संदेश

अप्रैल 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बहरामपुर में MPJ Jewellers के नए शोरूम का अभिनेत्री मोनामी घोष ने किया उद्घाटन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Berhampore : बंगाल और पूर्वी भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक MPJ Jewellers ने बहरामपुर में अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया। आठ दशकों से अधिक समय से यह ब्रांड ग्राहकों की पीढ़ियों का विश्वास और स्नेह जीतता आ रहा है, और अब यह बहरामपुर के और भी करीब आ गया है। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनामी घोष ने इस शोरूम का उद्घाटन किया।  मोनामी ने कहा “MPJ Jewellers में कदम रखते ही एक अलग ही एहसास होता है। यहां का कलेक्शन बेहद खूबसूरत है, लेकिन जो बात दिल में बस जाती है, वह है हर एक ज्वेलरी पीस के पीछे की सोच और प्यार। इस शानदार शुरुआत का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं, और मुझे पूरा विश्वास है कि बहरामपुर के लोग इस जगह को बहुत पसंद करेंगे। यह नया शोरूम लगभग 5,000+ वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसे ग्राहकों को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। यहां पारंपरिक बारीक कारीगरी से लेकर आधुनिक और बोल्ड डिजाइनों तक, MPJ Jewellers के बेहतरीन कलेक्शंस एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए ब्रांड ने कई आकर्षक ...

बॉश होम कम्फर्ट का पूर्वी भारत में बढ़ता फोकस, Hitachi एसी की नई रेंज लॉन्च

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : बॉश होम कम्फर्ट इंडिया लिमिटेड ने अपने विस्तार और विकास योजनाओं के तहत पूर्वी भारत के बाजार पर फोकस बढ़ाने की घोषणा की। कंपनी ने इस क्षेत्र में ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Hitachi एयर कंडीशनर की बीईई-अनुपालन मॉडलों की एक रेंज पेश की है। कंपनी ने Techno India University के सहयोग से कोलकाता में इंजीनियरिंग एक्सीलेंस सेंटर (EEC) की भी शुरुआत की है। यह प्रमुख केंद्र तकनीकी प्रशिक्षण, सेवा नवाचार और ग्राहक जुड़ाव के लिए समर्पित है। यहां छात्रों, तकनीशियनों और चैनल पार्टनर्स को वैश्विक उद्योग मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक तकनीक का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।  यह EEC, बॉश होम कम्फर्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ स्थापित किए गए ऐसे कई केंद्रों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कोलकाता स्थित Novotel Kolkata – Hotel & Residences में आयोजित एक आंतरिक नेतृत्व बैठक में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सुधाकरन ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और आसपास के राज्यों के लिए कंपनी की मजबूत विस्तार योजना के तहत...

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । प्रदेश में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर, झूठे मुकदमों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलों के विरोध में आईएफडब्ल्यूजे के बैनर तले जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर चल रहा धरना 19वें दिन राज्य सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए अधिक उग्र रूप लेने लगा। प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारों ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया। धरने का मुख्य मुद्दा एक पत्रकार की आजीविका पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाने और प्रदेश में बढ़ते रंजिशन झूठे मुकदमों का विरोध रहा। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा धरनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत और प्रदेश सचिव विक्रम सिंह करनोत को पूर्ण आश्वस्त करते हुए मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष...

भारतीय वर्ल्ड अफेयर्स परिषद के सहयोग से ‘अंतरराष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय वर्ल्ड अफेयर्स परिषद के सहयोग से ‘अंतरराष्ट्रीय युवा कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव का मुख्य विषय "परिवर्तित विश्व व्यवस्था में भारतीय विदेश नीति: सुरक्षा, विकास और वैश्विक नेतृत्व के बीच संतुलन" रखा गया है। इस आयोजन में देशभर के विद्वानों, नीति विशेषज्ञों और स्नातक छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अहम मुद्दों पर चर्चा की। यह पहल समसामयिक वैश्विक गतिविधियों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने और छात्रों में वैश्विक व्यवस्था की समझ को गहरा करने हेतु इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह कॉन्क्लेव आईसीडब्ल्यूए के साथ हुए एक एमओयू के तहत आयोजित की गयी, जिसका उद्देश्य युवाओं में विदेश नीति के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना है। "वसुधैव कुटुंबकम" (विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत को भारतीय विदेश नीति का आधार स्तंभ बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय सहस्रबुद्धे,आईसीडब्ल्यूए की रिसर्च फेलो हिमानी पंत भी उपस्थित रहीं। प्रो. पूनम कुमा...

शारदा केयर हेल्थ सिटी ने मीडिया से जुड़े लोगों के लिए एक हेल्थ कैंप आयोजित किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  Greater Noida : शारदा केयर हेल्थ सिटी ने ग्रेटर नोएडा में मीडिया से जुड़े लोगों और उनके परिवारों के लिए एक हेल्थ कैंप आयोजित किया। इसका उद्देश्य लोगों को पहले से ही अपनी सेहत का ध्यान रखने और समय-समय पर जांच कराने के लिए जागरूक करना था। कैंप में मुफ्त जांच की सुविधा दी गई, जिसमें हीमोग्लोबिन (Hb), ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (BP), ईसीजी और BMI जैसी जरूरी जांच शामिल थीं, ताकि बीमारियों का जल्दी पता चल सके। इस कैंप में डॉ. अजीत सिंह (सीनियर कंसल्टेंट और हेड, कार्डियक साइंसेज़) और डॉ. विजय कुमार गुर्जर (सीनियर कंसल्टेंट और हेड, जेरियाट्रिक मेडिसिन) ने लोगों को सेहत से जुड़ी सलाह भी दी। कैंप के दौरान पत्रकारों का रजिस्ट्रेशन शारदा केयर हेल्थ सिटी के खास मेंबरशिप कार्ड के लिए भी किया गया, जिसमें उनके परिवार के चार सदस्य तक शामिल हो सकते हैं। यह पहल शारदा केयर हेल्थ सिटी ने मीडिया की जागरूकता फैलाने में भूमिका को समझते हुए, उनके और उनके परिवार की सेहत का ध्यान रखने की एक कोशिश है।