अरुणा पाठक के सम्मान में काव्य संध्या

० शशि श्रीवास्तव ०
नोएडा -अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में नोएडा एक्सटेंशन की फ्रेंच सोसायटी में काव्य संध्या का भव्य आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद एवं आसपास के हिस्सों से शामिल कवियों, कवयित्रियों को सम्मानित किया गया और उन सभी के द्वारा काव्य पाठ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) निवासी विख्यात कवि एवं व्यंगकार किशोर श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि रीवा, मप्र से पधारी प्रसिद्ध मंच संचालिका और कवयित्री डा. अरुणा पाठक एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार प्रेम सागर प्रेम तथा मंजु विश्नोई गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का आरंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ममता सिंह के सरस्वती वन्दना के साथ हुआ।

मंच संचालन दिल्ली के मशहूर शायर अनिल मासूम ने किया जिन्होंने अपने शायराना अंदाज में मंच संचालन से कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। जिन मुख्य रचनाकारों ने अपने सुंदर काव्य पाठ से मंच को समृद्ध किया उनके नाम मुख्य रुप से निम्न प्रकार से है: विनीता सिंह आरुषी, कविता सिंह, शैलजा सक्सेना, सुशील शैली, प्रेम सागर प्रेम, पीके श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, जयवीर सिंह अत्री, मंजू विश्नोई गुप्ता,डॉ सरिता गर्ग,डॉ अरुणा पाठक, ममता सिंह, रबीन्द्र नाथ सिंह, किशोर श्रीवास्तव जी, मान सिंह बघेल, शानू परासर इत्यादि.

संस्था संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह द्वारा प्रारंभ में अतिथियों के स्वागत भाषण एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दिल्ली स्थित सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक उत्थान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो समय समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने सामाजिक दायित्व को निभा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत