संदेश

"अखिल भारतीय परिवार पार्टी" लोक सभा की सभी 543 सीटों पर चुनाव लड़ेगी { Qu...

चित्र

‘कैसे मुझे तुम मिल गए‘ को प्रमोट करने को-स्टार सृति झा के साथ दिल्ली पहुंचे अर्जित तनेजा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली।  ज़ी टीवी ने हाल ही में एक नया फिक्शन शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए‘ लाॅन्च किया है। मुक्ता धोंड के निर्माण में बना यह शो रोज रात 10 बजे दिखाया जा रहा है, जो कि एक नामुमकिन प्रेम कहानी है। इसमें एक दूसरे से बिल्कुल अलग अमृता और विराट का अनोखा सफर है, जिन्हें टेलीविजन के दो लोकप्रिय चेहरे सृति झा और अर्जित तनेजा निभा रहे हैं। ये कहानी मुंबई में शुरू होती है, जहां 29 साल की अविवाहित मराठी मुलगी अमृता और दुनियादारी की समझ रखने वाला दिल्ली का एक पंजाबी मुंडा विराट बड़े विचित्र तरीके से एक दूसरे से मिलते हैं। जहां अमृता प्यार की ताकत और जिं़दगी भर के साथ में विश्वास रखती है, जिसके लिए दो लोग लगातार कोशिश करते हंै, वहीं विराट एक धोखा खाने के बाद शादी को लेकर एक अलग सोच रखता है। असल में विराट शादी के खिलाफ है और उसका मानना है कि ज्यादातर लड़कियां लालची होती है। इस शो में आगे आज के ज़माने के प्यार की बारीकियां शामिल होंगी। दोनों के विचारों का टकराव एक बड़ी दिलचस्प कहानी के लिए जमीन तैयार करता है, जो इस शो की एक लाइन में समाया है कि ‘एक का प्यार में यकीन अटूट है, तो दू...

वी० डी० ऍम० शिक्षा निकेतन स्कूल जस्सोवाला के विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून - वी० डी० ऍम० शिक्षा निकेतन स्कूल जस्सोवाला में वार्षिकोत्सव जोश और उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर रूचि दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरपर्सन संजीव कुमार गुप्ता , प्रिंसिपल अनीता गुप्ता , नवीन ठाकुर और सत्य प्रकाश सिंह, गिरीश चंद पांडेपूर्व निदेशक एडिट उत्तराखंड द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल प्रिसिपल अनीता गुप्ता ने स्कूल की उपलब्धियों का जिक्र किया।  पहली परफार्मेंस स्कूल के नन्हे-मुन्नों की रही । बच्चों ने सलाम टू कलम थीम पर नाटक और नृत्य प्रस्तुत किया। नवीन ठाकुर ने कहा की डॉ ए० पी० जे० भारत के महान वैज्ञानिक और भारत के 11 वे राष्ट्रपति थे, इस मोके पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल रुकसाना अंसारी , दीपिका और सभी शिक्षकगण मौजूद रहे ।

ऊषा केबल इण्डस्ट्रीज अण्डर ग्राउण्ड केबल में 630 स्क्वायर एम एम का निर्माण शुरू

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - ऊषा केबल इण्डस्ट्रीज ने अपने ब्राण्ड ऊषा केबल में फायर प्रूफ हाउस वायर का निर्माण नई टेक्नॉलाजी के हिसाब से शुरू किया जिसकी भारी डिमांड मार्केट से मिल रही है। कम्पनी पहले से ही उत्तम क्वालिटि की समर सेबल केबल मल्टी कोर राउण्ड रबराइज सिलिकॉन साफ्ट पीबीसी केबल का निर्माण माइनस अपटू 30 डिग्री टेम्परेचर पर करती आ रही है। अण्डर ग्राउण्ड केबल में कम्पनी ने 630 स्क्वायर एम एम का निर्माण भी शुरू कर दिया है। जो केबल इम्पोर्ट रही थी कम्पनी उस पर रिसर्च करके उसको भारत में डेवलप कर रही है। अमन गूप्ता ने बताया कि वायर एण्ड केबल के मामले में आत्म निर्भरता की ओर बढ़ते हुए वाईफाई के लिए भी केबल का निर्माण कम्पनी ने शुरू कर दिया है और कम्पनी के ये सभी केबल देश के सभी प्रमूख बाजारों पर उपलब्ध हैं।

उत्तराखंड एक उत्तराखंडी भाषा एक पर आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून -  प्रेस क्लब देहरादून में उत्तराखंडी भाषा न्यास (उभान्) के तत्वाधान में उत्तराखंड एक उत्तराखंडी भाषा एक पर आयोजन किया गया। इस वार्ता की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष नीलाबर पांडेय द्वारा की गई। मंच संचालन डॉ. एम.आर. सकलानी द्वारा किया गया।  मंच संचालन करते हुए डॉ. सकलानी ने कहा कि उत्तराखंड एक उत्तराखंड की भाषा एक विचार का हम स्वागत करते हैं । जब उत्तराखंड राज्य स्थापित हुआ था उसी दौर से इस विषय पर काम आरंभ हो जाना चाहिए था। डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल ने कहा कि हिंदी भी पहले कोई भाषा नहीं थी,  उसको भी कई लोक भाषाओं के शब्दों को जोड़कर तैयार किया गया था। पृथ्वी सिंह केदारखंडी ने कहा कि हमने पूरा मन बनाया है कि हम गढ़वाली कुमाऊनी की अलग अलग बात न करें। हमें उत्तराखंड के लिए एक भाषा की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा संविधान की प्रतीक्षा सूची में गढ़वाली 12वीं और कुमाऊनी 22 वें नंबर पर है यदि दोनों लोक भाषाएं उत्तराखंडी के रूप में एक होती है तो हमारा प्रतिशत बढ़कर 80 से ऊपर होगा। जिससे हमारी भाषाओं को संविधान में स्थान मिलने में आसानी हो जायेगी। डॉ बि...

उद्घाटन के बाद ही बंद हुआ एफओबी लिफ्ट : सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - 2005 से लगातार आरडब्ल्यूए मधु विहार एवं क्षेत्रीय जनता की मांग पर मधु विहार बस स्टैंड के नजदीक फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को स्वीकार करते हुए बिना लिफ्ट वर्क के 28 फरवरी 2023 को निर्माण कार्य पूरा हुआ । काफी हो हल्ला करने के बाद इस एफ ओ बी का उद्घाटन 28 अक्टूबर 2023 को उपराज्यपाल एवम सांसद रमेश बिधूड़ी तथा सांसद प्रवेश वर्मा के हाथो इसका उद्घाटन हुआ। लेकिन उद्घाटन के बाद ही लिफ्ट काम करना बंद कर दिया जो पुनः दीपावली पर तीन दिन के लिए चलाया गया। बूढ़े,बच्चे महिलाएं तथा दिव्यांग जनो में खुशी की लहर तीन दिन के बाद ही थम गई जब लिफ्ट ही काम करना बंद कर दिया जो आज तक बंद है। स्थिति को देखते हुए मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने उपराज्यपाल एवम मुख्य अभियंता डीडीए,मंगलापुरी से मांग की है कि करोड़ों रुपयों की लागत से बने जन सुविधाओ के लिए तैयार किए गए इस पुल को तत्काल लिफ्ट चालू कर वृद्ध विकलांग बच्चे महिलाओं की खुशी जल्दी से जल्दी लौटाई जाए।

डॉ. अनुभा जैन ने इंडिया एसोसिएशन कांग्रेस के राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व किया

चित्र
0 ASHA PATEL 0 बैंगलूरू - 10वीं इंडिया एसोसिएशन कांग्रेस के कांफें्रस का आयोजन “एसोसिएशन पुनर्जागरणः पुनः खोज उद्देश्य“ विषय पर शेरेटन ग्रैंड व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु में किया गया। इंडिया एसोसिएशन कांग्रेस (आईएसी) के 10वें संस्करण में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आरसीसीआई) के अतिरिक्त सचिव और जानी मानी वरिष्ठ पत्रकार लेखिका डॉ. अनुभा जैन को प्रतिनिधित्व करने के लिये डैलीगेट के तौर पर आमंत्रित किया गया।  डॉ. अनुभा ने आईएसी के मंच पर आरसीसीआई का प्रतिनिधित्व किया। कांफें्रस में 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  उपस्थित लोगों में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक विधान सभा, बेंगलुरु के सदस्य बसवराज बोम्मई भी शामिल थे।   आईएसी विभिन्न उद्योगों के नेताओं और दिग्गजों का एक एसोसिएशन है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारी निदेशकों, अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, चैप्टर अध्यक्षों, कोषाध्यक्षों और बोर्ड के सदस्यों सहित निर्णय लेने वालो का यह एक ऐसा मंच था जिसने सम्मानित एसोसिएशन नेताओं को एकत्र होने और गहन चर्चाओं में शामिल होने, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट...

प्रोफेसर एस.एस.डोगरा ने जीवन उपयोगी टिप्स सिखाए

चित्र
० योगेश भट्ट ०   मलियाना, मेरठ। मेरठ साहित्यिक महाकुम्भ में दिल्ली से विशेष रुप से आमंत्रित मीडिया वर्कशॉप प्रोफेसर एस.एस.डोगरा ने मैरी माउंट इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों को जीवन उपयोगी टिप्स सिखाए। स्कूल के चैयरमैन विनोद य्रभाकर ने बताया कि प्रो. डोगरा ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने माता-पिता, शिक्षकों के सुझाए दैनिक कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने की सलाह दी। हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए स्कूली जीवन में ही सुबह जल्दी उठने, स्पोर्ट्स में दिलचस्पी विकसित करना,अच्छे दोस्त बनाना,  प्रतिदिन स्नान करना, बागवानी करना, म्यूजिक में रूचि विकसित करना, प्रतिदिन समाचारपत्र-पत्रिका पढना आदि जैसी अच्छी आदतों को अवश्य अपनाना चाहिए। इसी मौके पर प्रोफेसर डोगरा के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों को रुटीन की पढाई के अलावा अन्य विषयों पर शोध एवं जानकारियां जुटाने के लिए एक विशेष पुस्तकालय का शुभारंभ भी किया गया। मैरी माउंट इंग्लिश स्कूल की ओर से शिक्षक आरती चौहान ने प्रो.डोगरा  का उक्त जीवन उपयोगी कार्यशाला आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

नेपाली दूतावास के संस्कृति और शिक्षा विभाग प्रमुख येदुनाथ पौडेल का विदाई समारोह

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - दिल्ली में नेपाली दूतावास के संस्कृति और शिक्षा विभाग के प्रमुख येदुनाथ पौडेल का विदाई समारोह प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में यूनाइटेड की ऑपरेटिव सोसाइटी दिल्ली की पहल पर, दिल्ली में नेपाली दूतावास के संस्कृति और शिक्षा विभाग के प्रमुख येदुनाथ पौडेल उनका दो वर्ष से अधिक का सफल कार्यकाल रहा l उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। जो अपने सफल कार्यकाल के दौरान वे नेपालवासियों की समस्याओं को शीघ्रता से हल करने हेतु आम समुदाय तक पहुँचने का माध्यम बने। विदाई समारोह का संचालन सोसायटी के सचिव बिष्णु केसी ने किया l अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष बी. के. कृष्णा ने की l सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य और संस्थापक शेखर कुवर विशिष्ट अतिथि थे l देवेन्द्र कुवंर ने कहा कि येदुनाथ पौडेल 2 वर्षों से अधिक समय से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे प्रवास के दौरान प्राप्त अनेक उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए l  हमारा समाज उन्हें भारतीय दूतावास से विदाई देता है और भविष्य में उनकी और सफलता की कामना करता है। इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य एवं ...

कहानी में देह भाषा का बहुत महत्त्व होता है"- ब्रजेश कानूनगो

चित्र
०  मुज़फ्फर सिद्दीकी ०  भोपाल - अंतर्राष्ट्रीय विश्वमैत्री मंच का अभिनव आयोजन, कहानी संवाद ‘दो कहानी दो समीक्षक’, गूगल मीट पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि“कहानी का उद्देश्य पाठकों को भ्रमित करना नहीं होना चाहिए।” आपने कहानी के तत्व पर विस्तार से चर्चा की और नए लेखकों को वर्तमान में लिखी जा रही कहानी की पत्र - शैली और संवाद - शैली के बारे में समझाया। मुख्य अतिथि शकुंतला मित्तल ने कल्पना मनोरमा की कहानी "गुनिता की गुड़िया" की गहन और सारगर्भित समीक्षा करते हुए कहा कि "कहानी कार ने बोल्ड अभिव्यक्ति शालीनता के शब्दों को उढ़ा कर की है।भ्रूण हत्या का अभिशाप हमारे समाज को वर्षों से डस रहा है।"अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजेश कानूनगो ने अपने सम्बोधन में चेखव के कोट को उद्धरित किया। "जब मैं लिखता हूँ तो मुझे पूरा भरोसा होता है कि पाठक उन तत्त्वों को जोड़ लेगा जो अव्यक्त हैं। " आपने दोनों कहानियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लेखक की खूबी ये होना चाहिए कि कहानी को इस तरह पाठक को पहुंचाए कि वह पठनीय बन स...