संदेश

Delhi Sub City Dwarka Ka Bura Haal द्वारका के रखरखाव में डीडीए असफल { Qu...

चित्र

उद्योगपति और समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

चित्र
  ० आशा पटेल ०  जयपुर । आम आदमी पार्टी का परिवार देश और प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर जयपुर के उद्योगपति और समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने पार्टी मुख्यालय में राजेंद्र कुमार केडिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सह प्रभारी शिवचरण गोयल भी मौजूद रहे। डॉ. संदीप पाठक ने समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार देश और राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा है। केडिया जी लगातार समाजसेवा का काम करते हैं और आज उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति बदलने को लेकर जो कदम उठाया है वो तारीफ के काबिल है। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने राजेंद्र कुमार केडिया को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की जनहित वाली विचारधारा और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे अभूतपूर्व विकास से प्र...

दिल्ली द्वारका के रखरखाव में डीडीए असफल : सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। दिल्ली की उपनगरी द्वारका का ये हाल है कि सीवर के लीकेज से पूरी सड़क झील में परिवर्तित हो गई है।रोड संख्या २०२ शिक्षा भारती स्कूल से दादा देव मंदिर तक गणेश चौक की सड़क सीवर के पानी से जल मग्न हो गया है। आलम ये है की इस रास्ते से बड़े बुजुर्ग बच्चों एवम महिलाओं का चलना दूभर हो गया है। इस परिस्थिति में भी डीडीए के अधिकारी एवम कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहे है। लोगों की शिकायत पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि जहां द्वारका के सुंददरीकरण के लिए डीडीए वचन बद्ध है वही ऐसे दृश्यों की कमी नहीं है। सोलंकी ने डीडीए के मुख्य अभियंता एवम दिल्ली के मुख्यमंत्री से मांग की है कि द्वारका को साफ सुथरा रखने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दे एवम ऐसी अप्रिय दृश्य नहीं दिखे इसका इंतजाम करें।

शब्द धोखा दे देते है; मौन, हावभाव और संकेतों से सत्य को बेहतर जान सकते हैं

चित्र
0 हरीश बड़थ्वाल 0  विडंबना है कि प्रत्येक भाव या विचार के लिए शब्द नहीं हैं। फलस्वरूप जो भी शब्द सूझें, वही उडेल दिए जाते हैं जिससे प्रायः विवाद उत्पन्न हो जाते हैं। इसीलिए दूसरे की मंशा जानने के लिए हावभाव तथा संकेतों को समझना बेहतर रहता है। दि मानव को भले ही शब्द और भाषा का ज्ञान न था किंतु अपनी मंशाएं दूसरों तक पहुंचाने के उसके पास अन्य जुगतें थीं। शब्द और भाषा का प्रादुर्भाव सभ्यता के अनुवर्ती चरणों में हुआ। दिलचस्प यह है कि शब्दों के ज्ञान और व्यवहार में प्रवीणता हासिल करते-करते उसके संवादों में छद्म और नकलीपन का घालमेल होने लगा, तथा शब्द सत्य से दूर होते चले गए। नतीजन सुने या पढ़े शब्दों की साख घटने लगी। यदि शब्द संवाद का प्रमुख या विश्वसनीय साधन होते तो गूंगों-बधिरों में संवाद ही न हो पाता। सच्चाई यह है कि उनके बीच मंशाओं, हर्षोल्लास या व्यथा का आदान-प्रदान सामान्य व्यक्तियों से कम नहीं होता। विशेषज्ञों ने संवादों में शब्दों का योगदान अधिकतम पचास प्रतिशत माना है। शेष किरदारों के चेहरे व अन्य अंगों के हावभाव, भंगिमाओं, स्वर की तीव्रता, इसके उतार-चढ़ाव आदि से संपन्न होता है। सां...

103वॉं अश्विन मास नवरात्रि मेला का भव्य आयोजन किया जायेगा-सुरेन्द्र बजाज

चित्र
० विनोद तकियावाला ०  नई दिल्ली - शारदीय नवरात्रि के महापर्व के पुनीत अवसर के उपलक्ष्य में,15 अक्तूबर से 22 अक्तूबर 103वॉं अश्विन मास नवरात्रि मेला का भव्य आयोजन कलियुग तारिणी मॉं संतोषी की असीम कृपा से किया जायेगा। शारदीय नवरात्रि के महापर्व के पुनीत अवसर के उपलक्ष्य में 103वॉं अश्विन मास नवरात्रि मेला अखण्ड दिव्य ज्योति प्रकाश से श्री संतोषी माता मंदिर, हरि नगर, नई दिल्ली के प्रांगण में आकर्षक रूप में मंदिर संचालक एवं संरक्षक अमित सक्सेना के तत्वावधान में ज्योति प्रज्ज्वलित कर शारदीय नवरात्रों का श्रीगणेश किया जाएग  चेतना उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला पर्व ही नवरात्रि कहा जाता है, इस परिप्रेक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इसबार भी शारदीय नवरात्रि मेला उत्सव मेले का विशेष आकर्षण मॉं संतोषी,मॉं दुर्गा,मॉं सरस्वती,श्री सद्गुरू एवं सद्गुरुमाता,मॉं की प्रतिमाओं की भव्य सजावट, विशाल अष्टधातु प्रतिमा की छवि आप सभी को प्रफुल्लित एवं उत्साहित करेगी। प्रसिद्ध रंगमंच कलाकरों द्वारा मॉं भगवती के भजनों से शुभारम्भ होगा। अनन्त कोटि ब्रह्माण्डात्मक प्रपन्य की अधिष्ठान भूता,सच्चिदान...

रिलायंस फाउंडेशन ओलंपिक मूल्यों के अनुरूप काम कर रहा है : थॉमस बाख

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मेरी सहयोगी और मित्र नीता अंबानी के साथ मैंने रिलायंस फाउंडेशन का दौरा किया और वहां बच्चों और युवाओं के लिए चल रहे खेल और शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम देखे। मैं वास्तव में रिलायंस और उसकी टीम से बहुत प्रभावित हूं क्योंकि इस केंद्र में पूरे भारत के बच्चों को देखा जा सकता है। इनमें से अधिकांश वंचित परिवारों से आते हैं। यहां उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ एक उच्च स्तरीय एथलीट बनने के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों का अवसर भी दिया जाता है। आईओसी के प्रेसिडेंट थॉमस बाख ने नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के काम की सराहना की। वह मुंबई में चल रही आईओसी एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग के उद्धाटन पर बोल रहे थे। बाख ने कहा कि नवी मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स अकादमी के दौरे पर उन्होंने जो देखा, उससे वे बेहद प्रभावित हुए हैं। बाख विशेष रूप से रिलायंस फाउंडेशन और इसकी चेयरपर्सन और आईओसी सदस्य श्रीमती अंबानी के ओलंपिक मूल्यों के अनुसार किए जा रहे काम से बेहद खुश थे, उनके अनुसार नीता अंबानी का काम ओलंपिक मूल्यों का सटीक प्रतिबिंब है। उन्हो...

"ऑटम " व दिल्ली फर्नीचर मेला इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में शुरु

चित्र
० आशा पटेल ०  ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में 12 से 16 अक्टूबर तक एक साथ आयोजित होने वाले आईएचजीएफ दिल्ली मेला- ऑटम और दिल्ली फेयर फ़र्नीचर 2023 के 56वें संस्करण का उद्घाटन ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने किया। इस अवसर पर आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की गरीमामयी उपस्थिति रही। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर के वर्मा ने बताया कि ईपीसीएच के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना आईएचजीएफ दिल्ली मेला- ऑटम और दिल्ली मेला-फर्नीचर 2023 रिसेप्शन समिति के अध्यक्ष श्री नरेश बोथरा एवं उपाध्यक्ष एस के गोयल आईएचजीएफ दिल्ली मेला- ऑटम और दिल्ली मेला-फर्नीचर 2023 रिसेप्शन समिति के, ईपीसीएच के प्रशासन समिति के सदस्य राज के मल्होत्रा, रवि के पासी  डी. कुमार,  सागर मेहता, सलमान आजम, गिरीश अग्रवाल,  लेखराज माहेश्वरी,  नावेद उर रहमान,  अरशद मीर,  सिमरनदीप सिंह कोहली,  राजेश जैन, सुश्री जेस्मिना ज़ेलियांग, के.एल. रमेश, हंसराज बाहेती, मुचल्ला मौजूद रहे।  केंद्रीय कपड़ा और रेलवे राज्य मंत्री. दर्शना वी. जरदोश ने आईएचजीएफ दिल्ली म...

किसी भाषा के बढ़ने का मतलब दूसरी भाषा का खत्म होना नहीं

चित्र
० योगेश भट्ट ०  "हर भाषा की एक शक्ति होती है। हमें अपनी भाषा की शक्ति का अहसास होना जरूरी है। हम देखते हैं कि हिन्दी की उर्दू के साथ एक ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धा रही है।  लेकिन हमें यह समझने की जरूरत है कि एक भाषा के बढ़ने का मतलब दूसरी भाषा का खत्म होना नहीं होता।" नई दिल्ली. हिन्दी में समाजविज्ञान और मानविकी की पूर्व-समीक्षित त्रैमासिक पत्रिका 'सामाजिकी' का पहला व्याख्यान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सम्पन्न हुआ। 'सामाजिकी' गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, प्रयागराज और राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली की संयुक्त पहल है जो भारतीय समाज मे हो रहे परिवर्तनों को समझने और समझाने के लिए ज्ञान के गहन शोध पर आधारित पत्रिका है। यह पत्रिका हिन्दी भाषा में शोध आलेख, साक्षात्कार और पुस्तक समीक्षा को छापती है कार्यक्रम की शुरूआत में पत्रिका के संपादक प्रो. बद्री नारायण ने श्रोताओं को सामाजिकी और व्याख्यान का परिचय दिया। इसके बाद प्रो. फ्रेंचेस्का ओर्सिनी ने 'साहित्य के इतिहास की प्रासंगिकता : क्यों और कैसे?' विषय पर केन्द्रित वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, "हर भाषा ...

निहार शांति पाठशाला फनवाला का अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम अब दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -  शिक्षकों को कुशल बनाने और अविकसित इलाकों के विद्यार्थियों की पढ़ने और बोलने की काबिलियत को निखारने के लिए, एनएसपीएफ कार्यक्रम शिक्षकों को विषय-वस्तु का सही ज्ञान देकर सशक्त बनाता है, और एक व्यापक शिक्षण एवं उन्नत दृष्टिकोण देता है  मैरिको लिमिटेड के निहार शांति पाठशाला फनवाला प्रोग्राम ने सरकारी संस्थानों की मदद से जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वाले विकास कार्यों को मजबूत करते हुए अपना अंग्रेजी साक्षरता पाठ्यक्रम दीक्षा पर उपलब्ध करा दिया है। दीक्षा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय शैक्षिक प्लेटफॉर्म है। इस कार्यक्रम की सामग्री फिलहाल झारखंड राज्य में इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहाँ इसका इस्तेमाल पूरे राज्य में शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा में सुधार लाने और अध्ययन के ज्यादा बेहतर व असरदार परिणाम प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। इस उपलब्धि के बारे में मैरिको लिमिटेड के चीफ लीगल ऑफिसर और ग्रुप जनरल काउंसिल तथा सीएसआर कमेटी के सेक्रेटरी अमित भसीन ने कहा निहार ...

पीडब्लू आईओआई का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी उद्योग के लीडर्स में बदलना

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने कंप्यूटर साइंस में 4 साल के आवासीय कार्यक्रम पीडब्ल्यू आईओआई स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी (पीडब्ल्यू आईओआई-एसओटी) में विद्यार्थियों के पहले बैच का स्वागत किया। एआई का मकसद भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग में डिजिटल कौशल की मांग व आपूर्ति के बीच का अंतर दूर करना है। भारत की सिलिकॉन वैली, बेंगलुरु में स्थित इस संस्थान ने अपने प्रोग्राम में 150 से भी ज़्यादा विद्यार्थियों का प्रवेश लिया है, ताकि उन्हें उद्योग के लिए ज़रूरी कौशल देकर भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। इन नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम बेंगलुरु के पीडब्ल्यू आईओआई में आयोजित किया गया  विद्यार्थियों को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के तीन मेंटर्स से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे उनके कनेक्शन बेहतर होगें और अंतर्दृष्टि को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पूरे पाठ्यक्रम के दौरान, उन्हें अलग - अलग क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले 20 फुल टाइम विशेषज्ञों द्वारा मेंटरशिप भी दी जायेगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे तकनीकी दिग्गजों के 80 औद्योगिक विशेषज्ञों से मार्गदर...