को-ऑपरेटिव बैंकों की राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता हुईं बीकानेर में

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्य के सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों तथा अपैक्स बैंक (राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक) की राज्य स्तरीय 22वीं खेल-कूद प्रतियोगिता स्पैक्ट्रम (दि स्पोर्टस एण्ड कल्चरल सोसायटी ऑफ को-ऑपरेटिव बैंक्स इन राजस्थान) तथा बीकानेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर में आयोजित की गई। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया ।
स्पैक्ट्रम अध्यक्ष एस.एल.स्वामी ने बताया कि टेबल टेनिस, बैंडमिंटन, कैरम, बॉलीबॉल टीम स्तर पर तथा एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं 100 मीटर दौड, 4 गुणा 100 मीटर दौड, गोला फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, महिलाओं की बैंडमिंटन, 50 मीटर दौड, म्यूजिकल रेस, एक मिनट प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्तर की आयोजित की गई। आयोजन मीट डायरेक्टर अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीकानेर खण्ड बीकानेर श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि टेबल टेनिस, कैरम की विजेता अपैक्स बैंक जयपुर, बॉलीबॉल की विजेता जयपुर जोन तथा बैंडमिंटन की विजेता पाली टीम रही।

राज्य के सभी सहकारी बैंको के लगभग 355 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता मे भाग लियाइस दौरान सांस्कृतिक संध्या, कैमल सफारी, मैराथन आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह प्रबंध निदेशक, बीकानेर सीसीबी रहे। खेलों के अंतिम दिन पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस आयोजन के दौरान बीकानेर जोन एवं अन्य टीमों के खिलाडियों के मध्य किकेट का मैत्री मैच आयोजित किया गया जिसमें बीकानेर जोन टीम विजेता रही 22वीं तीन द्विवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी ने आयोजकों का आभार प्रकट किया तथा आगामी प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित कराने का प्रस्ताव दिया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड