Delhi डोमेस्टिक एयरपोर्ट का नाम फ़िर से पालम गांव के नाम पर किए जाने की मांग

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - उत्तर भारत की सबसे बड़ी खाप पंचायत पालम-360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का नाम फिर से पालम एयरपोर्ट किए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में उन्होंने साफ कहा है कि पालम गांव एक ऐतिहासिक गांव है, जिसका देश और दिल्ली प्रदेश के निर्माण में अद्वितीय योगदान है। इसलिए इसके मान सम्मान और नाम निशान के साथ किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ पूरे गांव देहात और ग्रामीण समाज को बर्दाश्त नहीं है। यही जनभावना हमने केंद्र सरकार तक पहुंचाई है।

इस बारे में चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि- आप सब जानते हैं कि जब से दिल्ली एयरपोर्ट बना है, डोमेस्टिक एयरपोर्ट का नाम पालम गांव के नाम से ही था क्योंकि ये पालम गांव की जमीन पर ही बसा है। पालम गांव एक ऐतिहासिक गांव है जिसने लाल किले की नींव रखी है और ना सिर्फ दिल्ली देहात का बल्कि उत्तर भारत के प्रतिनिधित्व को पालम 360 खाप के नाम से ही सब जानते हैं और इस गांव की बड़ी पुरानी ऐतिहासिक परंपराएं रही हैं। इसलिए इस बारे में हमारी मांग है कि टर्मिनल-3 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के नाम से है और हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन डोमेस्टिक एयरपोर्ट को पालम एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है इसलिए इसको दोबारा से पालम एयरपोर्ट का नाम ही दिया जाए।

हमारे सभी ग्राम वासियों और प्रतिनिधियों की ओर से सरकार से पुरजोर मांग है कि इसे दुबारा से पालम गांव के नाम से ही नामकरण किया जाय। ये न सिर्फ़ पालम गांव की बल्कि दिल्ली देहात के सभी गांवों की मांग है। गांव से ही देश की तरक्की का रास्ता निकलता है, गांव से ही देश के विकास का रास्ता निकलता है। इसलिए पालम गांव का नाम निशान, देश के गौरवशाली इतिहास में दर्ज है और इसे ससम्मान बरकरार रखा जाए। इस दौरान ओमप्रकाश, धर्मवीर ठोलेदार,पवन मास्टर, ब्रह्म प्रकाश सोलंकी, हरिसिंह सोलंकी, सुरेन्द्र और दीपक वशिष्ठ , परवीन ,जगदीश सोलंकी सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड