फ्यूचर जेनेराली इंडिया द्वारा झारखंड में ’’सुरक्षित शुरुआत बीमा के साथ’’ वैन रवाना, ग्रामीण ज़िलों के 45 गांवों का दौरा करेगी

० योगेश भट्ट ० 
रांची : भारत की अग्रणी निजी बीमा कंपनियों में से एक फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ’’सुरक्षित शुरुआत बीमा के साथ’’ कार्यक्रम आरंभ किया। बीमा के बारे में जागरुकता जगाने वाला यह अभियान एक वैन के माध्यम से चलाया जाएगा। रांची शहर के कपिल देव हरमू ग्राउंड से मुख्य अतिथि, रांची के डिप्टी मेयर, संजीव विजयवर्गीय ने झंडी दिखा कर इस वैन को रवाना किया। यह कार्यक्रम फ्यूचर जेनेराली की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत देश भर में बीमा की पैठ बढ़ाने के लिए बीमा के फायदों के बारे में जागरुकता फैलाई जा रही है।
यह अभियान 15 दिन चलेगी और इस दौरान प्रदेश के ग्रामीण जिलों में 45 गांवों की यात्रा की जाएगी। ’’सुरक्षित शुरुआत बीमा के साथ’’ अभियान में लोगों में दिलचस्पी पैदा करने के लिए कई गतिविधियां होंगी जिनसे लोगों को शिक्षा दी जा सके और उनकी जागरुकता बढ़ाई जाए। इन गतिविधियों में नुक्कड़ नाटक, लकी ड्रॉ तथा प्रश्नोत्तर सत्र भी शामिल होंगे। इस अभियान में लोगों के बीच जागरुक करने वाले पर्चे भी बांटे जाएंगे। बीमा जागरुकता कार्यक्रम लांच पर फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रुचिका मल्हन वर्मा ने कहा, ’’जागरुकता बीज बोने जैसा है। इसके लिए धैर्य, सही नीयत और कार्रवाई को कायम रखने के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है।

 फ्यूचर जेनेराली में हम भारत व इंडिया, दोनों के लिए एक समान रूप से बीमा उत्पादों को पहुंचनीय, किफायती व उपलब्ध बनाने के लिए समर्पित हैं। हालांकी, समाज का एक बड़ा तबका बीमा सेवाओं से अछूता है और इसीलिए ज़मीनी स्तर से जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है। हमारा मानना है की एक महत्वपूर्ण राज्य है और यह पूर्वी भारत का प्रवेशद्वार है। इस कार्यक्रम के जरिए हमारा लक्ष्य लोगों को बीमा के फायदों से अवगत कराना है और उन्हें दिलचस्प तरीके से यह समझाना है की बीमा किस प्रकार उन्हें विभिन्न जोखिमों से रक्षा प्रदान करता है।’’ झारखंड समेत, पूर्वी भारत में सामान्य बीमा के लिए ऐसी संभावनाएं हैं जिन पर अभी काम करना बाकी है। 

उत्पादों के बारे में शिक्षित करेगा। यह कार्यक्रम दावे की प्रक्रिया तथा अपनी जरूरत के मुताबिक सही बीमा उत्पाद चुनने के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। झारखंड में बीमा जागरुकता कार्यक्रम फ्यूचर जेनेराली की व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य देश में बीमा की पैठ बढ़ाना है। कंपनी बीमा के बारे में जागरुकता फैलाने के कार्य में हमेशा अग्रिम मोर्चे पर रहती है। कंपनी ने इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए देश में कई कार्यक्रम चलाए हैं और पहलकदमियां की हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड