समारोह में स्त्री शक्ति ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, 
स्त्री अस्मिता तथा सशक्तिकरण की समन्वित भावना प्राचीन काल से ही रही है और घर दीवारों या छतों मात्र से नहीं होता , बल्कि घर में महिलाओं का सम्मान,खुशी और सुरक्षा से होती है ।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली में एक सप्ताह का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें अनेक रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इनमें महिला फोटो शूट और लड़कियों तथा महिलाओं पर व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उन पर तेजाब फेंकने की कुप्रथाओं को लेकर पर फोटो सेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । साथ ही साथ स्त्री शक्तिकरण से जुड़े मनोरम चित्रावली का भी सेशन रखा गया । कुलपति प्रो वरखेड़ी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को नवोन्मेषी पहल माना जा सकता है । साथ ही साथ सर पर पुस्तक रख कर और उसे संतुलन बना कर दौरना भी श्रमसाध्य प्रतियोगिता रही ।
कुलपति ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते यह भी कहा कि महिलाओं की स्वतंत्रत समिति ने श्रीमति गंगा शर्मा, श्रीमति उषा तलवार तथा श्रीमति रामवती को साल 2023 का श्रेष्ठ महिलाकर्मी की घोषणा की है । इसके लिए भी मैं अपने तथा विश्वविद्यालयका की तरह से हार्दिक बधाई देता हूं । उसकी इन उपलब्धयों सभी को प्रेरणा भी लेनी चाहिए । उसी प्रकार आंखों में पट्टी बांध कर तथा चम्मच में नींबू रख कर दौर लगाना भी अच्छा माना जा सकता है । श्रीमति पापिया दास, अनुभाग अधिकारी, प्रशासन अनुभाग, का मानना था कि हमारे दूरदर्शी वीसी सर प्रोफेसर वरखेड़ी जी की अध्यक्षता और इस प्रासंगिक कार्यक्रम के समन्वयक, प्रोफेसर बनमाली बिस्वाल सर, शैक्षणिक डीन के कारण सुनियोजित कार्यक्रम आयोजित किया जा सका ।

डॉ छोटी बाई मीना, डॉ अमृता कौर, श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय, श्रीमती गंगा शर्मा, आभा, कंचन, श्रीमती अलका, श्रीमती सोनिया और कनिका ने कहा कि माननीय कुलपति, डीन अकादमी के साथ-साथ रजिस्ट्रार प्रोफेसर रंजीत कुमार वर्मन, परीक्षा नियंत्रक, के अलावा प्रो पवन कुमार, प्रो मुरली सर, निदेशक, योजना, माननीय वीसी के ओएसडी प्रो कुलदीप शर्मा, वी सी के पीएस श्री सोनराज पाटीदार, डा रत्नमोहन झा निदेशक,एम एस पी ,डॉ मधुकेवर भट्ट, निर्देशन, शोध व प्रकाशन ,

, पीओ डा एस मंथा और  जगन्नाथ झा, सहायक प्रोफेसर, डॉ. गणेश पंडित, सहायक प्रोफेसर, कृष्ण कुमार के टी, उप निदेशक, प्रशासन, अनिल नोडियाल, सहायक निदेशक, वित्त, जितेंद्र कुमार, सहायक निदेशक, अनुसंधान और प्रकाशन के साथ-साथ डॉ. बिपिन कुमार झा, सहायक प्रोफेसर (कंनटेक्ट) और केयर टेकर अरुण कुमार ने अपने समय-समय पर जबरदस्त उत्साह को बढ़ावा देने के कारण यह सुनियोजित रुप से सफल हो सका ।  दिल्ली के साथ-साथ सभी परिसरों के लिए सीएसयू द्वारा वित्तीय सहायता के बावजूद, कुछ विशेष कार्यक्रमों के लिए इससे संबंधित धन भी सीएसयू , दिल्ली महिला समाज व्यक्ति गत वहन पर व्यवस्था की गयी थी जो अत्यधिक उत्साह और लोकप्रियता का ही सूचक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड