संदेश

बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  ग्रेटर नोएडा - बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने 154वीं गांधी जयंती के अवसर पर अपना 36वां स्थापना दिवस मनाया। संस्थान ने इस उत्सव का आयोजन अपने छात्रों में सामाजिक कल्याण की संस्कृति और बेहतर जीवन मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें इस दिशा में प्रेरित करने के मकसद से किया।  उत्सव के सबसे बड़े आकर्षण रहे नाटक ‘माई री मैं का से कहूं’ और ‘अंधायुग’। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रिपर्टरी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘माई री मैं का से कहूं’ का निर्देशन अजय कुमार ने किया। नाटक ‘अंधायुग’ नई दिल्ली के अस्मिता थिएटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसका निर्देशन अरविन्द गौड़ ने किया।  स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद मेहमानों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन तो तेने रे कहिए’ बजाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गूंज के संस्थापक अंशू गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने 36वें स्थापना दिवस पर आमंत्रित करने के लिए बिमटेक के प्रति आभार जताया और कहा, ‘‘...

पुष्पेंद्र भारद्वाज की पहल पर जेडीए जादौन, अर्जुन व श्रीजी नगर में बनायेगी सड़क

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सांगानेर के जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज की के मार्गदर्शन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित ओर नियमित दुर्गापुरा की कोलोनियों में विशेष कर के जादौन नगर , अर्जुन नगर व श्रीजी नगर में जेडीए बनायेगी नई सड़के। वार्ड 86 के सक्रीय एवं युवा पार्षद दामोदर मीणा जागरूक पहल के चलते ये इन नवीन सड़कों एवम फुटपाथ की इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण के कार्यों का 2 अक्टूबर को गांधी - शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर शुभारंभ हुआ। दामोदर मीना ने बताया की संभवत: दिवाली के त्योंहार से पहले उपरोक्त कॉलोनियों में कार्य संपन्न हो जायेगा । उन्होंने बताया की तीनों ही कॉलोनियों में भव्य शुभारंभ कार्यक्रम एक ही दिन में संम्पन्न हुआ, जिसमें जनसेवक सांगानेर पुष्पेंद्र भारद्वाज की अनुपस्थिति में उन के अनुज अभिषेक भारद्वाज , मंडल अध्यक्ष कल्याण प्रजापत, सेवादल के साधुराम वर्मा , वरिष्ठ कांग्रेसी ओम प्रकाश मीना , पंडित लक्ष्मीदत शर्मा सहित अनेक प्रमुख स्थानीय निवासी उपस्थित रहे । जिनमे ख़ास थे - पदम कुमार जैन, केदार शर्मा,नंदकिशोर शर्मा,मुकेश जैन, रोहिताश्व आर्...

अणुव्रत द्वारा टाटा को सर्वोच्च सम्मान व राजस्थानी को अणुव्रत लेखक पुरस्कार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी की ओर से 2023 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। संस्थान अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बताया कि राष्ट्रहित में अद्वितीय योगदान निभाने के लिए संस्थान के सर्वोच्च अणुव्रत पुरस्कार से उद्योगपति रतन टाटा को नवाजा जाएगा। वहीं साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने के लिए पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ साहित्यकार व शायर इकराम राजस्थानी को अणुव्रत लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में आयोजित चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मुम्बई के डालचंद्र कोठारी को अणुव्रत गौरव अलंकार तथा चेन्नई के राकेश खटेड़ को जीवन विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगले माह मुम्बई में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सभी को सम्मानित किया जाएगा।

पर्यावरण को असंतुलित करने में मनुष्य का सबसे अधिक हाथ है

चित्र
० योगेश भट्ट ०    नयी दिल्ली,साहित्य अकादमी, दिल्ली के द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा -2023' कार्यक्रम के अन्तर्गत ' पर्यावरण और साहित्य ' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रयाग शुक्ल ने की । इसमें अजय कुमार मिश्रा (संस्कृत), केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली ,अनवर पाशा (उर्दू ), जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली ,पंकज चतुर्वेदी , राष्ट्रीय पुस्तक न्यास , दिल्ली ,राजीव रंजन गिरि, दिल्ली विश्वविद्यालय , दिल्ली तथा जसविंदर कौर बिंद्रा,(पंजाबी) दिल्ली विश्वविद्यालय , दिल्ली ने पर्यावरण को लेकर अपने विचार रखे।  संपादक तथा कला विशेषज्ञ प्रयाग शुक्ल ने कहा कि यह कठोर सत्य है कि पर्यावरण को विशेष कर मानव समुदाय ने असंतुलित किया है ।उन्होंने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के हवाले यह भी कहा कि राष्ट्र केवल मनुष्य से नहीं , अपितु वहां की पर्वतों ,झीलों ,पशुओं तथा पक्षियों आदि से निर्मित होता है ।साथ ही साथ यह भी बताया कि पत्रिकारिता के जरिए भी प्राकृतिक सौन्दर्य तथा पर्यावरण के चिन्तन प्रकाश में आते रहे हैं । लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों जो अभद्र भाषा...

चंद्रयान व सूर्य अभियान के इसरो वैज्ञानिकों का सम्मान

चित्र
० विनोद तकियावाला ०  नई दिल्ली - देश के सुदूर स्थानों पर सेवा कर रहे 18 समाजसेवियों/संस्थाओं को दिया गया संत ईश्वर सम्मान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी ने कहा कि एक कालखंड ऐसा था, जब लोग सम्मान के लिये काम करते थे लेकिन आज भारत सरकार और संत ईश्वर संस्थान के माध्यम से सम्मान लोगों को ढूंढते हुए उनके पास जा रहे हैं,चाहे वह द्मश्री,पद्मभूषण,भारत रत्न या संत ईश्वर सेवा सम्मान हो। प्राचीन ग्रथों में सेवा को धर्म के रुप में कहा गया है " सेवा परमो धर्मां :भगवतगीता में भी कर्मण्येवाधिकारस्ते कहा गया हैं, क्योंकि भारत के रक्त में ही सेवा हैं। सेवा के लिये धन, बुध्दि, साधन हो ऐसा जरुरी नहीं हैं, अंतर्मन के भाव के बिना सेवा संभव नहीं हैं। हम कालखंड से ही देखते आए हैं,गाय को रोटी और पक्षियों को दाना खिलाया जाता हैं।अतिथि देवो भव की संस्कृति भारत की हैं, दरवाजे पर आए को विन्मुख हो कर ना भेजना ऐसा होता आ रहा है इस लिये भारत का व्यक्ति कहता हैं कि धरती पर केवल मेरा अधिकार नहीं हैं, पशु,पक्षी,देव,मानव सबका हैं और ईश्वर की आराधना के रुप में भी हम सेवा ही करते हैं...

प्रधानमंत्री मोदी को राजस्थान में ही एक घर ले लेना चाहिये : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर को राजस्थान का 11वां दौरा करेंगे, उन्हें प्रदेश में ही एक घर ले लेना चाहिये ताकि बार-बार आने जाने में हो रहे सरकारी खर्च का बोझ जनता पर ना पड़े। प्रधानमंत्री यदि सत्य बोलने का प्रण लें तो यह खर्चा राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रहण करने के लिये तैयार हैं । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्यूनिकेश विभाग के चेयरमेन पवन खेड़ा ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जाल में फंस गये तथा राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लागू जनकल्याणकारी योजनाओं को अच्छा बताकर जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भाजपा की वरिष्ठ विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास ने भी राजस्थान सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की तारीफ एवं सराहना की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने काम किया है तथा अच्छी योजनाओं के बलबूते पर वोट भी राजस्थान की जनता कांग्रेस को ही देगी।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाच...

राजपूत युवा संघ नारायणा गांव द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - राजपूत युवा संघ नारायणा गांव के तत्वावधान में नारायणा गांव में रिंग रोड पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन राजपूत युवा संघ और नारायणा व गुरु नानक देव चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा किया गया।जिसमें नारायणा क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस रक्तदान शिविर को सफल बनाया रक्तदान शिविर में लोगों द्वारा डेढ़ सौ यूनिट रक्त दान किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर के आयोजन में आदित्य तंवर, देवेन्द्र तंवर, अमित तंवर और स्थानीय ग्रामीण युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

एम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड ने एसपीएआर हाइपरमार्केट के साथ साझेदारी की

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - पेटीएम-संचालित ओएनडीसी नेटवर्क के साथ अपने एकीकरण के माध्यम से, एसपीएआर हाइपरमार्केट एक सहयोगी और अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर संपन्न एक विशाल ग्राहक आधार तक पहुंच जाएगा। प्रीमियम ब्रांडों की अपनी व्यापक लाइनअप के लिए प्रसिद्ध, SPAR हाइपरमार्केट परिधान, फल और सब्जियां, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण,  सामान और यात्रा और अन्य विभिन्न श्रेणियों में 20,000 से अधिक वस्तुओं तक फैली एक विविध उत्पाद श्रृंखला का दावा करता है। उपलब्ध कुछ उल्लेखनीय ब्रांडों में मिल्टन, सेलो, प्रेस्टीज, बोरोसिल, हॉकिन्स, किसान, पिजन, वंडरशेफ, महाराजा, फिलिप्स, डव, पॉन्ड्स, सफारी, अमेरिकन टूरिस्टर, एरिस्टोक्रेट और अन्य शामिल हैं। पेटीएम ने पीईपीएल द्वारा संचालित अपने ऐप के माध्यम से पेटीएम से ओएनडीसी नेटवर्क की शुरुआत करके ओएनडीसी नेटवर्क पर लाइव होने वाला पहला कदम उठाया। कंपनी ONDC नेटवर्क पर एक अग्रणी खरीदार ऐप के रूप में खड़ी है। पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, "पेटीएम से ओएनडीसी नेटवर्क सबसे लोकप्रिय खरीदार प्लेटफार्मों में से एक के रूप में उभरा है, ...

फ्लेक्सिफाईमी ने फ्लिपकार्ट वेंचर्स के नेतृत्व में सीड फंडिंग में 1 मिलियन डॉलर की पूँजी जुटाई

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : फ्लेक्सिफाईमी (FlexifyMe) ने फ्लिपकार्ट वेंचर्स से 1 मिलियन डॉलर की पूँजी जुटाते हुए अपने सीड फंडिंग राउंड को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फ्लेक्सिफाईमी चिरस्थायी पीड़ा प्रबंधन (क्रोनिक पेन मैनेजमेंट) के मामले में अग्रणी स्वास्थ्य-तकनीक प्लेटफॉर्म है। हालाँकि, निवेश राउंड का नेतृत्व फ्लिपकार्ट वेंचर्स ने किया, लेकिन उसके बाद जीएसएफ, आईहब अनुभूति, चंडीगढ़ एंजल्स (सीएएन), वेंचर कैटलिस्ट, वनकैपिटल जैसे अन्य प्रमुख भागीदारों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस फंडिंग राउंड से कंपनी को तेजी से वृद्धि करने में काफी मदद मिलेगी। फ्लेक्सिफाईमी ने पिछले 12 महीनों में लगभग 5 गुना वृद्धि दर्ज की है। इस दौर में जुटाई गई पूँजी का उपयोग एआई मोशन कोच को और बेहतर बनाने, इसे स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराने और एमईएनए एवं उत्तरी अमेरिकी क्षेत्रों में प्लेटफॉर्म की पहुँच का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। सीड फंड निवेशकों के अलावा, फ्लेक्सिफाईमी के मौजूदा समर्थकों में ब्राइटचैंप्स के संस्थापक रवि भूषण और ब्लिंकइनवेस्ट के संस्थापक अमित रतनपाल एवं अन्य शामिल हैं। सीरियल उद्यमी, मंजीत स...

समाज ने याद किया गढवाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष मोहवत सिंह राणा को

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -  दिल्ली के प्रेस क्लब में गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष व कामगार नेता स्व. मोहवत सिंह राणा को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद कर उत्तराखंड समाज ने भारी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी वक्ताओं ने गढवाल हितैषिणी सभा में स्व मोहवत सिंह राणा के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुऐ उन्हें ट्रेड यूनियन के एक श्रमिक नेता के तौर पर भी याद किया। स्मृति सभा का कुशल संचालन गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व महासचिव , समाजसेवी शिक्षाविद् पवन कुमार मैठाणी ने किया। स्मृति सभा गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता व गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी, गढ़वाल हितैषिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, आंदोलनकारी डॉ.सुरेशानंद बसलियाल, रनवीर सिंह पुण्डीर, उत्तराखंड लोक मंच के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी बृजमोहन उप्रेती'बिटटू भाई' वयोवृद्ध हर्षवर्धन खंडूड़ी, उत्तरांचल जन कल्याण समिति आली विहार के अध्यक्ष विजय सिंह नेगी, महासचिव नारायण सिंह बिष्ट, शरत सिंह राणा, तरूण पंत, रघुराज सिंह...