संदेश

ब्रह्मकुमारी सही मायने में सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही हैं-राष्ट्रपति

चित्र
माउंट आबू - राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एक बहुत गंभीर मुद्दा है। इस बारे में बहुत काम किया गया है लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। लड़कियों पर आसुरी हमलों की घटनाएं देश की अंतरात्मा को झकझोर देती हैं। प्रत्‍येक माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह लड़कों में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावनाओं का समावेश करे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद माउंट आबू, राजस्‍थान में ब्रह्मकुमारी के मुख्यालय में 'सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण' पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय बहुत प्रासंगिक है। ब्रह्मकुमारी सही मायने में सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समानता और सद्भाव पर आधारित समाज का निर्माण केवल महिलाओं को सशक्त बनाने से ही संभव है। अध्यात्म पर आधारित व्यक्तिगत परिवर्तन द्वारा मानवता के नव-निर्माण में संलग्न यह संस्थान आज विश्व-पटल पर प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इसलिए, शांतिवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में आकर मुझे अत्यन्त प्र...

दिव्यांगजनों और महिला यात्रियों के आरक्षित सीटों पर यात्रा करने वालों से 12.18 लाख रूपये दंड वसूला गया

चित्र
दिव्‍यांगजनों के लिए आरक्षित डिब्‍बों / सीटों पर यात्रा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सभी भारतीय रेलों में 2,844 अभियान आयोजित किए गए। महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्‍बों/सीटों पर अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों व्यक्तियों के खिलाफ 3094 अभियान चलाए गए। अभियानों के दौरान कुल 10726 मामले दर्ज किए गए।  12,825 व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम की धारा 155 के तहत गिरफ्तार किया गया और दोनों अभियानों में 12.18 लाख रूपये का दंड वसूला गया। भारतीय रेलवे में सुरक्षित यात्रा के लिए दिव्यांगजनों और महिला यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सभी सहायता/मदद प्रदान करने का वचन लिया है। दिव्‍यांग व्यक्तियों और महिला यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्‍बों/सीटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए "अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस" ​​के अवसर पर 03 और 04 दिसंबर को विशेष अभियान चलाए गए। इस अभियान में अधिक से अधिक आरपीएफ कर्मचारियों को तैनात करने के प्रयास किए गए। पूर्वी रेलवे द्वारा सर्वाधिक 1004 मामलों में कार्रवाई की गई। उत्‍तर मध्‍य रेलवे द्वारा 596 और पश्चिमी रेलवे द्वारा 576 मामले दिव्‍...

पत्रकारिता में सराहनीय कार्य के लिए लाल बिहारी लाल सम्मानित

चित्र
नई दिल्ली। भोजपुरी औऱ हिंदी के जाने-माने लेखक,कवि,समाजसेवी और पत्रकार लाल बिहारी लाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय सेवा के लिए बदरपुर रेजिडेंट वेलफेयर  एसोशिएशन के  फेडेरेशन द्वारा  हाल ही में सम्मानित किया है। यह सम्मान बदरपुर रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएशन फेडेरेशन के चेयरमैन स्वर्ण सिंह,भाजपा के नेता एवं समाजसेवी सूर्यभान पांडे एवं दुष्यंत  प्रधान द्वारा फेडरेशन के वार्षिक समारोह में प्रदान  किया गया। लाल पिछले दो दशक से  साहित्य, समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान कर रहे है। इन्हें  कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थायें  सम्मानित कर चुकी है। हाल ही में उन्हें पत्रकारिता के लिए सुरताल संगम संस्था, लखनऊ के द्वारा सम्मानित किया गया है। लाल को अभी  तक 100 से ज्यादा सम्मान मिल चुके है। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के दो विश्वविद्यालयों के  पाठ्यक्रम में पढायी जाती है। वर्ष 2019 में श्री लाल के लिेखे दर्जनों भोजपुरी  गीत विभिन्न संगीत कंपनियों के माध्यम  से रिलीज हुआ  है। इन्होने 100  से ज्यादा...

आधुनिक भारत के निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर

चित्र
लाल बिहारी लाल बाबा साहव डा. भीमराव अंबेडकर दलितों के अभिमन्यु संविधान के बास्तुकार और युग निर्माता थे। डा.अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में आधुनिक मध्य प्रदेश के मऊ नामक स्थान पर हुआ था । महार परिवार में जन्में डा.अंबेडकर के पिता राम  जी सकपाल ब्रिटीश फौज में सुबेदार थे जबकि माता भीमा बाई ईश्वर भक्त  गृहिणी थी। एक संत ने भविष्यवाणी करते हुए भीमा बाई को आशीर्वाद देते हुए  कहा था कि तुम्हें एक तेजस्वी पुत्र की प्राप्ती होगी। भीमा बाई के पुत्र का नाम भीम रखा गया। इनके पिता रामजी सकपाल सेवा निवृत होने के बाद महाराष्ट्र  के कोंकण क्षेत्र में अम्बावडे गाँव में बस गये। इस कारण इनका नाम स्कूल में भर्ती करवाते समय भीम राव रामजी अम्बावडे लिखा गया। नाम के उच्चारण  में परेशानी होने के कारण स्कूल के एक ब्राहम्ण शिक्षक- रामचंद्र भागवत अंबेडकर ने अपना उपनाम इन्हें रख दिया । तभी से इनका नाम अंबेडकर पडा। डा. अंबेडकर को महार जाति में पैदा होने के कारण स्कूली शिक्षा के दौरान  उन्हें कई कटू अनुभव हुए । उन्हें कमरा में पीछे बैठाया जाता था,पा...

इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की विशाल रेंज के साथ आसुस इंडिया ने दिल्ली में स्टोर खोला

चित्र
आसुस एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मदरबोर्ड, पीसी, मॉनिटर, ग्राफिक्स कार्ड और राउटर के लिए जानी जाती है, और सबसे प्रशंसित इनोवेटिव लीडिंग टेक्नोलॉजी एंटरप्राइज बनने के लिए प्रयासरत है। 5,000 से अधिक आरएंडडी पेशेवरों वाले ग्लोबल वर्कफोर्स के साथ आसुस हर एक को आनंदमय, इंटेलिजेंट, दिल को सुकून देने वाली और मजेदार स्मार्ट लाइफ देने के लिए अत्याधुनिक डिजाइन और इनोवेशंस के मामले में उद्योग का नेतृत्व करता है। नयी दिल्ली : दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस इंडिया ने दिल्ली में अत्याधुनिक स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की है। आसुस इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर जिग्नेश भावसार और स्टोर के मालिक उदिप सीकरी ने आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ किया। इस स्टोर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की विशाल रेंज उपलब्ध होगी, जिसमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, ज़ेनबुक-फ्लिप, ज़ेनबुक डुओ और रिपब्लिक ऑफ़ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप जैसे ब्रांड के प्रमुख उत्पाद शामिल हैं। ब्रांड का नया आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर ' न्यू बर्को इलेक्ट्रॉनिक्स, शॉप नंबर ए-1 राजरानी मार्केट, मणि नजफगढ़ रोड, उत्तम नगर मेट्रो पिलर...

यादव ने पूरी की भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ के गानों की डबिंग

चित्र
मुंबई - भोजपुरी फिल्‍म ' बाप जी ' के निर्माता प्रेम सागर हैं और निर्देशक देव पांडेय हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव के साथ लंबे वक्‍त बाद एक बार फिर से ऋतु सिंह की वापसी बतौर लीड हो रही है।  लेखक अरविंद तिवारी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह के साथ जोया खान, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, ऋतु पांडेय सी पी भट्ट मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। डीओपी आर आर प्रिंस का होगा है और कोरियोग्राफर रिकी गुप्‍ता हैं। सागर फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट के बैनर तले बनने वाली सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी फिल्‍म 'बाप जी' के गानों की डबिंग पूरी कर ली है। इस दौरान खेसारीलाल यादव ने स्‍टूडियो में काफी वक्‍त बिताया और गानों की कंपोजिंग के दौरान भी झूमते नजर आये। इस फिल्‍म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्‍यारे लाल यादव और यादव राज हैं, जिनके गानों को खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज में डब करवायी। बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म 'बाप जी' की शूटिंग 11 दिसंबर से यूपी में शुरू हो रही है। यह बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद खेसारीलाल यादव क...

48 प्रतिशत भारतीय घर मंगाकर खाना पसंद करते हैं,बाहर का खाना हो रहा लोकप्रिय

चित्र
48 प्रतिशत भारतीय घर मंगाकर खाना पसंद करते हैं, जबकि बाहर जाकर खाना 34 प्रतिशत भारतीय पसंद करते हैं । नया तरीका बन रहा है,घर पर खाना आर्डर करना, 36 प्रतिशत खाना अपने जीवनसाथी के साथ घर पर आर्डर किया गया हैं। आनलाईन आर्डर करने वाले 19 प्रतिशत लोग गर्मागर्म खाने के साथ कुछ मी-टाईम गुजारना पसंद करते हैं। मुंबई । दुनिया के सबसे बड़े फूड डिलीवरी नेटवक्र्स में से एक, ऊबर ईट्स ने आज उद्योग की एक पहली रिसर्च रिपोर्ट, ''फूड मूड्स आफ इंडिया'' प्रस्तुत की, जिसमें ''भारत घर से बाहर जाकर क्या खाता है'' की बजाए यह बताया गया है कि ''भारत घर से बाहर जाकर क्यों खाता है''। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि षहरी भारत को बाहर का खाना पसंद है - 48 प्रतिशत भारतीय घर पर बैठकर खाना आॅर्डर करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे न केवल सुविधा होती है, बल्कि उनकी नीरस दिनचर्या में परिवर्तन भी आता है। यह रिपोर्ट इस बात पर प्रकाश डालती है कि घर पर खाने की डिलीवरी उतनी ही विशाल है, जितने विशाल 'बाहर जाकर खाना' और 'खाना खरीदकर लाना' मिलकर हैं। ग्लोबल मार्केट रि...

सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर Exclusive Interview

चित्र

JIFF स्क्रीन होने वाली फिल्मों की दूसरी लिस्ट जारी

चित्र
जयपुर । विश्व भर में  जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल  [ जिफ ] अब अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। 12 वर्षों से जिफ लगातार प्रगति की ओर है। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट और आर्यन रोज़ फाउण्डेशन की ओर से आयोजित जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल [ जिफ] का आगाज़ इस वर्ष 17 से 21 जनवरी को आयनॉक्स सिनेमा हॉल, जी.टी. सेन्ट्रल में आयोजित होने जा रहा है। जयपुर शहर में आयोजित होने वाले जिफ में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह जिफ की एक बड़ी उपलब्धि है कि यहां दुनिया भर में सबसे अधिक संख्या में फिल्मों का चयन होता है। या यूं कहें, यहां होता है विश्व की फिल्मों का हाइएस्ट सलेक्शन। 1 4  देशों की 54 फिल्मों का चयन जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों की दूसरी लिस्ट [सूची] जारी की गई।  जहां पहली लिस्ट में 65 देशों से आई 219 फिल्में चुनी गई हैं, वहीं दूसरी लिस्ट में 1 4  देशों की 5 4  फिल्मों का चयन किया गया।  98 देशों से आई कुल 2411 फिल्मों में से यह फिल्में चुनी गई हैं। कॉम्पिटीटिव फिल्में रहीं 21, जिसमें 4 ...

‘ईपीऍफ़ओ’ ईपीएस95 के आंदोलन से घबराई,पहुँची कोर्ट 

चित्र
# ' ईपीएफओ ' से न्याय की आस में तरसते वृद्ध पेंशनभोगी # कोर्ट ने ईपीएफ़ दफ़्तर में प्रदर्शन पर लगाई पाबंदी *       7 दिसंबर, शनिवार, को लाखों पेंशनरों द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ एक मार्च किया जाएगा और रामलीला मैदान पर 'रास्ता रोको अभियान' का आयोजन किया जाएगा। EPS95 (NAC) देश भर में विभिन्न स्थानों पर अपनी मांगों और अधिकारों के साथ बहुत लंबे समय से विरोध कर रही है। इनकी चार मुख्य मांगें हैं; महंगाई भत्ते के साथ रुपये 7500 मूल पेंशन; ईपीएफओ द्वारा मई 2017 के अंतरिम पत्र को रद्द करने और उच्च पेंशन का भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करना; पेंशनभोगियों के पति या पत्नी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं; पेंशनभोगियों को ईपीएस 95 योजना के तहत रखा जाएगा और पेंशन के रूप में प्रति माह 5000 रुपये दिए जाएंगे। नयी दिल्ली /   देश के लाखों वृद्ध पेंशनभोगियों को उस वक़्त एक झटका लगा जब नई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ईपीएस 95 नेशनल एक्शन कमेटी द्वारा एक आंदोलन पर रोक लगा दी , जो 6 दिसंबर को भीकाजी कामा स्थित ...