संदेश

RAJSTHAN कांग्रेस की सरकार बनने पर 500 में मिलेगा गैस सिलेण्डर तथा महिला को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  अग्निपथ योजना लागू कर केन्द्र सरकार ने किसान के बेटों के साथ जो धोखा किया है उसका बदला लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने तीन काले कृषि कानून लाकर 15 महिने तक किसानों को खून के आंसू रूलाये व सड़कों पर बैठने को मजबूर किया, इस नुकसान की भरपाई करने के लिये भाजपा से बदला लेने हेतु 25 नवम्बर को मशीन पर हाथ के निशान को दबाकर कांग्रेस को वोट देने का कार्य करना होगा । जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पद्मश्री स्व. शीशराम ओला की मूर्ति अनावरण एवं इस अवसर पर अरडावता, तहसील चिड़ावा, जिला झुन्झुनूं में आयोजित विशाल जनसभा को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सम्बोधित किया तथा मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने स्वागत भाषण दिया। सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता से वादा करते हुये दो गारंटी दी है  कि प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनने पर एक करोड़ पांच लाख परिवारों को रूपये 500 में गैस सिलेण्डर मिलेगा तथा एक करोड़ से अधिक र...

रिलायंस जियो लॉन्च करेगा AI से लैस इन-होम सर्विस

चित्र
 ० संवाददाता द्वारा ०  रिलायंस जियो, प्लम के AI से लैस और क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होमपास और वर्कपास उपभोक्ता सर्विस को लॉन्च करेगा। होमपास से घर स्मार्ट होम में तब्दील हो जाएंगे। पूरे घर के डिवाइस वाईफाई कनेक्टेड होंगे। एप्लिकेशन्स के प्रदर्शन में सुधार होगा, कनेक्टेड डिवाइसों को साइबर हमलों से सुरक्षा मिलेगी नई दिल्ली : रिलायंस   जियो   इन्फोकॉम   लिमिटेड   ने ग्राहकों को AI बेसड् स्मार्ट होम और स्मॉल बिजनेस सर्विस देने के लिए प्लम® के साथ हाथ मिलाया है। प्लम के स्केलेबल क्लाउड प्लेटफॉर्म के जरिए यह साझेदारी, भारत में लगभग 20 करोड़ परिसरों में अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करेगी।  रिलायंस जियो, प्लम के AI से लैस और क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होमपास और वर्कपास उपभोक्ता सर्विस को लॉन्च करेगा। होमपास से घर स्मार्ट होम में तब्दील हो जाएंगे। पूरे घर के डिवाइस वाईफाई कनेक्टेड होंगे। एप्लिकेशन्स के प्रदर्शन में सुधार होगा, कनेक्टेड डिवाइसों को साइबर हमलों से सुरक्षा मिलेगी, बच्चों की कंटेंट तक पहुंच को अभिभावक बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकेंगे। वाईफाई मो...

SHAMA SILVER JUBILEE CEREMONY

चित्र
 

AI TECHNOLOGY SE ROKI JAYGI ROAD ACCIDENT

चित्र
 

DELHI POLICE & PUBLIC PAD YATRA

चित्र
 

व्रत महोत्सव समिति करवा चौथ पूजन कार्यक्रम का करेगा आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। व्रत महोत्सव समिति और  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, नारी शक्ति फाउंडेशन (कवच), ईस्ट पटेल नगर मार्किट एसोसिएशन, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (ब्लॉक 43, 45 और 47) 1 नवंबर को सामूहिक करवा चौथ पूजन कार्यक्रम का आयोजन करेगा। व्रत महोत्सव समिति के संयोजक अरविंद गुप्ता, सहसंयोजक जितिन निश्चल और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने बताया।  1 नवंबर को व्रत पार्क, ब्लॉक 43, 45 और 47, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली में करवा चौथ पूजन कार्यक्रम होगा। उसके बाद शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अतिथियों का स्वागत के साथ डांडिया और भगवत किशोर म्यूजिकल ग्रुप (मुंबई) द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाली प्रत्येक महिला को ज्वेलर्स खरीदने के लिए 3100 रूपये और नव विवाहिता जोड़ों को 5100 रूपये का वाउचर उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा साथ ही ब्लू हैवन कॉस्मेटिक की ओर से आने वाली सुहागन महिलाओं को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने BJP ज्वाईन की

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, ज्योति मिर्धा उपस्थित थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पं. सुरेश मिश्रा का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर सी.पी. जोशी ने कहा कि पं. सुरेश मिश्रा ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता है इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि विश्व की सबसे बडी राजनीतिक ताकत वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है । हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत बनाएँगे और इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेगें।

भारत के 17 राज्य और 365 जिले पानी की कमी का सामना कर रहे हैं

0  नूरुद्दीन अंसारी 0 ग़ज़ियाबाद ~ सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, गाजियाबाद में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता जल संरक्षणवादी और पर्यावरणविद् राजेंद्र सिंह की सस्टेनेबलिटी पर एक वार्ता आयोजित की गई। ‘जल संरक्षण के माध्यम से सस्टेनेबलिटी’ पर यह वार्ता सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सभी केंद्रों में चल रहे अभियान ‘जैपुरियंस फॉर सस्टेनेबल इंडिया’ के तहत आयोजित की गई। अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया, स्कूल की निदेशक डॉ. नीता बाली और स्कूल की निदेशक प्रिंसिपल शालिनी नांबियार सहित अन्य लोग शामिल थे। अपने संबोधन में डॉ. बाली ने सस्टेनेबल जिन्दगी के लिए संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। शिशिर जैपुरिया ने मीठे पानी के भंडार में गिरावट के परिणामस्वरूप वैष्विक जलसंकट की ओर ध्यान आकर्षित किया। “पर्यावरण के प्रति संवेदना हमारे समूह के विजन स्टेटमेंट की बुनियाद है। हमारे नेटवर्क के संस्थान पर्यावरण सुरक्षा के उपाय करने के नए-नए प्रयास कर रहे हंै।’’ अपने व्याख्यान में राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के प्राचीन ग्रंथों में जल संरक्षण का महत्व बताया गया है। “भारत के 17 राज्य और 365 जिले किसी न किस...

मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन : पुलिस,आरडब्ल्यूए ने साथ मिलकर पद यात्रा की

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 नयी दिल्ली : क्षेत्र तथा देश के उत्थान के लिए मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत डाबड़ी व बिंदापुर पुलिस थाना एवम मधु विहार तथा समस्त आरडब्ल्यूए ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। थाना डाबड़ी एवं थाना बिंदापुर के थानाध्यक्षों ने दोनो थानों के अंदर आने वाले मधु विहार आरडब्ल्यूए एवम समस्त आरडब्ल्यूए के साथ क्षेत्र में पद यात्रा की इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने घड़े में स्थानीय निवासियों से माटी डालकर प्रण करवाया। इस यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवम बुजुर्गो ने तिरंगा लहराते हुए देश के लिए अमूल्य बलिदान देने वाले वीरों एवम वीरांगनाओं की तस्वीरों को साथ लेकर सभी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए थाना डाबड़ी में जाकर यात्रा का समापन किया। थाना डाबड़ी के थानाध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह एवम थाना बिंदापुर के थानाध्यक्ष राजेश मलिक एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी, महासचिव जगदीश नैनवाल एवम उप प्रधान सुरेश लाला तथा क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने थाना डाबड़ी में थानाध्यक्षों के साथ मिलकर शपथ ली। हम सुसंस्कार एवम व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विका...

राकेश शर्मा की 'स्मृतिरूपेण' का लोकार्पण

चित्र
0  योगेश भट्ट 0 स्मृतियां हमारी संस्कारी ताकत हैं और बौद्धिक बल भी प्रदान करती है। राकेश शर्मा जैसे लेखक हमें समृद्ध करते हैं, क्योंकि वे आधुनिक समय का पाठ भी परंपरा की जमीन पर करते हैं। जो अपनी स्मृतियों से टूट जाता है, वह अपना सब कुछ खो देता है । इंदौर। आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है कि अपनी गौरवशाली परंपरा से भटककर हम एक अलग मार्ग पर चल पड़े, जिसके कारण विश्वगुरु भारत एक साधारण देश बन गया। अब हमारी स्मृतियां ही हमारे खोए हुए बौद्धिक, आध्यात्मिक और आर्थिक वैभव को वापस दिला सकती हैं। इसके लिए 'विचारों की घर वापसी' जरूरी है। इंदौर स्थित श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में आयोजित राकेश शर्मा की पुस्तक 'स्मृतिरूपेण' के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। विशेष अतिथि फगवाड़ा (पंजाब) से आए डॉ. अनिल पांडे ने कहा कि यह कृति 'स्मृति रूपेण' जड़ता में प्राण फूंकती है और संस्कृति तथा व्यावहारिकता को दृष्टि प्रदान करती है। डॉ.वसुधा गाडगिल ने कृति पर विस्तार से समीक्षात्मक विचार व्यक्त किए एवं कृति को साहित्य की धरोहर बताया । इस अवसर विशेष र...