संदेश

राजस्थानी भाषा के संवर्धन को समर्पित ‘विजयदान देथा' साहित्य उत्सव’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थानी भाषा के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए जयपुर के जवाहर कला केंद्र में ‘विजयदान देथा साहित्य उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति के साहित्यकारों, कवियों, विद्वानों और भाषा प्रेमियों ने भाग लिया। उत्सव में लगभग 50 साहित्यकारों ने राजस्थानी भाषा के इतिहास, महत्व, विजयदान देथा, रानी लक्ष्मी कुमारी चुंडावत, सीताराम लालस, नृसिंह राजपुरोहित, किशोर कल्पनाकांत, चतर सिंह बावजी, ओम पुरोहित कागद, कन्हैया लाल सेठिया सरीखे साहित्यकारों के लेखन, साहित्य लेखन में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। नृसिंह राज पुरोहित सत्र में 'राजस्थानी भासा रो कथा संसार' विषय पर मनोहर सिंह राठौड़, दिनेश पांचाल, शिवराज भारतीय ने विचार रखे, विजय जोशी सूत्रधार रहे। दिनेश पांचाल ने कहा कि कहानी विचारों में उपजती है और शब्दों के रूप में साकार होती है। राजस्थान ऐसा प्रदेश है जिससे विभिन्न राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी लगती है यही कारण है कि राजस्थानी में भाषागत प्रभाव देखने को मिलता है। विजयदान देथा ने राजस्थानी लोक कथाओं को ...

शहीदी दिवस के अवसर पर 250 बाइकर्स द्वारा श्रद्धांजलि

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर में शहीद दिवस के अवसर पर युवा गूँज फाउंडेशन एवं बाइक राइडिंग क्लब रोअरिंग हॉक्स द्वारा “भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर 250 बाइकर्स द्वारा श्रद्धांजलि बाइक रैली निकाली गयी , क्लब रोअरिंग हॉक्स के फाउंडर गौरव सोनी एवं युवा गूँज के फाउंडर अनुरोध शर्मा, अमृतांशु बलानी, एवं विमल गुप्ता एवं त्रिशला गुप्ता ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया  जिसमे शहर के सभी बाइकर्स क्लब ने हिस्सा लिया सांसद मंजू शर्मा, श्रवण सिंह बागड़ी(प्रदेश महामंत्री भाजपा), श्याम अग्रवाल भाजपा नेता इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहे भाजपा कोटा मिडिया प्रभारी प्रीत मिश्रा और चामुण्डा सेना प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई!

महावीर विकलांग समिति की स्वर्ण जयंती पर सुधा चंद्रन के नृत्य ने सभी को मोहा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर |  जयपुर फुट की निर्माता संस्था भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की स्वर्ण जयन्ती पर प्रसिद्ध नृत्यांगना सुधा चन्द्रन और मुम्बई से आए 25 कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके अलावा रेत कला के प्रसिद्ध कलाकार राहुल आर्य ने रेत और एनिमेशन के प्रदर्शन से जयपुर फुट की 50 वर्षों की यात्रा का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और विशिष्ठ अतिथि मुख्य सचिव सुधांश पंत थे । सुधा चन्द्रन, जिनका दायां पैर जब वह 16 वर्ष की थी एक सड़क दुर्घटना में काटना पड़ा था, लेकिन सुधा ने विकलांग होने के बावजूद जयपुर फुट लगाकर नृत्य जारी रखा और अपने जीवन पर आधारित फिल्म 'नाचे मयूरी" में अभिनय किया और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता । बी.एम.वी.एस.एस. की स्वर्ण जयन्ती पर सुधा चन्द्रन के पति रवि डॉग के निर्देशन में सुधा चन्द्रन और विभिन्न कलाकारों ने जयपुर फुट की पचास वर्ष की जीवन यात्रा को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया। नृत्यों में विकलांगों के कल्याण के लिए प्रयासों को प्रस्तुत किया गया जिसमें बी.एम.वी.एस.एस. के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी.आर. मेहत...

समस्याओं का समाधान न होने पर दिल्ली जल बोर्ड के विरुद्ध होगा प्रदर्शन : सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली: पालम विधानसभा क्षेत्र के पालम एक्सटेंशन, मधु विहार, राजापुरी, महावीर एन्क्लेव एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। तमाम प्रयासों के बावजूद, दिल्ली जल बोर्ड द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे स्थानीय निवासी दयनीय और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम और आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र की सभी एनजीओ, आरडब्ल्यूए, प्रमुख समाजसेवी, अधिवक्ता, चिकित्सक और जागरूक नागरिकों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया।  बैठक में नागरिकों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा, जिनमें मुख्य रूप से सीवर ओवरफ्लो और दूषित पेयजल आपूर्ति की विकट स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान सुरेश लाला, किरण राय, राम नारायण, अभय कुमार, उदय कुमार, सूरज मंगोलिया, जीवन सिंह, मनीष जैन, महेश मिश्रा और एडवोकेट राकेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। फेडरेशन के सचिव महेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन की शुरुआत शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद...

दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा ’गरिमा के स्वर : कवयित्री सम्मेलन’ का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा ’गरिमा के स्वर : कवयित्री सम्मेलन’ का आयोजन हिंदी भवन, दिल्ली में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री एवं सम्मेलन की अध्यक्ष इंदिरा मोहन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें लोकसभा सांसद बाँसुरी स्वराज उपस्थिति रही। सान्निध्य डाॅ॰ रत्नावली कौशिक, सह-मंत्री हिंदी भवन का प्राप्त हुआ। स्वागताध्यक्ष के रूप में समाजसेवी हेमलता अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का प्रारंभ वरिष्ठ कवयित्री अंजु जैन द्वारा सरस्वती आराधना प्रस्तुत की गई। सम्मेलन के महामंत्री प्रो॰ हरीश अरोड़ा ने साहित्यिक अतीत की एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये संस्था हिंदी के प्रचार एवं प्रसार में सतत लगी हुई है। इस अवसर पर सम्मेलन द्वारा प्रकाशित 'गरिमा के स्वर' स्मारिका का लोकार्पण अतिथियों द्वारा एवं स्मारिका के संपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य अनमोल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बाँसुरी स्वराज ने कहा कि कवि सदा ही एक जागरूक और गंभीर चिंतक होते हैं दूसरों की भावनाओं और समस्याओं को सहज रूप से प्...

क्लोव डेंटल ने अपनी 14वीं सालगिरह पर 600वें क्लिनिक की ओपनिंग की

चित्र
० आनंद चौधरी ० नई दिल्ली। क्लोव डेंटल ने अपनी 14वीं सालगिरह के मौके पर 600वें क्लिनिक की ओपनिंग की  यह गुणवत्तापूर्ण डेंटल देखभाल की क्लोव डेंटल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्लोव डेंटल 26 से अधिक शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार और 3 मिलियन से अधिक मरीज़ों को सेवाएं प्रदान कर रही है। अपनी सभी मौजूदा क्लिनिकों की तरह गुरूग्राम का नया क्लिनिक भी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा एवं हाइजीन के नियमों का अनुपालन करता है। यहां रूटीन चैकअप से लेकर विशेष उपचार तक डेंटल सेवाओं की व्यापक रेंज उपलब्ध कराई जाती है।  लुईस शकिनावस्की, ग्रुप चेयरमैन, ग्लोबल डेंटल सर्विसेज़ ने कहा, ‘‘विश्वसनीयता का अर्थ है कि आप जो कहें उसे पूरा भी करें। हमारी क्लोव टीम ने निस्संदेह इसे पूरा किया है। 2011 में अपनी शुरूआत के बाद से क्लोव डेंटल भारत में डेंटल देखभाल में बदलाव लाने के मिशन की ओर कार्यरत है। कुछ साल पहले मैंने 600 क्लिनिकों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया था। आज मुझे खुशी है कि मेरा वो सपना साकार हो गया है।’’ क्लोव डेंटल के संस्थापक एवं सीईओ अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘क्लोव डेंटल में हमारा मानना है कि ...

पंड़ित रामकिशन का जन्म शताब्दी सम्मान समारोह 28 को जयपुर में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । वयोवृद्ध समाजवादी विचारक पंड़ित रामकिशन का सौ वाँ जन्म शताब्दी सम्मान समारोह 28 मार्च को जयपुर में आयोजित होगा । पूर्व सांसद के सहयोगी और आयोजन समिति के सदस्य इन्दल सिंह जाट ने बताया कि समाजवादी नेता पड़ित रामकिशन की आयु सौ वर्ष होने की खुशी में पूर्व सांसद का सम्मान समारोह आयोजित होगा । आयोजन समिति में कार्यक्रम के संयोजक जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार ओम सैनी तथा राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलौत ' कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता मोहन प्रकाश ' प्रो० वासुदेव आचार्य को मुख्य रूप से शामिल किया गया हैं। समिति द्वारा तय किया गया है कि पंड़ित रामकिशन के सौ वे वर्ष को जन्म शताब्दी समारोह वर्ष के तौर पर वर्ष भर मनाया जायेगा और जगह जगह सम्मान समारोह के कार्यक्रम किये जायेंगे ।

फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की डॉ.रिम्मी शेखावत 2025-26 के लिए अध्यक्ष नियुक्त

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने  निवर्तमान  अध्यक्ष रघुश्री पोद्दार के नेतृत्व में एक हैंडओवर समारोह, पुरस्कार वितरण एवं कॉफी टेबल बुक के अनावरण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया, जो संगठन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, फ्लो सदस्यों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम हनी पालीवाल द्वारा होस्ट किया गया । रघुश्री पोद्दार, फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात गजेन्द्र सिंह शेखावत को मंच पर आमंत्रित किया,जहां नीता बूचरा (संस्थापक, फ्लो जयपुर चैप्टर), शकुंतला धूत , पंकज कोठारी एवं करिश्मा कोठारी द्वारा सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कॉफी टेबल बुक का अनावरण रहा, जो फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर 2024-25 की उपलब्धियों और योगदान को दर्शाता है। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सभा को संबोधित किया और भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन क्षेत्र को लेकर अपने व...

100 वें वर्ष की दहलीज पर पहुंचे पं राम किशन का मुख्यमंत्री ने किया अभिवादन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । होली मिलन समारोह के अवसर पर जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे 100वें की दहलीज पर पहुंचे भरतपुर के पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया अभिवादन । मुख्यमंत्री ने पंड़ित रामकिशन को गुलाल और चन्दन लगाकर दी होली की शुभकामनाऐं ।  वर्तमान में पंडित रामकिशन देश के सबसे पुराने समाजवादी नेता हैं जिन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया, किशन पटनायक, मधुलिमये समाजवादी पुरोधाओं के साथ काम किया हुआ है। पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन के सहयोगी इन्दल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंड़ित रामकिशन से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तथा उनके और दीर्घायु होने की कामना की । इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी सहित अन्य अनेक प्रमुख नेताओं ने भी पंड़ित रामकिशन को गुलाल चन्दन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी ।

डॉ.नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण

चित्र
० योगेश भट्ट ०  इंदौर। ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’द्वारा इन्दौर प्रेस क्लब में हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वर्ष 2025 का हिन्दी गौरव अलंकरण साहित्यकार डॉ.नीरजा माधव व शिवकुमार विवेक को विभूषित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो.संजय द्विवेदी व अध्यक्षता इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने की। अतिथियों का स्वागत शैलेश पाठक,नीतेश गुप्ता, डॉ. नीना जोशी, जलज व्यास, पारस बिरला, ईश्वर शर्मा, अर्जुन रिछारिया, मणिमाला शर्मा ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' एवं संचालन डॉ. अखिलेश राव ने किया। अभिनन्दन पत्र वाचन विनीता तिवारी व रमेश चंद्र शर्मा ने किया। हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में पुणे से निधि गुप्ता ‘कशिश’, धौलपुर से अपूर्व माधव झा, चन्देरी से सौरभ जैन ‘भयंकर’, रतलाम से प्रवीण अत्रे और गौतमपुरा से पंकज प्रजापत को काव्य गौरव अलंकरण प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि 'भाषा और भारतीयता की चिंता आवश्यक है, राष्ट्रीयता कम हुई तो राष्ट्र के मान बिंदुओं का अपमान होगा। राजनीतिक परिस्थितियों के कारण यह भारतीय भाषाओं का अमृत...