संदेश

अप्रैल 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

NSDC,SSC और राजस्थान सरकार 10 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए रोडमैप तैयार करेगी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : राजस्थान के स्किलिंग इकोसिस्टम को मज़बूत करने और राजस्थान राज्य स्किल मिशन के लक्ष्यों को तेज़ी से पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) ने राजस्थान सरकार के साथ मिलकर जयपुर में ‘राजस्थान स्टेट – एनएसडीसी सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) कौशल संवाद’ का आयोजन किया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संदीप वर्मा ने की। एनएसडीसी के डेलीगेशन को 28 सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) के सीईओ के साथ एनएसडीसी के सीईओ अरुण कुमार पिल्लई ने लीड किया। वर्कशॉप में राज्य के लिए एक बड़े, 5-साल के स्किलिंग रोडमैप पर चर्चा हुई, जिसमें इंडस्ट्री की मांग और संस्थागत क्षमताओं के साथ अपनी प्राथमिकताओं को जोड़ा गया। राजस्थान स्किलिंग के लिए एक फोकस्ड और परिणाम-आधारित दृष्टिकोण अपना रहा है, और कौशल संस्थानो के अपने मौजूदा नेटवर्क को और मजबूत कर रहा है। प्राथमिकता वाले मुख्य सेक्टर में टूरिज्म, ग्रीन एनर्जी, जेम्स एंड ज्वेलरी, मैन्युफैक्चरिंग और फूड प्रोसेसिंग शामिल हैं, जो...

हम ‘स्वच्छ दिल्ली, हरित दिल्ली और स्मार्ट दिल्ली’ के मिशन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं CM रेखा गुप्ता

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) ने नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में व्यापार दिल्ली के तृतीय संस्करण और 22वें व्यापार कॉन्क्लेव का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया। “व्यापार दिल्ली – बदलती दिल्ली” की थीम पर आयोजित इस उद्योग मंच में 200 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलरों, वरिष्ठ नीतिनिर्माताओं, OEM नेतृत्व, वित्तीय संस्थानों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ऑटोमोबाइल रिटेल एवं मोबिलिटी के भविष्य पर गहन विचारविमर्श करना था। इस कॉन्क्लेव की शोभा रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार, ने मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाई। उन्होंने दिल्ली की आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, सड़क सुरक्षा तथा पर्यावरणीय परिवर्तन में ऑटोमोबाइल रिटेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। डीलरों को कानूनी स्पष्टता प्रदान करते हुए आगे की रणनीति पर प्रकाश डाला गया, ताकि उनके वैध वित्तीय क्रेडिट की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। “बदलती दिल्ली: भारत की राजधानी में यात्री मोबिलिटी की पुनर्कल्पना” चर्चा में JSW मोटर्स, वोल्वो क...

पश्चिम बंगाल की जनता डबल इंजन सरकार बनाने के लिए तैयार : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  कोलकाता। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कोलकाता में निर्मल गंगा चेतना द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से राजस्थान की परंपरा, संस्कृति और यहां की मिट्टी की खुशबू को सब जगह फैलाया है। प्रवासी राजस्थानी स्वयं का कार्य करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहभागी बनते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शेखावाटी की हवेलियों को संरक्षित करने का काम प्रारंभ किया है। राजस्थान में सबसे पहले पानी की आवश्कता पर काम करते हुए 17 जिलों के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना पर काम प्रारंभ किया है। इसके साथ अनेक पेयजल परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत शेखावाटी धरती के लिए यमुना जल समझौता भी किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि के साथ ही मातृभूमि से जुड़ाव भी बेहद जरूरी है। राजस्थान भी तेजी से बदल रहा है, इसलि...

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस : सुरों की सरिता के साथ हुआ भव्य समारोह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस समारोह को मनाने का सिलसिला राजस्थान पुलिस अकादमी के स्टेडियम में एक उत्सव के साथ संपन्न हुआ। आयोजित  कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में लोक गायकी और पुलिस अधिकारियों की सुरीली आवाज का अनूठा संगम देखने को मिला। विख्यात गायक स्वरूप खान और उनकी टीम ने केसरिया बालम जैसे राजस्थानी गीतों से कार्यक्रम का आगाज़ किया। एडीजी इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार ने रुक जाना नहीं गाकर प्रेरणा जगाई तो डीआईजी डॉ. रवि के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज और उनकी टीम ने ये माना मेरी जान गीत पर शानदार समां बांधा। मिताली गर्ग ने 'यारा सिली सिली, हेड कांस्टेबल कुशल सिंह ने ओ रे पिया, अंतिम शर्मा ने लंबी जुदाई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हेमंत जाखड़ ने 'कुछ ना कहो की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबसे आकर्षण का केंद्र डीजीपी राजीव कुमार शर्मा द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों को अपने हाथों से खाना परोसने का क्षण रहा।  सूबे सिंह ने लाखों हैं निगाह में और प्रवीण व इंदु की जोड़ी ने जानेजां गीत से तालियां बटोरीं। इस दौर...

प्रतिस्पर्धी की उन्नति की भावना से व्यवसाय करें- डॉ ज्ञान वत्सल स्वामी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से बिजनेस मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस)के मुख्‍य वक्‍ता डॉ ज्ञानवत्सल स्वामी ने 'भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों के साथ बिजनेस ग्रोथ' पर व्‍याख्‍यान दिया। उन्‍हानें कहा कि ' प्रतिस्पर्धी का पतन हो और मेरा उत्थान हो, यह व्यावसायिक उन्नति की क्षुद्र नीति है, हमारे मूल्य है कि प्रतिस्पर्धी की उन्नति की भी कामना की जानी चाहिए। व्यावसायी को नेट प्रॉफिट का 10 प्रतिशत किसी जरूरतमंद के चेहरे पर आनंद के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामीनारायण मंदिर जयपुर के महंत सर्व दर्शन स्वामी भी मौजूद रहे। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हम व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में सनातन संस्कृति के मूल्यों को भूल रहे हैं। डाॅ ज्ञानवत्सल स्वामी ने बताया है कि भारतीय अध्यात्मिक मूल्यों के साथ सतत विकास की ओर से आगे बढ़ सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से फोर्टी का प्रयास है कि हम समृद्ध विरासत के साथ व्यापार को आगे बढ़ाएं।  कार्यक्रम में मुख्‍य संरक्षक सुरजाराम मील, कार्यकारी अध्‍यक्ष डॉ ...