संदेश
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जनकपुरी पोसंगीपुर पहुंची
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - वार्ड 106 जनकपुरी की पोसंगीपुर होलसेल मार्केट (छठ पूजा वाला पार्क) में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया | जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनता को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी माध्यम से लाइव सम्बोधित किया । इस कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह के अलावा क्षेत्रीय निगम पार्षदा उर्मिला चावला (वार्ड-106, जनकपुरी वेस्ट) नरेंद्र कुमार चावला (पूर्व मेयर/नेता सदन-दक्षिणी दिल्ली नगर निगम), जिला अध्यक्ष राज कुमार ग्रोवर, राकेश प्रजापति(चेयरमैन-प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना, भारत सरकार), प्रमुख समाजसेविका शरीना छिब्बर, शिक्षाविद्द माधुरी मीना, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने भारत सरकार द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं से मिलने वाले लाभ के विषय मे जानकारियों से रूबरू कराया गया ।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० ऋषिकेश : परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। देवभूमि उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व नित्यानन्द स्वामी की जयंती के अवसर पर श्री नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति, देहरादून द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने देवभूमि उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री स्व नित्यानन्द स्वामी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि कई बार लोग अपने वस्त्र बदल लेते हैं परन्तु विचारों को नहीं बदल पाते, बात विचारों को बदलने की है; किरदारों को बदलने की है और उसी पर ध्यान दिया हमारे स्वामी नित्यानन्द ने। जो दूसरों के लिये जीते हैं उनका स्मरण होता है और जो अपने लिये जीते हैं उनका मरण होता है। इतिहास वे लोग नहीं लिखते जो लकीरों पर चलते हैं बल्कि वे लोग लिखते हैं जो देखते है कि लकीरों के बीच में क्या है, ऐसे ही चलकर हमारे महापुरूषों ने इतिहास लिख दिया। उत्तराखंड के इतिहास और राजनीति के क्षेत्र में नित्यानन्द स्वामी ने एक अद्भुत पहचान स्थापित की हैं। उन्होंने हिन्दी को उसकी ...
उत्तराखंड में मूल निवास भू कानून के मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक पंचकुइया रोड़ स्थित गढ़वाल भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल हितैषणी सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने की। बैठक में करीब 40 से अधिक समाज सेवी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिए गए। उत्तराखंड में मूल निवास और भू कानून को सख्ती से लागू करने के लिए जारी जनांदोलन को सभी उपस्थित साथियों ने एक स्वर में अपना पूर्ण समर्थन दिया। दिल्ली में भी आंदोलन को तेज धार देने के लिए उत्तराखंड की तर्ज पर उत्तराखंड मूल निवास - भू कानून संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। ये समिति दिल्ली एनसीआर में कार्यरत सैंकड़ों संस्थाओं, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, व्यवसाइयों इत्यादि को साथ लेकर शीघ्र ही दिल्ली में एक बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी। आंदोलन को सही दिशा व दशा प्रदान करने के लिए चारु तिवारी के नेतृत्व में एक दृष्टि पत्र कमेटी का गठन किया गया। जिसके सदस्य हरिपाल रावत , खुशाल सिंह जीना दिग्मोहन सिंह नेगी हैं। गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित क...
BHARAT NAYAY YATRA 14 राज्यों से गुजरते हुए 20 मार्च को मुंबई : Congres...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
राजस्थान सरकार ने 5 हजार युवाओं को बेरोजगार कर दिया : कांग्रेस
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर । मुख्यमंत्री राजस्थान ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि कांग्रेस सरकार की चल रही कोई योजना बंद नहीं होगी, बल्कि उन्हें और ज्यादा सशक्त और मजबूत किया जायेगा, किन्तु भाजपा सरकार बनते ही राजीव गाँधी युवा मित्र कार्यक्रम को निरस्त कर कार्यरत 5 हजार युवाओं को बेरोजगार करने के साथ दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर कर दिया, इनका खर्चा व परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा, इस पर जरा भी विचार भाजपा सरकार ने नहीं किया। युवाओं की चिंता करने की बजाए दिल्ली से आये फरमान की राजीव गाँधी के नाम से चल रही योजनाओं को बंद किया जाये, पर निर्णय करते हुये राजीव गाँधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम बंद कर प्रदेश के 5 हजार युवाओं के रोजगार को छीनने का कार्य भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार ने किया है । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चाहती तो इस कार्यक्रम का नाम परिवर्तित कर सकती थी, किन्तु सरकार ने नये साल के आने से पूर्व ही प्रदेश के युवाओं के साथ इस योजना को बंद कर क्रूर मजाक किया है, जो ...
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में सांता क्लॉज के साथ झूमें बाल कैंसर रोगी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में बाल कैंसर रोगियों के लिए क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। सेलिब्रेशन के दौरान जब लाल ड्रेस पहनकर सान्ता क्लॉज बच्चों के बीच आए तो सभी बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। कैंसर केयर (महिला प्रकोष्ठ) और ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। समारोह में सान्ताक्लॉज ने बच्चों को हंसाते हुए उनके साथ डांस कर कुछ पल के लिये उनके दर्द, दुख, तकलीफों से दूर करते हुए उनके बीच खुशियां फैला दी। इस मौके पर सांताक्लॉज ने बच्चों को ना सिर्फ उपहार और चॉकलेट दिए बल्कि उन्हें कई तरह के गेम्स भी खिलाए। सेलिब्रेशन के दौरान बाल रोगियों की ओर से डांस, कविता और गानों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम के अंत मे बाल रोगियों ने सांता के साथ गेम्स खेले और अपना मनचाहा गिफ्ट प्राप्त किया। कडल्स फाउंडेषन और जी लो क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को अलग-अलग तरह के उपहार मिले...
को-ऑपरेटिव बैंकों की राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता हुईं बीकानेर में
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राज्य के सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों तथा अपैक्स बैंक (राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक) की राज्य स्तरीय 22वीं खेल-कूद प्रतियोगिता स्पैक्ट्रम (दि स्पोर्टस एण्ड कल्चरल सोसायटी ऑफ को-ऑपरेटिव बैंक्स इन राजस्थान) तथा बीकानेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में आयोजित की गई। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया । स्पैक्ट्रम अध्यक्ष एस.एल.स्वामी ने बताया कि टेबल टेनिस, बैंडमिंटन, कैरम, बॉलीबॉल टीम स्तर पर तथा एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं 100 मीटर दौड, 4 गुणा 100 मीटर दौड, गोला फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, महिलाओं की बैंडमिंटन, 50 मीटर दौड, म्यूजिकल रेस, एक मिनट प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर की आयोजित की गई। आयोजन मीट डायरेक्टर अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीकानेर खण्ड बीकानेर श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि टेबल टेनिस, कैरम की विजेता अपैक्स बैंक जयपुर, बॉलीबॉल की विजेता जयपुर जोन तथा बैंडमिंटन की विजेता पाली टीम रही। राज्य के स...
स्कूलों को डे बोर्डिंग कल्चर विकसित करना चाहिए-डॉ किरण बेदी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : खुराना एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में शांतिज्ञान विद्यापीठ स्कूल, गोयला, द्वारका में वार्षिक खेलोत्सव मुख्यातिथि डॉ किरण बेदी के हाथों आसमान में गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ करते हुए बड़ी धूमधाम से मनाया | इस अवसर पर पांडेचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी बतौर मुख्यातिथि तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रमंडल में स्वर्ण पदक विजेता-अर्जुन अवार्डी मिस पिंकी (लॉन बॉल खिलाड़ी) ने उपस्थित रहकर वार्षिक खेलोत्सव की शोभा बढाई स्कूल के चेयरमैन सुरिंदर खुराना तथा निदेशक रोहित खुराना ने बताया कि उक्त वार्षिक खेलोत्सव को सफल बनाने में हमारे नर्सरी क्लास से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पिछले छ: महीने से तैयारी शुरू कर थी | इस मौके पर डॉ किरण बेदी ने अपने संबोधन में स्कूली बच्चों, अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन को डे बोर्डिंग कल्चर विकसित करने का आग्रह किया ताकि बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण किया जा सके| डॉ बेदी ने स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने निजी जीवन में जो भी सफलताएँ हासिल की उसका श्रेय उनके माता-पिता तथा स्कूल को जाता है | ...
वीर साहिबजादो ने राष्ट्र के लिए दिया था बलिदान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० देहरादून - गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में बीरबल दिवस संगोष्ठी व फिल्म प्रदर्शनी में अतिथि जनों ने बलिदानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार गुरजीत सिंह प्रधान ने भारत रक्षा मंच के द्वारा देश के वीर महापुरुषों के जन्म जयंतीयों पर संगोष्टियां आयोजित करने की पहल की सराहना कि आए हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अतिथि जानों छात्र-छात्राएं मातृ शक्ति व प्राध्यापक बंधुओं को भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी संबोधित करते हुए कहा देश के अंदर कोई ऐसा संगठन होना अत्यंत आवश्यक था जो समाज के लिए जो गैर राजनीतिक रूप में हमारे देश के वीर बलिदानियों की जीवन चरित्र को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें इन वीर बलदानियों ने देश के लिए बलिदान दिया है आज समाज को जरूरत है हम भी उनके बलिदान को याद करके गौरव के अनुभूति करें व मां भारती की सेवा में अपने आप को समर्पित करें आज भारत देश मुगल आक्रांताओं ने आजाद देश के वीर महापुरुषों और बलदानियों के त्याग व संघर्ष के कारण सभवं हुआ पूर्व की सरकारों ने हमा...