राजस्थान में कांग्रेस के 5 लाख नये पदाधिकारियों को जोडऩे का कार्य होगा
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है, अभियान के तहत् प्रदेश के सभी नगर निकायों के वार्डों और ग्राम पंचायतों पर वार्ड कांग्रेस कमेटी तथा ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों को गठन किया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत कांग्रेस के 5 लाख नये पदाधिकारियों को जोडऩे का कार्य होगा। 30 दिवस तक चलने वाले इस अभियान के तहत् प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता आमजनता के बीच जाकर जनजागरण करेंगे कि नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव ना करवाकर भाजपा की राजस्थान सरकार ने लोकतंत्र को समाप्त करने का कार्य किया है व प्रजातंत्र के सिद्धांतों के विपरीत कार्य किया है। लोकतंत्र पर प्रहार और प्रजातंत्र का अपमान तो उसी दिन हो गया था जब प्रदेश में दिल्ली से पर्ची भेजकर सरकार थोपी गई थी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। डोटासरा ने कहा कि सरकार गठन के ढाई वर्ष पूर्ण होने को है, लेकिन बताने के लिये सरकार के पास कोई ...