेष अतिथि शैलजा देवल,आईएफएस ने प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता की संरक्षण की महत्व पर बातचीत की। विशेष अतिथियों में ए. के. श्रीवास्तव, सलाहकार (ई), सीबीआईपी, और डॉ मेघेंद्र शर्मा, सचिव, विज्ञान भारती राजस्थान शामिल थे। अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरि शंकर शर्मा, और वैश्विक अध्य...

अच्छा इंसान वही बन सकता है जो अपनी कमियों को पहचाने और परमात्मा के समक्ष पूर्ण समर्पण कर दें : महाराज त्रिलोचन दर्शन दास

चित्र
० योगेश भट्ट ०  ◆ 16 से 18 फरवरी तक सचखंड नामक धाम, लोनी में 44वे दास धर्म स्थापना दिवस के त्रि दिवसीय समागम हुआ ग़ाज़ियाबाद। सचखंड नामक धाम, इंद्रापुरी, लोनी, ग़ाज़ियाबाद के सचखंड नानक धाम द्वारा मनाए जा रहे 44वे दास धर्म स्थापना दिवस के त्रि दिवसीय समागम के अवसर पर उपस्थित अपार जन समूह को संबोधित करते हुए परम संत महाराज त्रिलोचन दर्शन दास ने कहा कि जीवन की इच्छाओं, आशाओं के पूरा ना होने पर उदास मत हो। अपनी कमियों और चिताओं को समर्थ गुरु के श्री चरणों में अर्पित कर दो। जब व्यक्ति का प्रभ अविनाशी (ईश्वर) के श्री चरणों में संपूर्ण समर्पण हो जाता है तभी वह सही अर्थो में सच्चा इंसान बन पता है और मानवता की सेवा को ही प्रभु की सेवा समझ पाता है। सचखंड नानक धाम, इंदापुरी, लोनी में स्थित हुजूर महाराज दर्शन दास दरबार में 44वा दास धर्म स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गुरु माँ विभूति त्रिलोचन दास जी द्वारा सेशन विद सोल के तहत ध्यान शिविर लगाए जा रहे हैं। तीनों दिन फ्री नेत्र चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे है जिसके अन्तर्गत दूर दराज से आए हुए श्र‌द्धालुओं के निशुल्क नेत्र ऑपरे...

जामिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन : शिक्षा जेआईसीई-2024) JICE 2024 का आयोजन

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नई दिल्ली-शिक्षक प्रशिक्षण और अनौपचारिक शिक्षा विभाग, जामिया मिलिया इस्लामिया ने शिक्षा पर दो दिवसीय जामिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया I सम्मेलन का विषय था 'एनईपी 2020 के बाद भारतीय शिक्षा में बदलाव : अतीत से जुड़ना - भविष्य पर लक्ष्यीकरण' । जामिया के कुलपति प्रो. इकबाल हुसैन ने सम्मेलन के उद्घाटन और समापन समारोह की अध्यक्षता की I सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था। प्रो एच.सी.एस. राठौड़ ने इसके उद्घाटन समारोह में और प्रो. धन्नंजय जोशी, कुलपति दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी ने इस अवसर की शोभा बढ़ाईI दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के चांसलर समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे I उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण प्रोफेसर ज्योत्सना पटनायक कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉन्ग बीच, यूएसए और प्रोफेसर एम. ए. सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष, एनसीटीई, दिल्ली ने दिया। । समापन समारोह में मुख्य भाषण प्रोफेसर थियोडोरोस काराकासिडिस ग्रीस द्वारा दिया गया। और पूर्ण व्याख्यान प्रोफेसर जॉय मार्टिनेज डेला क्रूज़ अल्बा विश्वविद्यालय, फिलीपींस द्वारा दिया गया...

"Dangal" Actress Suhani Bhatnagar Die दंगल एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निध...

चित्र

विश्व पुस्तक मेले में शिव दयाल द्वारा संपादित जेपी आंदोलन और भारतीय लोकतंत्र पुस्तक लोकार्पित

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली । वरिष्ठ साहित्यकार शिवदयाल द्वारा संपादित किताब 'जेपी आन्दोलन और भारतीय लोकतंत्र ' का विश्व पुस्तक मेला में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर समाज वादी नेता रघु ठाकुर, प्रोफेसर आनंद कुमार और लेखक शिवदयाल द्वारा पुस्तक का लोकर्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में सभी विद्वानो संबोधित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर आनन्द कुमार ने शिवदयाल को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक शिवदयाल द्वारा रचित जयप्रकाश नारायण के विचार और आंदोलन के संदर्भ में तीसरा योगदान है।‌ यह पुस्तक सेतु प्रकाशन की ज्ञान ‌श्रृंखला में जयप्रकाश‌ नारायण के चिंतन-मंथन में से 43 प्रसंगों के संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ 528 पृष्ठों का एक वृहद संकलन है। साथ ही शिवदयाल जी का बिहार आंदोलन से जुड़ा एक और उपन्यास 'एक और दुनिया होती '(अनन्य प्रकाशन) द्वारा प्रकाशित हो चुका हैं। प्रोफेसर आनन्द ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन की इस अर्ध शताब्दी वर्ष की शुरुआत में ही एक साथ तीन पुस्तकें महत्वपूर्ण योगदान है। शिवदयाल जी ने जेपी द्वारा स्थापित छात्र युवा संघर्ष वाहिनी के माध्यम ...

भारद्वाज फाउंडेशन और आईटी वॉइस एक्सपो 2024 का हुआ आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । भारद्वाज फाउंडेशन जयपुर एवं आईटी वॉइस एक्सपो 2024 के संयुक्त तत्वाधान में आईटी इंडस्ट्री एवं एकेडमिक इंटरफेस प्रोग्राम सीरीज का 42 वें सेशन का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजन किया गया। नए भारत के निर्माण में आईटी की भूमिका के इस सेशन में भारद्वाज फाउंडेशन जयपुर के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ पीएम भारद्वाज जो कि भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की चार संस्थाओं के एमडी /सीएमडी भी रहे चुके हैं ने प्रोग्राम के बारे में बताते हुए आगाज किया कि इस 42 वें इंटरफेस प्रोग्राम का विषय रोल ऑफ़ आईटी इन मेकिंग न्यू भारत* आज के बदलते हुए वक्त एवं तकनीकी दुनिया में अत्यधिक समीचीन है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ डीपी शर्मा जो कि यूनाइटेड नेशंस में आईटी सलाहकार भी हैं, न्यूयॉर्क से चलकर इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे। उन्होंने सात कुलपतियों, पांच कॉलेज के डायरेक्टर, चार इंडस्ट्री के निदेशकों, सैकड़ो आईटी प्रोफेशनल्स एवं छात्रों को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई। आईटी वॉइस एक्सपो 2024 के मुख्य आयोजक तरुण टांक के बताया कि यह एक्सपो उनका चौथा आयोजन ह...

शकुन द्वारा आयोजित इंटीरियर और एक्सटीरियर शो का हुआ उद्धघाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - डेकोर इंडिया शो का 20 फरवरी तक जेईसीसी, सीतापुरा, टोंक रोड़ पर आयोजन किया जा रहा है। सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर नीलम कोठारी सोनी के हाथों से उद्धघाटन हुआ समारोह में सम्माननीय अतिथि रवीन्द्र सिंह मोहनोत प्रबंधन सलाहकार वंडर सीमेंट, प्रवीण खंडेलवाल राष्ट्रीय महासचिव कैट, तरूण सचदेवा सहायक निदेशक एवं आवास अधिकारी, रवि जैन, तुषार सोगानी, आशीष काला, नवनीत गुप्ता, संदीप यादव, सुरेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, मुकेश कुमार शर्मा थे। शकुन ग्रुप के एमडी गोकुल दास माहेश्वरी ने बताया की समारोह में "सर्वोत्तम फर्नीचर, गृह सज्जावट, लाइटें, मॉड्यूलर किचन, टाइलें, स्नान फिटिंग और बहुत कुछ का प्रदर्शन हुआ। वंडर सीमेंट, कजरिया द्वारा प्रायोजित किया गया। समारोह में एक पोर्ट्रेट मास्टर 12प्रो प्लस रीकॉन, 11 रियलमी एयर प्यूरीफायर, 5 ग्राम सोने का सिक्का, केके ज्वैलर्स 50-50 ग्राम के चांदी के 2 सिक्के जैसे बम्पर पुरस्कार रखें गए है।

शब्द सेतु नवल सम्मान से अलंकृत हुईं डॉ. सुधा शर्मा 'पुष्प'

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली | बाल साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. सुधा शर्मा ‘पुष्प’ हिंदी भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन द्वारा ‘शब्द सेतु नवल सम्मान’ से अलंकृत की गईं| उन्हें यह सम्मान उनके एकांकी संग्रह ‘आचार्य की विवशता’ और सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों, शिक्षा प्रदेयों, महनीय शोधकार्य तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर चयन समिति की अनुशंसा पर प्रदान किया गया|  सम्मानस्वरूप शॉल, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र एवं 2100/- नगद की सम्मान राशि प्रदान की गई| इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार रमाकांत शर्मा ‘उद्भ्रांत’ मुख्य अतिथि थे| देश के विभिन्न भागों से पधारे साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और संस्था के उपसचिव डॉ. संजय कुमार ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया|

एल्स्टॉम ने मेरठ मेट्रो परियोजना के लिए पहला ट्रेन सेट सौंपा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : एल्सटॉम, स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी में ग्लोबल लीडर ने, मेरठ मेट्रो के लिए पहला स्वदेशी निर्मित ट्रेनसेट बनाकर सौंप दिया, जो एल्स्टॉम द्वारा क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए 2020 में किए गए 210 कारों की डिलीवरी के अनुबंध के अंतर्गत बनाया गया है। इस पहले ट्रेनसेट को सवली, गुजरात में एल्सटॉम की विनिर्माण सुविधा में आयोजित एक समारोह में आवास और शहरी मामलों तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस (वर्चुअली) मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एनसीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर, विनय कुमार सिंह और एल्सटॉम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, ओलिवर लॉइजन की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मेरठ मेट्रो एक शहरी मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) है, जो 25 किलोमीटर लंबी लाइन-1 (14.80 किमी एलिवेटेड ट्रैक और 4.6 किमी भूमिगत) पर संचालित होगा, तथा 11 स्टेशनों से होते हुए परतापुर और मोदीपुरम को जोड़ेगा। मेरठवासियों की सुविधा के लिए, इस लाइन पर तीन स्टेशनों की कनेक्टिविटी दिल्ली और मेरठ को जोड़ने वाले भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) से होगी। ...