Dairy Tech Himalayan, Pune ने सीजन–10 का खिताब अपने नाम किया
० योगेश भट्ट ०
उत्तराखंड : बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 का फाइनल मुकाबला रायगढ़ भवन, CIDCO क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल में Dairy Tech Himalayan, Pune और Pahadi Avengers के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर Pahadi Avengers के कप्तान दीपक जोशी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए Dairy Tech Himalayan ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए और 167 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Pahadi Avengers टीम, विरोधी टीम की सटीक गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के आगे टिक नहीं पाई और 100 रन से कम स्कोर पर सिमट गई। इस जीत के साथ Dairy Tech Himalayan, Pune ने सीजन–10 का खिताब अपने नाम किया।

ऋषि बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खेले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Ceat tyre की सुलोचना कपिल द्वारा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हस्ताक्षरित बल्ला दिया गया। बेस्ट बॉलर (गेदबाज) का पुरस्कार प्रीतम सिंह को प्रदान किया गया। सर्वोच्च क्षेत्ररक्षण का खिताब पहाड़ी अवेंजर्स के पंकज रावत को मिला। महिला क्रिकेट : पहली बार फाइनल, शानदार मुकाबला सीजन में पहली बार आयोजित महिला क्रिकेट फाइनल में Nanda Devi XI, Airoli और Gad Kumaon Parvatiya Samaj XI के बीच मुकाबला खेला गया। Nanda Devi XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवरों में 67 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी की बदौलत विमेन ऑफ द सीरीज का खिताब नंदा देवी इलेवन की खिलाड़ी चेतना बिष्ट ने अपने नाम किया। Ceat tyre ke सुलोचना कपिल द्वारा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हस्ताक्षरित बल्ला दिया गया। समापन अवसर पर PPS XI और Burans XI के बीच खेले गए चैरिटी मैच में Burans XI ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।यह मैच सामाजिक उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया, जिसमें एकत्रित धनराशि पहाड़ी प्रवासी समाज के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सहयोग हेतु समर्पित की जाएगी।कार्यक्रम में नवी मुंबई की महापौर सुजाता सूरज पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया तथा आयोजकों और खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
टिप्पणियाँ