संदेश
6 अप्रैल को भारतीय सैफी डे कमेटी द्वारा दिल्ली में मनाया जाएगा 49 वां सैफ़ी डे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० इरफ़ान राही ० नयी दिल्ली - मुस्लिम समाज की सैफ़ी बिरादरी का संगठन भारतीय सैफी डे कमेटी द्वारा दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित एस एन पैलेस में सैफ़ी दिवस समारोह मनाया जाएगा। सैफ़ी डे इंचार्ज इरफ़ान राही सैदपुरी सैफ़ी ने बताया कि भारतीय सैफ़ी डे कमेटी द्वारा इस अवसर पर बुजुर्गों को ख़िराजे अक़ीदत, सैफ़ी अवार्ड एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सैफ़ी ऐज़ाज़ से नवाज़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि साल 2023 में हिफ़्ज़ ए क़ुरआन मुकम्मल करने वाले कुछ हाफ़िज़ों को भी सम्मानित किया जाएगा वहीं स्कूलों में अच्छे नम्बर हासिल करने वाले बच्चों की भी हौसला अफ़ज़ाई की जाएगी। 6 अप्रैल 1975 को सैफ़ी सरनेम स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार हज़रत मौलाना उस्मान फार्क़लीत रह० की क़यादत और मौलाना नज़ीर उल अकरम नईमी रह० की निज़ामत में उनके साथियों द्वारा मिला था। उल्लेखनीय है कि सैफ़ी डे के फाऊंडर आली जनाब मास्टर अलीशेर सैफ़ी साहब ने सबसे पहले 1993 में सैफी डे मनाने की शुरुआत की और सबकी इत्तफाक़ राय से इसको 6 अप्रैल 1975 से जोड़ दिया गया ताकि हम अपने बुजुर्गों को याद करते रहें तब से प्रत्ये...
फ्यूचर जेनेराली इंडिया द्वारा झारखंड में ’’सुरक्षित शुरुआत बीमा के साथ’’ वैन रवाना, ग्रामीण ज़िलों के 45 गांवों का दौरा करेगी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० रांची : भारत की अग्रणी निजी बीमा कंपनियों में से एक फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ’’सुरक्षित शुरुआत बीमा के साथ’’ कार्यक्रम आरंभ किया। बीमा के बारे में जागरुकता जगाने वाला यह अभियान एक वैन के माध्यम से चलाया जाएगा। रांची शहर के कपिल देव हरमू ग्राउंड से मुख्य अतिथि, रांची के डिप्टी मेयर, संजीव विजयवर्गीय ने झंडी दिखा कर इस वैन को रवाना किया। यह कार्यक्रम फ्यूचर जेनेराली की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत देश भर में बीमा की पैठ बढ़ाने के लिए बीमा के फायदों के बारे में जागरुकता फैलाई जा रही है। यह अभियान 15 दिन चलेगी और इस दौरान प्रदेश के ग्रामीण जिलों में 45 गांवों की यात्रा की जाएगी। ’’सुरक्षित शुरुआत बीमा के साथ’’ अभियान में लोगों में दिलचस्पी पैदा करने के लिए कई गतिविधियां होंगी जिनसे लोगों को शिक्षा दी जा सके और उनकी जागरुकता बढ़ाई जाए। इन गतिविधियों में नुक्कड़ नाटक, लकी ड्रॉ तथा प्रश्नोत्तर सत्र भी शामिल होंगे। इस अभियान में लोगों के बीच जागरुक करने वाले पर्चे भी बांटे जाएंगे। बीमा जागरुकता कार्यक्रम लांच पर फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योर...
आईडीबीआई बैंक ने एनईएसएल के साथ ई-बैंक गारंटी (e-BG) लॉन्च की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - आईडीबीआई बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ लिमिटेड के साथ गठबंधन में ई-बैंक गारंटी (e-BG) सुविधा लॉन्च की है, जिसके बाद बैंक गारंटी जारी करने की पेपर पर आधारित प्रक्रिया ई-स्टांप और ई-सिग्नेचर की मदद से होने लगेगी। इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों को डिजिटल और यूज़र-फ्रेंडली सेवाएं प्रदान करने के अपने प्रयास में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह आईडीबीआई बैंक के लिए व्यवसाय के परिवेश में एक परिवर्तनकारी बदलाव है, जिसमें बैंक गारंटी का उपयोग ऊँचे वॉल्यूम के लिए होता है, और यह नई पहल ज्यादा पारदर्शिता लाकर टर्न-अराउंड टाईम को दिनों से घटाकर मिनटों तक ले आएगी। ई-बीजी ई-स्टांपिंग और ई-सिग्नेचर के साथ प्रोसेस किए जा सकते हैं और कुछ ही मिनटों में हितग्राही को सौंपे जा सकते हैं। सुरक्षित ट्रांसमिशन और विस्तृत पारदर्शिता के साथ हितग्राही के फिज़िबल बैंक गारंटी के सत्यापन में लगने वाले समय और ऊर्जा की बचत होती है। इन सेवाओं के बारे में राकेश शर्मा, एमडी एवं सीईओ, आईडीबीआई बैंक ने कहा, ‘‘अपने ग्राहकों को डिजिटल प्रस्तुतियों द्वारा सुरक्षित और तीव्र ब...
सकरनी ने जिप्सम बोर्ड और एक्सेसरीज के निर्माण के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर जिप्सकार्टन से हाथ मिलाया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - सकरनी जिप्सकार्टन जिप्सम बोर्ड और इज़ी बिल्ड का मेगा लॉन्च मेड फ़ॉर ड्रीमर्स में हुआI “मास्टर ऑफ़ प्लास्टर्स” के नाम से प्रसिद्ध सकरनी ने अपनी हाउसिंग सलूशन रेंज में एक और प्रोडक्ट शामिल कियाI सकरनी ने भारत में जिप्सम बोर्ड और इसकी एक्सेसरीज के निर्माण के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर जिप्सकार्टन से हाथ मिलायाI उत्तीर्ण टेक्नोलॉजी से इस कार्यक्रम में कंस्ट्रक्शन सेक्टर के कई दिग्गज, उद्योग विशेषज्ञ, सकरनी बिज़नेस एसोसिएट व इज़ी बिल्ड बिज़नेस एसोसिएट्स उपस्थित हुएI इस कार्यक्रम को ख़ास बनाने के लिए मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल (मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फ़ॉर पार्लियामेंट्री अफेयर्स एंड कल्चर) द्वारा जिप्सम बोर्ड का लॉन्च किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते (भारत के ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री), विशिष्ट अतिथि पद्मश्री योगेश्वर दत्त (ओलंपिक पदक विजेता), स्पेशल अतिथि संजीव शर्मा (उपाध्यक्ष, दिल्ली ओलंपिक संघ) के साथ सकरनी के अध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता एवं कनोडिया ग्रुप के अध्यक्ष विशाल कनोडिया ने शिरकत की। अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर अपने विचा...
पीयूसीएल सम्मेलन में मानवाधिकारों की रक्षा हेतु लिया संकल्प ,भंवर मेघवंशी बने प्रदेश अध्यक्ष
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० भीलवाड़ा / मानव अधिकार संगठन पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज राजस्थान के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन के समापन अवसर पर भीलवाड़ा में विभिन्न प्रस्ताव पारित कर मानवाधिकार, लोकतंत्र व धर्म निरपेक्षता की रक्षा की मांग की गई। सम्मेलन में मानव अधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की आजादी को अक्षुण बनाए रखने, सशक्त जवाबदेही कानून लागू करने, डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने तथा स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू करने जैसे प्रस्ताव पारित किये गये। इस राज्य सम्मेलन में राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें भीलवाड़ा की माण्डल तहसील के सिरड़ियास गाँव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी को प्रदेश अध्यक्ष तथा तारा अहलूवालिया को उपाध्यक्ष, डॉ अनंत भटनागर को प्रदेश महासचिव और डॉ मीता सिंह को कोषाध्यक्ष सर्वसम्म्ति से चुना गया। पीयूसीएल के प्रदेश सम्मेलन को जस्टिस गोविंद माथुर, अरुणा रॉय, पीयूसीएल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रोहित प्रजापति, मूकनायक की मीना कोटवाल तथा लखनऊ से आये वरिष्ठ पत्रकार नसीरूद्दीन ने सम्बोधित किया सम्मेलन के संयोजक राकेश श...
राजस्थान गौरव’’ सम्मान से 34 विभूतियां सम्मानित : गरिमापूर्ण सम्मान समाज का दायित्व-कलराज मिश्र
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ की ओर से प्रतिष्ठित और 29 वर्ष से अनवरत आयोजित हो रहे राजस्थान गौरव सम्मान समारोह अपनी पूर्ण भव्यता के साथ त्रिमूर्ति सर्किल स्थित होटल ग्रैंड उनियारा में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश की 34 लब्ध प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को ‘‘राजस्थान गौरव‘‘ के अलंकरण से विभूषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करना अपने आप में एक अतुलनीय कार्य उन्होने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का दायित्व युवाओं पर है और जिन्हे आज सम्मानित किया गया है ये सब प्रतिभायें राजस्थान का नाम रौशन कर रही है। इस अवसर पर संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि व्यक्तित्व का सम्मान समाज का दायित्व हैं और इस प्रकार के आयोजनों में ऐसी प्रतिभाओं जो प्रदेश में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत में राजस्थान का नाम रौशन कर रही हैं वे भी प्रोत्साहित होगी और उनके पद चिन्हों पर चलकर युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलेगा।मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की परम्परा में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर...
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के आर्ट-हाउस का कोकिलाबेन ने किया उद्घाटन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी की माँ कोकिलाबेन ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 16 हजार वर्गफुट में फैले, आर्ट हाउस को लॉन्च किया। कल्चरल सेंटर के मेगा लॉन्च कार्यक्रम में अंबानी परिवार की चार पीढ़िया एक साथ नज़र आई। नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत पर भारतीय फैशन के प्रभाव को दिखाती एक नायाब किताब 'इंडिया इन फैशन’ का विमोचन किया। ईशा अंबानी ने दर्शकों के लिए किताब के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को पढ़कर सुनाया। गायक प्रतीक कुहाड़ ने अपनी मधुर आवाज़ से विमोचन पर मौजूद कला प्रेमियों का दिल जीत लिया। आर्ट हाउस में ‘संगम’ नाम से एक उद्घाटन प्रदर्शनी लगी। जिसे भारत के प्रसिद्ध सांस्कृतिक विचारक रंजीत होसकोटे और न्यूयॉर्क में बसे कलासंग्राहक और गैलरिस्ट जेफ़्री डाइच ने डिज़ाइन किया है। देश-दुनिया के 10 प्रसिद्ध कलाकरों की 50 से अधिक कृतियां प्रदर्शनी में शामिल की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रांचेस्को क्लेमेंटे, अनसेल्म कीफ़र और सेसिली ब्राउन कलाकारों के काम को भारत में पहली बार प्रदर्शित किया गया है। भारतीय कलाकारों भूपेन ख...
राकेश शर्मा को मिला पं. बृजलाल द्विवेदी साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० इंदौर। साहित्यिक पत्रिका ‘वीणा’ के संपादक राकेश शर्मा को मीडिया विमर्श परिवार द्वारा इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में 15वें पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि संपादक के पास ‘सम्यक दृष्टि’ होनी चाहिए, जो मोती चुने, लेकिन आज मोती चुनने वाले संपादक कम होते जा रहे हैं। ‘वीणा’ के संपादक राकेश शर्मा उसी ‘हंस दृष्टि’ के संपादक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा ने की। आयोजन में प्रयागराज से प्रकाशित पत्रिका ‘सरस्वती’ के संपादक रविनंदन सिंह, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनाली नरंगुदे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी भी मौजूद थे। साहित्यिक पत्रकारिता के महत्व पर गिरीश पंकज ने कहा कि साहित्यिक पत्रकारिता न केवल ...
आजादी की अमृत गाथा का कार्यक्रम मुरादपुर मिडिल स्कूल,पटना से होगा प्रस्तुत
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली। मेहनत करे इंसान तो क्या काम है मुश्किल । सकारात्मक भारत के लिए रामजानकी संस्थान की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली टीम ने कमर कस लिया है। आजादी की अमृत गाथा142 में ब्रह्मकुमारीज आश्रम माउंट आबू की यात्रा संपन्न हुई। ये यात्रा आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में सफल हुई। बीके सुशांत भाई और बीके कोमल भाई और बीके पल्लवी बहन के गाइडेंस में आरजेएस की टीम के नौ लोगों ने गहन आध्यात्मिक प्रशिक्षण लिया जो अपने अपनों तक संदेश पहुंचाने लगे हैं। मन्ना ने बताया कि 2 अप्रैल को 142 अंक के समापन पर, सह-आयोजक मुकेश सैनी द्वारा दिल्ली के महावीर इंक्लेव स्थित शार्प ऑप्टिकल में आयोजित फिजिकल व वर्चुअल प्रेस वार्ता में आरजेएस फैमिली ने अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा किया। शार्प ऑप्टिकल के प्रोपराइटर श्री सैनी ने कहा कि आरजेएस के कार्यों को उन्होंने करीब से देखा है। आजादी की अमृत गाथा के 150 वें संस्करण में 6 अगस्त 2023 को जयहिंद जय भारत राष्ट्रीय कार्यक्रम में वो तन-मन और धन के साथ खड़े हैं। इसमें हैदराबाद से वर्चुअली जुड़े आरजेएस एडवाइजर प्रो.बिजाॅन क...