मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन : पुलिस,आरडब्ल्यूए ने साथ मिलकर पद यात्रा की

योगेश भट्ट 0

नयी दिल्ली : क्षेत्र तथा देश के उत्थान के लिए मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत डाबड़ी व बिंदापुर पुलिस थाना एवम मधु विहार तथा समस्त आरडब्ल्यूए ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

थाना डाबड़ी एवं थाना बिंदापुर के थानाध्यक्षों ने दोनो थानों के अंदर आने वाले मधु विहार आरडब्ल्यूए एवम समस्त आरडब्ल्यूए के साथ क्षेत्र में पद यात्रा की इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने घड़े में स्थानीय निवासियों से माटी डालकर प्रण करवाया।
इस यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवम बुजुर्गो ने तिरंगा लहराते हुए देश के लिए अमूल्य बलिदान देने वाले वीरों एवम वीरांगनाओं की तस्वीरों को साथ लेकर सभी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए थाना डाबड़ी में जाकर यात्रा का समापन किया।

थाना डाबड़ी के थानाध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह एवम थाना बिंदापुर के थानाध्यक्ष राजेश मलिक एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी, महासचिव जगदीश नैनवाल एवम उप प्रधान सुरेश लाला तथा क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने थाना डाबड़ी में थानाध्यक्षों के साथ मिलकर शपथ ली। हम सुसंस्कार एवम व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु प्रण लेते है देश की एकता अखंडता को अक्षुण रखेंगे।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सोलंकी ने कहा कि यह पहल समाज में अमन चैन कायम करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा पुलिस एवम स्थानीय लोगो की समय समय पर मीटिंग होती रहे

जिससे आपस में सौहार्द बना रहे। थानाध्यक्षों ने लोगों से आह्वान किया कि वे तन मन से उनका साथ दे तो पुलिस हमेशा उनके साथ तत्पर रहेगी। रणबीर सोलकी एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रीक्ट वेलफेयर फोरम के सचिव व राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के महासचिव महेश मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड