100 वें वर्ष की दहलीज पर पहुंचे पं राम किशन का मुख्यमंत्री ने किया अभिवादन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । होली मिलन समारोह के अवसर पर जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे 100वें की दहलीज पर पहुंचे भरतपुर के पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया अभिवादन । मुख्यमंत्री ने पंड़ित रामकिशन को गुलाल और चन्दन लगाकर दी होली की शुभकामनाऐं । 
वर्तमान में पंडित रामकिशन देश के सबसे पुराने समाजवादी नेता हैं जिन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया, किशन पटनायक, मधुलिमये समाजवादी पुरोधाओं के साथ काम किया हुआ है। पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन के सहयोगी इन्दल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंड़ित रामकिशन से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली तथा उनके और दीर्घायु होने की कामना की । इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी सहित अन्य अनेक प्रमुख नेताओं ने भी पंड़ित रामकिशन को गुलाल चन्दन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार