प्रशांत सिन्हा "जल योद्धा " सम्मान से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
बंगलुरू। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पर्यावरणविद् एवं लेखक डॉ. प्रशान्त सिन्हा को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग में जल योद्धा सम्मान 2025 से नवाजा गया।

यह सम्मान सरकरीटेल डाट काम द्वारा आयोजित किया गया था, जबकि आर्ट ऑफ लिविंग, बेंगलुरु ने इसकी मेजबानी की। कार्यक्रम में नीति आयोग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा महाराष्ट्र सरकार (साझेदार राज्य) का सहयोग प्राप्त हुआ। ज्ञान साझेदार के रूप में एसोचैम, आईआईटी रुड़की और व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन ने योगदान दिया, जबकि इज़राइल और फिनलैंड जैसे देश इसके साझेदार थे।

'जल योद्धा सम्मान' एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो भारत भर में जल संरक्षण, सतत जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को दिया जाता है। यह सम्मान पारंपरिक एवं नवीन प्रथाओं को मान्यता देकर जल संसाधनों के संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन को गति प्रदान करता है। इस अवसर पर डॉ. प्रशान्त सिन्हा ने कहा, "यह सम्मान मेरे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के प्रति प्रोत्साहन है। जल संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है, और मैं इस दिशा में और सक्रिय रहूंगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित