उद्योगपति और समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

 

० आशा पटेल ० 

जयपुर । आम आदमी पार्टी का परिवार देश और प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर जयपुर के उद्योगपति और समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने पार्टी मुख्यालय में राजेंद्र कुमार केडिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सह प्रभारी शिवचरण गोयल भी मौजूद रहे।


डॉ. संदीप पाठक ने समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार देश और राजस्थान में लगातार बढ़ता जा रहा है। केडिया जी लगातार समाजसेवा का काम करते हैं और आज उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति बदलने को लेकर जो कदम उठाया है वो तारीफ के काबिल है। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने राजेंद्र कुमार केडिया को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समाजसेवी राजेंद्र कुमार केडिया ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की जनहित वाली विचारधारा और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे अभूतपूर्व विकास से प्रभावित होकर मैंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार केडिया ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी का विकल्प है।

 आम आदमी पार्टी एक ऐसे नेता के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रही है जिसकी पहचान शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में क्रांति से बनी है। आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली और पंजाब गुड गवर्नेंस का जीता जागता उदाहरण है और अब इस कड़ी में राजस्थान का नाम भी जुड़ने वाला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास