संदेश

सामाजिक समरसता के बिना राजनीतिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता पूर्ण नहीं होती -शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर महाराज  मज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती , का कहना है कि सामाजिक समरसता के बिना राजनीतिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता पूर्ण नहीं होती है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का कहना है कि हमने भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष, अमृत महोत्सव के रूप में मनाया, विष्व मंच पर सम्मान हासिल किया है, लेकिन कटु सत्य यह है कि राष्ट्र-समाज में एकता के अभाव के कारण भारत शंताब्दियों तक गुलाम रहा है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती आदि शंकराचार्य की 2530 वें जयन्ती महोत्सव के षुभअवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिव्य तथा भव्य भारत के निर्माण को लेकर राष्ट्रोत्कर्ष महाधिवेशन में अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का कहना है कि महापुरुषों की कल्पना का भारतवर्ष बनाना राष्ट्रोत्कर्ष महाधिवेशन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा और इसमें जिसकी भागीदारी होगी वह परमतत्व को प्राप्त करेगा। उन्होंने वेद के सिद्वांत को बिना परिष्कृत करते हुए अपनाने की बात कही। कार...

उद्योगों की मांग के हिसाब से स्किल्ड युवा तैयार करने होंगे

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद अध्यक्ष प्रोफेसर टी. जी. सीताराम ने भारत में एज्युकेशन सिस्टम को डिवेलपमेंट से जोड़ने स्टेक हॉल्डर को एक साथ आने की जरूरत पर बल दिया है। वे यहां इनोवेटिव एजुकेशन प्रोवाइडर एम्प्लॉयबिलिटी.लाइफ द्वारा आयोजित इंडस्ट्री 4.0 इंडिया कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। प्रोफेसर सीताराम ने कहा कि प्राइमरी, मिडिल और हायर एज्युकेशन को भारत की स्किल जरूरत को पूरा करने के लिए एक पटरी पर लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्किल एज्युकेशन जरूरी है। सरकार के उपक्रमों और स्किल से जुड़े संस्थानों को एक साथ आगे बढ़ना होगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा को 12वीं के बाद नहीं, पहले शुरू करना चाहिए। रोजगारोन्मुखी शिक्षा से युवाओं के सामने रोजगार की समस्या नहीं रहेगी, वह अपने हुनर के साथ आगे बढ़ सकेंगे। प्रोफेसर सीताराम ने कहा कि कई संस्थान इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि स्टूडेंट्स को स्किल एज्युकेशन ऑनलाइन कोर्सों के जरिये दी जाए। वे सरक...

ललित कला अकादमी द्वारा प्रदेश के 8 कलाकारों को कलाविद् सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर .ललित कला अकादमी द्वारा प्रदेश के जाने माने 8 कलाकारों को एक समारोह में कलाविद सम्मान से नवाजा गया। राजस्थान ललित कला अकादमी का सर्वोच्च कला सम्मान कलाविद् सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अकादमी के सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में राजस्थान के जाने-माने 8 कलाकारों को कलाविद् सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विशिष्ठ अतिथि जी.के. व्यास, कवि सम्पत सरल, पद्मश्री शाकिर अली रहे। सभी कलाविदों को सम्मान के रूप में 50 हजार रुपए की नकद राशि, माला, श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही कला की जिन विशेष विधाओं में वे विशेषज्ञ थे, उसके बारे में भी दर्शकों को जानकारी दी गई । राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने बताया कि कला दीर्घा में सम्मानित किए गए कलाकारों की चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। साथ ही आमजन के लिए भी यह प्रदर्शनी खुली रही। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि हर इंसान के अंदर एक कलाकार होता ही है। राजनीति में आए लोकप्रिय न...

हाउसिंग बोर्ड को रियल एस्टेट का राष्ट्रीय अवार्ड आयुक्त अरोड़ा सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल के लिए दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल ने मंडल के खाते में 15वां पुरस्कार डाला। राष्ट्रीय स्तर के समारोह में काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन बंदेलकर और रेरा दिल्ली के चेयरमैन आनंद कुमार ने राजस्थान आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा सम्मान से नवाजा। राजस्थान आवासन मंडल को देश में सर्वाधिक हाउसिंग प्रोजेक्टस रेरा में रजिस्टर्ड करने, सर्वाधिक आवास विक्रय करने और रियल एस्टेट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए इस महत्वपूर्ण सम्मान से नवाजा गया। समारोह में 'रियल एस्टेट इन द एरा ऑफ रेरा' विषय के पैनल डिस्कशन के लिए आवासन आयुक्त को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसी मंच पर आवासन आयुक्त को सम्मानित भी किया गया। रेरा दिल्ली चेयरमैन आनंद कुमार ने कहा कि रेरा रजिस्ट्रेशन से ना केवल ग्राहकों के मन में विश्वास में बढ़ोतरी होती है बल्कि कई शंकाओं का भी समाधान हो जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल द्वारा देशभर में सर्वाधिक प्रोजेक्ट्स को रेरा में रजिस्टर्ड कराना बडी उपलब्धि है। आवासन आयुक्त पवन अ...

जयपुर में 2 मई को होने जा रहा है विशाल सामूहिक योगाभ्यास

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। 2 मई को जयपुर के भवानी निकेतन स्कूल ग्राउंड में प्रातः विशाल सामूहिक योगाभ्यास होने जा रहा है जिसने करीब 20 हजार से अधिक योग प्रेमी भाग लेने जा रहे हैं। भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा 21 जून को योग दिवस मनाने की तैयारियां के तहत उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रंखला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 50 वे दिन होने जा रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए के जयपुर आए केन्द्रीय आयुष, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई । कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में हुई विशेष बैठक में जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, जयपुर नगर निगम ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावत , दिल्ली से आए मोरारजी देसाई योग संस्थान के निदेशक डॉ. ईश्वर बी. बसवा रेड्डी, योगा पीस संस्थान के संस्थापक योगाचार्य ढाकाराम , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मेघ सिंह , केशव विद्यापीठ से धनंजय , आरोग्य भारती से राम तिवारी , गायत्री परिवार से डॉ प्रशांत भारद्वाज एवम हिमांशु पालीवाल, आर्ट ऑफ लिविंग से महेश शर्मा एवं अभिषेक आदि विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझ...

PRS Delhi & Press Club of India डिजिटल युग में पीआर की चुनौतियां और अवसर...

चित्र

एसबीआई बैंक द्वारा हज यात्रियों को करवाए जाएंगे रियाल उपलब्ध-हज कमेटी अध्यक्ष

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। हज यात्रियों को रियाल उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, अधिशाषी अधिकारी डा॰ महमूद अली खान व अन्य अधिकारियों ने एसबीआई बैंक के अधिकारियों के साथ चर्चा की। हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के निर्देशानुसार एसबीआई बैंक द्वारा हज यात्रा-2023 के चयनित हज यात्रियों को रियाल उपलब्ध करवाई जानी है। एसबीआई बैंक अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण स्थल पर अथवा एसबीआई ब्रांच में हाजी द्वारा अपने पासपोर्ट, वीजा अथवा कवर जारी पत्र एवं पेनकार्ड की फोटो प्रति प्रस्तुत करने पर ही नियमानुसार रियाल उपलब्ध कराये जा सकेंगे। रियाल प्राप्त करने के लिये सभी हाजियों के पास पेनकार्ड होना अनिवार्य है यदि किसी हाजी के पास पेनकार्ड नहीं है तो वह ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर अपना पेनकार्ड अनिवार्य रूप से बनवा ले। पेनकार्ड के अभाव में रियाल उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं है।

वर्ल्‍ड एनिमल प्रोटेक्‍शन इंडिया : हाथियों और महावतों की बेहतरी के लिए कर रहा है काम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर में पर्यटकों को लुभाने के लिए हाथियों के लिए होने वाले उपयोग और उनकी दुर्दशा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्‍ड एनिमल प्रोटेक्‍शन ने लोगों में जागरूकता लाने और इस मुहिम के लिए समर्थन जुटाने के लिए है एक अभियान छेडा हुआ है। दरअसल आमेर किले में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हाथियों का इस्‍तेमाल किया जाता है और पर्यटकों को सवारी कराते हुए ये हाथी बहुत ही खराब परिस्थितियों में पीड़ादायक जीवन जीते हैं। पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में वर्ल्‍ड एनिमल प्रोटेक्‍शन, इंडिया के कंट्री डायरेक्‍टर गजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की हमें यह लगता है कि इस बात पर जोर दिया जाए कि इन हाथियों के जीवन को बेहतर करने के लिए पर्यटकों को लुभाने के लिए कोई दूसरा मानवीय मॉडल अपनाया जाए। हम राजस्‍थान सरकार के साथ भी चर्चा कर रहे हैं कि पर्यटकों को लुभाने के लिए किसी वैकल्पिक समाधान हेतु व्यवहारिक स्तर पर अध्‍ययन किया जाए ताकि हाथियों और महावतों का जीवन भी प्रभावित न हो। जैसे ही हम हाथियों के बारे में बात करते हैं,  हमारी यादें, अनुभव, जानकारी और हमारे निजी ज...

ईज़मायट्रिप ईज़ी समर सेल से तपती गर्मी में राहत ; फ्लाइट्स, होटल्‍स पर शानदार डिस्‍काउंट्स

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्‍ली : ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्‍लेटफॉर्म्‍स में से एक EaseMyTrip.com अपनी ईज़ी समर सेल को लॉन्‍च किया है, जिसमें यात्रियों के लिये खासकर गर्मी की छुट्टियों के लिये तैयार किये गये ऑफर्स हैं। ट्रैवेल सेल्‍स और डिस्‍काउंट्स की शानदार पेशकश 30 अप्रैल तक एक्टिव रहेगी। ग्राहक और यात्रा करने के शौकीन लोग ईज़मायट्रिप की वेबसाइट तथा ऐप पर सेल की अवधि के दौरान बुक किये गये फ्लाइट्स, होटल्‍स, बसेस, कैब्‍स, क्रूज़ेस और हॉलीडे पैकेजेस पर बड़ी छूट वाले ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं। ईज़ी समर सेल यात्रियों को बेहतरीन मौके दे रही है, क्‍योंकि इसमें कन्‍फर्म्‍ड बुकिंग्‍स पर बंपर ऑफर्स शामिल हैं, जैसे कि: · घरेलू उड़ानों पर 14% तक की छूट · अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों पर 25% तक की छूट · होटलों पर 60% तक की छूट · बस बुकिंग्‍स पर 1000 रूपये तक की छूट  और कैब बुकिंग्‍स पर 2000 रूपये तक की छूट ग्राहक ईज़मायट्रिप के भरोसेमंद हॉलीडे पैकेज भी ले सकते हैं, जिनके दाम सिर्फ 15,999 रूपये से शुरू हैं। समुद्र प्रेमियों के लिये शानदार क्रूज़ पैकेज 53,999 रूपये ...

ब्राह्मण समाज जयपुर : सितंबर में होगा 5 लाख ब्राह्मणों का महासंगम

चित्र
० योगेश भट्ट ०  जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर पूरे प्रदेश में शोभा यात्रा और पूजा अर्चना के अनेक आयोजन किये जा रहे है। समारोह में जयपुर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना और शस्त्र पूजन सर्व ब्राह्मण महासभा के बनीपार्क स्थित खण्डाका मैरिज गार्डन पर आयोजित हुआ। जिसमें बडी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा ने बताया कि समारोह में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रधान कार्यालय पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा सपत्नीक नीलम मिश्रा के सानिध्य में भगवान परशुराम के शस्त्र पूजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने उपस्थित ब्राह्मण जनों को शपथ दिलाई की हम सब "सर्वजन सुखाय'' "सर्वजन हिताय'' की भावना के साथ काम करेंगे और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की मदद करेगें । भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ब्राह्मण समाज का योगदान सर्वोपरि रहेगा। साथ ही सितम्बर माह में जयपुर में 5 लाख ब्राह्मणों का महासंगम होगा। परशुराम विष्णु के अवतार हैं और मातृ और ...