संदेश

भाजपा नें आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावी समर के लिए रणनीति बनाई

चित्र
०  विनोद तकियावाला ०  नयी दिल्ली - भाजपा ने चार राज्यों के विधानसभा व आगामी वर्ष लोकसभा 2024 सफलता के लिए संगठन व सरकार में गहन मैराथन मंथन शुरू कर दी है।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आगामी विधानसभा व लोक सभा के चुनावी समर क्षेत्र में विजयश्री के लिए विशेष रणनीति बनाई है। स्वंय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन दिनों देश की सम्पूर्ण तुफानी दौरा व नए परियोजनाओं की शिलान्यास ' व नई घोषणा इस बात का सबसे बडा प्रमाण है।वही भाजपा नें पार्टी के संगठनात्मक संरचना में कई बदलाव के बड़े संकेत दिए है।इसी कम में विगत दिनों दो केंद्रीय मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी सौपी है जो चार राज्यों के विधानसभा के चुनाव व आगामी लोकसभा 24 के आम चुनावों में जीत की रणनीति पर काम करेंगे।आप को बता दें कि भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए है। भूपेंद्र यादव ,केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है।वहींअश्विनी वैष्णव रेल मंत्री को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।सर्व विदित रहे कि इसी बर्ष के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले...

पसमांदा मुसलमान ही तो भाजपा का मारा है

चित्र
०  डॉ. उदित राज,सांसद ०  भारतीय जनता पार्टी पसमांदा की राजनीति खुलकर कर रही है। वह सिद्धांत वह नारा कि भाजपा किसी जाति और मजहब के आधार पर राजनीति नहीं करती, कहां चला गया? भाजपा करती है लेकिन मानती भी नहीं या कोई जवाब भी नहीं देती। विपक्ष जब तक जवाब माँगे तब तक कोई नया मुद्दा पैदा हो जाता है - जैसे समान नागरिक संहिता के कारण बेरोजगारी और महंगाई को लोग भूल जाएँगे । दूसरे दल तो स्पष्टीकरण भी देते फिरते हैं। उत्तर प्रदेश के हाल के स्थानीय चुनावों में भाजपा को मुस्लिम बाहुल्य इलाके में कुछ सफलता मिली है,  उससे उत्साहित होकर पसमांदा मुसलमानों की बात कर रही है। कुल 395 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दिया था। जिसमें से 61 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इस तरह से 15% ने सफलता प्राप्त किया है। क्या वही लोकसभा के चुनावों में भी होगा, यह जरूरी नहीं है। अब यह देखना होगा कि पसमांदा मुस्लिम को कौन ज्यादा क्षति पहुंचा रहा है। पसमांदा मुसलमान की सामाजिक और बौद्धिक पूंजी नहीं के बराबर है जैसे हिंदुओं में दलितों और पिछड़ों की है। सवर्ण मुसलमान की बौद्धिक और सामाजिक पूंजी सवर्ण हिंदू जैसी ह...

द लॉरेंस स्कूल, सनावर नशीली दवाओं और तस्करी के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में शामिल हुआ

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : भारत के प्रतिष्ठित और सबसे पुराने आवासीय स्कूलों में से एक, द लॉरेंस स्कूल, सनावर नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए वैश्विक अभियान से जुड़ गया है।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले इस दिवस ने तत्काल कार्रवाई करने और नशीली दवाओं तथा इसकी अवैध तस्करी के खतरे से लड़ने की जरूरत को उजागर किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 1987 के संकल्प 42/112 के तहत, 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में तय किया है। यह महत्वपूर्ण दिन, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उसके दुष्परिणामों से मुक्त एक समाज बनाने के उस वैश्चिक संकल्प की याद दिलाता है। पूरी दुनिया में लोग, समुदाय और संस्थान साथ मिलकर जागरूकता फैलाने और अवैध ड्रग्स द्वारा पेश की गई चुनौतियों को हल करने का प्रयास करने के लिए एकजुट होते हैं। द लॉरेंस स्कूल, सनावर ने सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल की है और साझेदारियां की हैं। ग्लोबल सिटीजनशिप प्रोग्राम हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महा...

मधु विहार सोलंकी शिव मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार सोलंकी शिव मंदिर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई जिसमे महिलाए बच्चे बूढ़ों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। विशेष रूप से महिलाओं एवम वृद्धों की बीमारियों की जांच कर उन्हे निशुल्क दवाइयां दी गई। मधु विहार आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का संचालन एंजल अगस्त्या मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (पालम) ने किया जहां के चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए लोगों का पूरी तरह से जांच कर उन्हे मुफ्त दवाइयां दी। चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर आकाश के साथ डा कल्पना अग्रवाल, डा० मनीष गुप्ता, डा० शैलेंद्र जैन, शलभ अग्रवाल, डा० वरुण बजाज, डा० विक्रांत चोपड़ा एवम डा० गोविंद उपस्थित थे। बच्चो के विशेषज्ञ डा० आकाश ने बताया कि वे लोग हर सप्ताह विभिन्न इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाते है। उन्होंने कहा कि आजकल नई नई बीमारियां उत्पन्न हो रही है और जानकारी के अभाव में लोगो को उसका उचित इलाज नहीं मिल पाता। हमारा उद्देश्य है कि हम आम लोगों को जांच के माध्यम से उन्हे सतर्क करें। डा० कल्पना अग्रवाल ने महिलाओं की जांच कर उनमें ...

Delhi Free Health Checkup Camp मधु विहार सोलंकी शिव मंदिर मेंनिःशुल्क स्...

चित्र

गांधी की धरोहर राजघाट की भूमि को विवाद में लाने वाली सरकार क्या इसका महत्व जानती है

चित्र
० आशा पटेल ०  वाराणसी । सर्व सेवा संघ एक अद्भुत ऐतिहासिक स्मरणीय स्थल है। इस भूमि यानि सर्व सेवा संघ , राजघाट का चयन संत विनोबा भावे ने अपनी पदयात्रा के दौरान गया (बिहार) जाते हुए यहां की ऊर्जा शक्ति को महसूस करके किया था।दरअसल, आचार्य विनोबा भावे की परिकल्पना थी कि यह स्थल एक साधना केंद्र - ऐसे साधना एवं शिक्षण-प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो; जहां से नैतिक रूप से सक्षम सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओ का निर्माण का कार्य व्यापक रूप से किया जा सके. और यही हुआ भी। सर्व सेवा संघ के प्रशिक्षण सत्रों में गढ़े-मंजे स्वर्गीय सुन्दरलाल बहुगुणा, एस.एन.सुब्बाराव, ठाकुर दास बंग, निर्मला देशपांडे, कृष्ण राज,प्रभाष जोशी, प्रो आनंद कुमार, पत्रकार श्रवण गर्ग, के विक्रम राव, रामचंद्र राही,नचिकेता देसाई, अनुपम मिश्र, अशोक भार्गव, अरुण चौबे, रामदत्त त्रिपाठी, रामधीरज समेत अनगिनत प्रतिभाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.प्रशिक्षण देने वालों में जयप्रकाश नारायण, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, आचार्य राममूर्ति, धीरेंद्र मजूमदार, ठाकुरदास बंग, सिद्धराज ढढ्ढा, किशन पटनायक जैसे स...

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रीन महागठबंधन ' की घोषणा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।  राष्ट्रीय ग्रीन महागठबंधन सुखद बदलाव लाने की मुहिम राजस्थान से आरंभ करने जा रहा है । महागठबंधन ,पीपल्स ग्रीन पार्टी के एक ही चुनाव चिन्ह पर अपने 200 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेंगे । ' राष्ट्रीय ग्रीन महागठबंधन 'के अध्यक्ष पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु होंगे। जबकि महागठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक ' जनता कल्याण मोर्चा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी जसमेर महाराज होंगे । महागठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक रामजस धोलीपाल रहेंगे । पीपल्स ग्रीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु ने राष्ट्रीय ग्रीन महागठबंधन की घोषणा करते हुए कहा की यह महागठबंधन देश में हो रही लोकतंत्र की अवहेलना, देश की जनता के द्वारा झेली जा रही राजनैतिक अव्यवस्था को दूर करने के लिए और आम नागरिक की व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए गठित किया गया है । ग्रीन महागठबंधन में कई राजनैतिक व सामाजिक संगठन सदस्य होंगे। यह संख्या भविष्य में बढ़ भी सकती है। जनता कल्याण मोर्चा, भारत रक्षक पार्टी, राष्ट्रीय पिछड़ा(मूल) दलित अल्पसंख्यक क्रांतिदल, दलित क्रांतिदल, एंटी क...

केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी नीति जारी रखते हुये राजस्थान सरकार से बैंकों का सैटलमेंट नहीं करवाया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान चलाकर 1750 से अधिक भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारियों को जेल के सींचों के पीछे पहुँचाया, ऐसा उदाहरण किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों के हश्र का सबसे बड़ा उदाहरण मणिपुर है जो जातीय हिंसा में जल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार से त्रस्त होकर हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने हाल ही में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीकानेर दौरे में दिये गये उद्बोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने के अपने वादे पर एक शब्द नहीं बोलकर राजस्थान की जनता को निराश किया है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल-जीवन मिशन की बात करते हैं किन्तु राजस्थान का दुर्भाग्य है कि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री प्रदेश से ही जनप्रतिनिधि होने के बावजूद जल-जीवन मिशन के तहत् प्रदेश को कोई विशेष पैकेज न...

समाचार पत्रों , मीडिया का काम समाज और सरकार में कुछ कमियां हैं तो उनको सामने लाने का है

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - समाचार पत्रों का, मीडिया का काम समाचार पहुंचाना है, लोक शिक्षा का है, समाज और सरकार में कुछ कमियां हैं तो उनको सामने लाने का है। मीडिया का जितना अधिकार आलोचना का है, उतना ही बड़ा दायित्व सकारात्मक खबरों को सामने लाने का भी है। बीते वर्षों में मीडिया के एक बड़े वर्ग ने राष्ट्रहित से जुड़े, समाज हित से जुड़े अभियानों को बढ़-चढ़कर अपनाया है, उसका सकारात्मक प्रभाव आज देश अनुभव कर रहा है। स्वच्छ भारत अभियान से अगर देश के गांव और गरीब का जीवन, उसका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है, भारत एक अनोखा राष्ट्र है, जिसका निर्माण विविध भाषा, संस्कृति, धर्म, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित स्वतंत्रता संग्राम तथा सांस्कृतिक विकास के समृद्ध इतिहास द्वारा एकता के सूत्र में बाँध कर हुआ है। एक साझा इतिहास के बीच आपसी समझ की भावना ने विविधता में एक विशेष एकता को सक्षम किया है, जो भारतबोध की एक लौ के रूप में सामने आती है, जिसे भविष्य में पोषित और अभिलाषित करने की आवश्यकता है। समाचार पत्रों का, मीडिया का काम समाचार पहुंचाना है, लोक शिक्षा का है, समाज और सरकार में कुछ कमियां ...

अरुणा पाठक के सम्मान में काव्य संध्या

चित्र
० शशि श्रीवास्तव ० नोएडा - अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में नोएडा एक्सटेंशन की फ्रेंच सोसायटी में काव्य संध्या का भव्य आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद एवं आसपास के हिस्सों से शामिल कवियों, कवयित्रियों को सम्मानित किया गया और उन सभी के द्वारा काव्य पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) निवासी विख्यात कवि एवं व्यंगकार किशोर श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि रीवा, मप्र से पधारी प्रसिद्ध मंच संचालिका और कवयित्री डा. अरुणा पाठक एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार प्रेम सागर प्रेम तथा मंजु विश्नोई गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का आरंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ममता सिंह के सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। मंच संचालन दिल्ली के मशहूर शायर अनिल मासूम ने किया जिन्होंने अपने शायराना अंदाज में मंच संचालन से कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। जिन मुख्य रचनाकारों ने अपने सुंदर काव्य पाठ से मंच को समृद्ध किया उनके नाम मुख्य रुप से निम्न प्रकार से है: विनीता सिंह आरुषी, कविता सिंह, शैलजा सक...