किसी भाषा के बढ़ने का मतलब दूसरी भाषा का खत्म होना नहीं

० योगेश भट्ट ० 
"हर भाषा की एक शक्ति होती है। हमें अपनी भाषा की शक्ति का अहसास होना जरूरी है। हम देखते हैं कि हिन्दी की उर्दू के साथ एक ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धा रही है। लेकिन हमें यह समझने की जरूरत है कि एक भाषा के बढ़ने का मतलब दूसरी भाषा का खत्म होना नहीं होता।"
नई दिल्ली. हिन्दी में समाजविज्ञान और मानविकी की पूर्व-समीक्षित त्रैमासिक पत्रिका 'सामाजिकी' का पहला व्याख्यान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सम्पन्न हुआ। 'सामाजिकी' गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, प्रयागराज और राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली की संयुक्त पहल है जो भारतीय समाज मे हो रहे परिवर्तनों को समझने और समझाने के लिए ज्ञान के गहन शोध पर आधारित पत्रिका है। यह पत्रिका हिन्दी भाषा में शोध आलेख, साक्षात्कार और पुस्तक समीक्षा को छापती है
कार्यक्रम की शुरूआत में पत्रिका के संपादक प्रो. बद्री नारायण ने श्रोताओं को सामाजिकी और व्याख्यान का परिचय दिया। इसके बाद प्रो. फ्रेंचेस्का ओर्सिनी ने 'साहित्य के इतिहास की प्रासंगिकता : क्यों और कैसे?' विषय पर केन्द्रित वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, "हर भाषा की एक शक्ति होती है। हमें अपनी भाषा की शक्ति का अहसास होना जरूरी है। हम देखते हैं कि हिन्दी की उर्दू के साथ एक ऐतिहासिक प्रतिस्पर्धा रही है। 

लेकिन हमें यह समझने की जरूरत है कि एक भाषा के बढ़ने का मतलब दूसरी भाषा का खत्म होना नहीं होता।" उन्होंने कहा कि प्रामाणिक इतिहास ठोस दस्तावेज और शिलालेख, सिक्के आदि जैसे प्रमाणों के आधार पर लिखा जाता है। जिस समय का इतिहास लिखा जाता है उस समय के साहित्य को बारीकी से देखने पर हमें उसके इतिहास के बारे में भी पता चलता है। आगे उन्होंने साहित्य का इतिहास विमर्श का हिस्सा क्यों नहीं बन पाया? इस विषय पर प्रकाश डालते हुए इसमें आने वाली अड़चनों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बात रखने के लिए दूसरे को उखाड़ने की जरूरत नहीं है।

[7:42 pm, 12/10/2023] Yogesh Bhatt: प्रथम सामाजिकी व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रो. सुभद्रा मित्र-चानना ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित सुमन ने किया। इस दौरान 'सामाजिकी' पत्रिका के चौथे अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिकी पत्रिका की सह-संपादक डॉ. अर्चना सिंह ने सभी श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत