यादव ने पूरी की भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ के गानों की डबिंग


मुंबई - भोजपुरी फिल्‍म 'बाप जी' के निर्माता प्रेम सागर हैं और निर्देशक देव पांडेय हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव के साथ लंबे वक्‍त बाद एक बार फिर से ऋतु सिंह की वापसी बतौर लीड हो रही है।  लेखक अरविंद तिवारी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह के साथ जोया खान, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, ऋतु पांडेय सी पी भट्ट मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। डीओपी आर आर प्रिंस का होगा है और कोरियोग्राफर रिकी गुप्‍ता हैं।


सागर फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट के बैनर तले बनने वाली सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी फिल्‍म 'बाप जी' के गानों की डबिंग पूरी कर ली है। इस दौरान खेसारीलाल यादव ने स्‍टूडियो में काफी वक्‍त बिताया और गानों की कंपोजिंग के दौरान भी झूमते नजर आये। इस फिल्‍म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्‍यारे लाल यादव और यादव राज हैं, जिनके गानों को खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज में डब करवायी। बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म 'बाप जी' की शूटिंग 11 दिसंबर से यूपी में शुरू हो रही है। यह बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद खेसारीलाल यादव की पहली फिल्‍म है।

इसको लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्‍म 'बाप जी' का निर्माण भव्‍य पैमाने पर होने वाला है। मैंने इस फिल्‍म में अपने हिस्‍से के गानों की डबिंग कर ली है। फिल्‍म के सभी गाने कर्णप्रिय हैं और मुझे इसे स्‍टूडियो में परफॉर्म करने में खूब मजा आया। इस फिल्‍म के गाने भी श्रोताओं को खूब पसंद आने वाले हैं। ओम झा ने कमाल का संगीत दिया है। उनके साथ काम करके अच्‍छा लगा। फिल्‍म भी खूबसूरत है।


 ओम झा ने खेसारीलाल यादव की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि नो डाउट फिल्‍म के गाने दिल को छू लेने वाले हैं। आज हमने खेसारीलाल यादव के साथ गाने की शूटिंग की। वे बेहद सुलझे हुए इंसान और सशक्‍त कलाकार हैं। उनकी आवाज में जादू है। ये आज हमें डबिंग रूम में देखने को मिला। तब समझ में आया कि लोग खेसारी को क्‍यों इतना प्‍यार करते हैं। फिल्‍म की शूटिंग में अभी कुछ दिन बांकी हैं, लेकिन खेसारीलाल का डेडिकेशन अभी से ही देखने को मिल रहा है, जो सराहनीय है।


 






 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार