संदेश
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उत्पादों को पेश करेगा आरजू, डिक्सन के साथ साझेदारी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : भारत का प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केटप्लेस आरजू (Arzooo) घरेलू उपकरणों की स्मार्ट रेंज बनाने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की रणनीति के साथ टिकाऊ उपभोक्ता (कंज्यूमर ड्यूरेबल) श्रेणी में कदम रख रही है। अगली पीढ़ी के ये उत्पाद नए युग की तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और डिजाइन के साथ आएंगे। नए व्यावसायिक प्रस्ताव के अनुरूप, आरजू ने इलेक्ट्रॉनिक निर्माण के क्षेत्र में प्रमुख कंपनियों - डिक्सन, एम्बर ग्रुप और अन्य के साथ साझेदारी की है। 40,000 से अधिक खुदरा स्टोरों तक वितरण की पहुंच और उपभोक्ता की गहरी समझ के साथ कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स खुदरा पारिस्थितिकी तंत्र में आरजू की अजेय स्थिति को देखते हुए कंपनी अपने पेशकश के साथ मजबूत स्थिति में है। यह टियर 1, 2 और 3 शहरों में ग्राहकों के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों जैसे अभिनव उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करने की योजना बना रहा है। इन नई उत्पाद श्रृंखलाओं के साथ, आरजू का उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों की पेशकश और उसके किफायती होने की कमी को दूर करना है। बी2बी ई-रिटेलर का नया कदम मेक इन इंडिया प...
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक "महिलाओं का सम्मान करें" अभियान में कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की सहायता करने पर गर्व
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक अग्रणी स्मॉल फाइनेंस बैंक, "महिलाओं का सम्मान करें" अभियान में कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की सहायता करने पर गर्व महसूस करता है।इस अभियान का उद्देश्य शहर में महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना और महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता पैदा करना है। "महिलाओं का सम्मान करें" अभियान के तहत, कोलकाता ट्रैफिक पुलिस विभाग शहर के ऑटो और टैक्सी चालकों के साथ समन्वय स्थापित करेगा और उन्हें महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करेगा।उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ट्रैफिक संकेत चिह्न और बैरिकेड प्रदान करने के माध्यम से इस पहल में सहायता करता है और भविष्य में इसमें इसी तरह और भी सहायता करने हेतु प्रतिबद्ध है। उज्जीवन SFB दृढ़ता से महिलाओं को सशक्त बनाने में विश्वास करता है और अपने ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए अपनी समावेशी रणनीति के हिस्से के रूप में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।इस संयुक्त पहल के माध्यम से, उ...
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स 2023 से सुषमा सेठ को सम्मानित किया जायेगा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली -महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा) और फेस्टिवल 2023 ने मेटा 2023 लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की घोषणा की| ये अवार्ड भारतीय रंगमंच, फिल्म और टीवी की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुषमा सेठ को दिया जायेगा| सुषमा सेठ को 29 मार्च को कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जायेगा| टीमवर्क आर्ट्स और महिंद्रा ग्रुप ने इंडिया हैबिटैट सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वर्ष की प्रतिष्ठित ज्यूरी से भी परिचय कराया| इस साल ज्यूरी में शामिल होने वाले सदस्य हैं थिएटर डायरेक्टर नीलम मानसिंह चौधरी, संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित अभिनेता मोहन अगाशे, पुरस्कृत थिएटर कलाकार और अभिनेत्री शेर्नाज़ पटेल, इंडियन थिएटर डायरेक्टर अमल अल्लाना,पुरस्कृत थिएटर डायरेक्टर ब्रूस गुथ्रे, भारतीय थियेटर एवं फिल्म अभिनेत्री अरुंधति नाथ और डाइरेक्टर इंडिया हेबिटेट सेंटर सुनीत टंडन | एक सप्ताह तक चलने वाले महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (मेटा ) और फेस्टिवल का आयोजन 23 से 29 मार्च, 2023 को नई दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम और श्री राम सेंटर में होगा, जहाँ प्रतिष्ठित...
महिला दिवस पर नर्सिंग सेवा करने वाली महिलाओं का सम्मान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईस्ट राजस्थान ब्रांच जयपुर के द्वारा मेडिकल कैम्प एवं नर्सिंग केयर में सेवाएं प्रदान करने वाली महिलाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. ये कार्यक्रम अग्रसेन मेडिकल सेंटर एवं मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, जनता कालोनी जयपुर में आयोजित हुआ. कार्यक्रम संयोजक शाखा सचिव सन्तोष अग्रवाल के नेतृत्व में कैम्प सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. मेडिकल कैम्प में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ के के अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मधु जैन, जनरल फिजिशियन डॉ वी के गुप्ता, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कोठारी, फिजियौथेरेपिस्ट डॉ पवन शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनप्रीत सिंह, दांतों के रोग की विशेषज्ञ डॉ नम्रता मोदी ने अपनी सेवायें प्रदान की कैम्प में लगभग 110 लोगों ने लाभ उठाया. कैम्प के आयोजन में श्री अग्रसेन मेडिकल सेंटर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , एटरनल डायग्नॉस्टिक सेंटर एवं श्री अग्रवाल सोशल लेडिज ग्रुप ने सहयोग प्रदान किया. इस अवसर पर शाखा के द्वारा महिला नर्सिंग कर्मियों का सम्मान भी किया गया. नर्सिंग कर्मियों में 15 चयनित महिलाओं को सम्मानित कि...
Banodhiya Vaishy Community बनोधिया वैश्य समाज सामाजिक कुरूतियों के विरोध...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
बिफ़्फ़ मुंबई का जादू चलेगा : सीज़न 4 की शुरुआत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० डॉ तबस्सुम जहां ० मुंबई - बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के चौथे सत्र का शुभारंभ हो गया है। 15 मार्च से देश विदेश की फिल्मों के लिए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार भी बेहतरीन चयनित फ़िल्म को नवंबर में होने वाले फेस्टिवल में दिखाया जाएगा और पुरुस्कृत किया जाएगा। बॉलीवुड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आग़ाज़ एक बार फिर से ज़ोरो शोरों से होने जा रहा है। 15 मार्च से देश विदेश की फिल्मों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो रही है। पिछले बरस की तरह इस बार भी फीचर फिल्म, डाक्यूमेंट्री (लांग, शॉर्ट), लॉन्ग शॉर्ट फिल्म, शॉर्ट फिल्म, मोबाइल फ़िल्म, एनिमेशंस फ़िल्म, एल जी बी टी क्यू फ़िल्म, वेब सीरीज़, म्यूज़िक वीडियो, फीचर फिल्म स्क्रिप्ट( स्क्रीनप्ले), शॉर्ट फिल्म स्क्रिप्ट (स्क्रीनप्ले) कैटेगरी बनाई गई हैं इस बार ख़ास बात यह है कि सिनेमा पर आधारित किताबों को भी फेस्टिवल में शामिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले बिफ़्फ़ मुंबई फेस्टिवल सीज़न 3 का सफ़ल समापन 18 दिसंबर को मुंबई में हुआ था। 17-18 दिसंबर को हुए इस दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से आईं अनेक शख्सियतें जुड़ीं। फेस्टिवल म...
समारोह में स्त्री शक्ति ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली, स्त्री अस्मिता तथा सशक्तिकरण की समन्वित भावना प्राचीन काल से ही रही है और घर दीवारों या छतों मात्र से नहीं होता , बल्कि घर में महिलाओं का सम्मान,खुशी और सुरक्षा से होती है । केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली में एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें अनेक रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इनमें महिला फोटो शूट और लड़कियों तथा महिलाओं पर व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उन पर तेजाब फेंकने की कुप्रथाओं को लेकर पर फोटो सेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । साथ ही साथ स्त्री शक्तिकरण से जुड़े मनोरम चित्रावली का भी सेशन रखा गया । कुलपति प्रो वरखेड़ी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को नवोन्मेषी पहल माना जा सकता है । साथ ही साथ सर पर पुस्तक रख कर और उसे संतुलन बना कर दौरना भी श्रमसाध्य प्रतियोगिता रही । कुलपति ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते यह भी कहा कि महिलाओं की स्वतंत्रत समिति ने श्रीमति गंगा शर्मा, श्रीमति उषा तलवार तथा श्रीमति रामवती को साल 2023 का श्रेष्ठ महिलाकर्मी की घोषणा की है । इसके लिए भी मैं अपने तथा विश्वविद्यालयका की त...
Delhi डोमेस्टिक एयरपोर्ट का नाम फ़िर से पालम गांव के नाम पर किए जाने की मांग
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - उत्तर भारत की सबसे बड़ी खाप पंचायत पालम-360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का नाम फिर से पालम एयरपोर्ट किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में उन्होंने साफ कहा है कि पालम गांव एक ऐतिहासिक गांव है, जिसका देश और दिल्ली प्रदेश के निर्माण में अद्वितीय योगदान है। इसलिए इसके मान सम्मान और नाम निशान के साथ किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ पूरे गांव देहात और ग्रामीण समाज को बर्दाश्त नहीं है। यही जनभावना हमने केंद्र सरकार तक पहुंचाई है। इस बारे में चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि- आप सब जानते हैं कि जब से दिल्ली एयरपोर्ट बना है, डोमेस्टिक एयरपोर्ट का नाम पालम गांव के नाम से ही था क्योंकि ये पालम गांव की जमीन पर ही बसा है। पालम गांव एक ऐतिहासिक गांव है जिसने लाल किले की नींव रखी है और ना सिर्फ दिल्ली देहात का बल्कि उत्तर भारत के प्रतिनिधित्व को पालम 360 खाप के नाम से ही सब जानते हैं और इस गांव की बड़ी पुरानी ऐतिहासिक परंपराएं रही ह...
राकेश शर्मा को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली । देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका ‘वीणा’ (इंदौर) के संपादक राकेश शर्मा को इस वर्ष के पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान समारोह 2 अप्रैल को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। 1 जुलाई, 1961 को उत्तर प्रदेश के गांव न्यामतपुर, जिला इटावा में जन्मे राकेश शर्मा हिंदी साहित्य की बहुविधि सेवा कर रहे हैं।15 से अधिक पुस्तकों के लेखक राकेश शर्मा अब तक 10 से अधिक पत्रिकाओं एवं पुस्तकों का संपादन भी कर चुके हैं, जिनमें 'बहुरंग', 'विचार की अनवरत यात्रा', 'आरोग्यम' एवं 'मालव ज्योति' आदि विशेष हैं । भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में 31 वर्ष तक सहायक निदेशक (राजभाषा) के पद पर कार्यरत रहे शर्मा वर्तमान में वर्ष 1927 से निरंतर प्रकाशित हिंदी की सबसे पुरानी पत्रिका ‘वीणा' के संपादक हैं। साहित्यिक अवदान के लिए उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के ‘श्रीकृष्ण सरल’ सम्मान सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। यह दूसरा मौका है, जब ‘वीणा’ के संपादक को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यि...