संदेश
पत्रकार संतोष निर्मल ने लिखा हस्तलिखित रामचरितमानस
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। कम्प्यूटर, इंटरनेट वाले इस डिजिटल युग में किसी ने 500 पृष्ठों का ग्रंथ हाथ से लिखा है, तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है। क्योंकि लोग जब से मोबाइल और कम्प्यूटर का उपयोग करने लगे हैं, तबसे वह हाथ से लिखना भूलते जा रहे हैं। लोगों के लिए दो-चार पृष्ठ ही लिखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जयपुर के प्रसिद्ध और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार निर्मल ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस को हाथ से लिखकर एक अनूठा उदाहरण पेश कर दिया। श्रीरामचरित मानस के हस्तलिखित संस्करण के बारे में उनका कहना था कि उसे लिखने की प्रेरणा उन्हें कहां से मिली, यह उन्हें खुद नहीं मालूम। निर्मल ने बताया कि श्री रामचरित मानस जब घर-घर में है, तो उसे हाथ से लिखने का क्या औचित्य ? लेकिन पता नहीं क्यों मन में यह भावना बढ़ती जा रहीं थीं कि मैं इसकी प्रतिलिपि तैयार करू। जब से राममंदिर का निर्माण शुरू हुआ, तबसे यह इच्छा और बढ़ गई। इसके बाद मैंने इसे लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इसे वह इसलिए भी लिखना चाह रहे थे, ताकि हाथ से लिखने की आदत बनी रहे। साथ ही नई पीढ़ी की रामचरितमानस के प्रति र...
कंदर्प शर्मा ने बैडमिंटन में प्राप्त किया स्वर्ण पदक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। एम.पी.एस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 8 के छात्र कंदर्प शर्मा ने SJFI नेशनल स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कंदर्प की इस उपलब्धि पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुल दास माहेश्वरी, विद्यालय सचिव दीपक सारडा और प्राचार्या अर्चना सिंह ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गोकुल दास माहेश्वरी ने एमपीएस स्कूल के छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहां की बच्चे देश के भविष्य हैं, आप सब को पढ़ाई के साथ साथ बढ़ चढ़ कर खेल खुद में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहां की आप ही हो जो देश के लिए पदक जीत कर देश का ओर अपने परिवार का नाम रोशन करते हो। उन्होंने कहां खेल कूद से बच्चे शारीरिक ओर मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ हो जाते हैं जिससे उनका पढ़ाई में भी मन ओर ज्यादा लगता हैं।
साहित्य में मानवीय मूल्यों के संवर्धन का प्रयास होना चाहिए-संतोष श्रीवास्तव
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० मुज़फ्फर सिद्दीकी ० भोपाल - अंतर्राष्ट्रीय विश्वमैत्री मंच का अभिनव आयोजन, कहानी संवाद - दो कहानी दो समीक्षक गूगल मीट पर आयोजित किया गया। इस मौके पर अपने वक्तव्य में अंतर्राष्ट्रीय विश्वमैत्री मंच की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि "हिंदी साहित्य, उत्तरोत्तर समृद्ध हो रहा है। संसार को यदि किसी ने समृद्ध किया है तो वह साहित्य ही है। साहित्य में मानवीय मूल्यों के संवर्धन का प्रयास होना चाहिए। कहानी ने हमेशा चुनौतियों का सामना किया है।" मुख्य अतिथि राज बोहरे ने मनीष वैद्य की कहानी, "अब्दुल मजीद की मिट्टी', की विस्तार से विवेचना करते हुए कहा कि यह कहानी हुनर मंद लोगों की कहानी है। हुनर मंद लोग अब यहां से हकाले जा रहे हैं। यह उस वर्ग की कहानी है जिनसे, उनके हाथ का काम छीन कर हाशिये की ज़िन्दगी जीने पर मजबूर किया गया। वसुधा सहस्त्र बुद्धे की कहानी 'संगम', अपने आप में एक अलग कहानी है। कहानी भी इतिहास का ही एक रूप होती है। जो हमें उस काल खंड में ले जाती है। काल जो ज़ख़्म देता है उसका कोई इलाज नहीं।" अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश कांत ने...
पश्चिमी दिल्ली घरों में घुसा सीवर का पानी,जनता बेहाल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके पड़े हुए हैं। ऐसे में जब घरों में कई दिनों से डेढ़ डेढ़ फुट सीवर का पानी जमा हो जाए तो मुश्किल और भी बढ़ जाती है। यह मामले उपनगरी द्वारका सेक्टर 3 स्थित मधु विहार वार्ड के आसपास की कॉलोनी की है। इन घरों में रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि व दिल्ली जल बोर्ड से कई बार शिकायत कर चुके हैं बावजूद उनके परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं है। आलम यह है कि घरों में सीवर का पानी घुसने की वजह से बीमारी पैर पसारने लगी है। लोगों को उल्टियां दस्त हो रही है। इस बाबत मधु विहार आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन सोपा है। मधु विहार/महावीर एनक्लेव सीवर का गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों का बुरा हाल है। बीमारी फैलने की आशंका से लोग आतंकित है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी, कर्मचारियों की कमी का रोना रो रहे है। महावीर एनक्लेव पार्ट थ्री, वार्ड न 105 एफ ब्लॉक, गली न 81,82,83 84 तथा गली न 67,68,69,70 में गलियों में लगभग 15 दिनो...
बजट बदमाश ” नाटक : समाज व देश के मुद्दों को उठाया गया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० किशोर श्रीवास्तव ० नई दिल्ली। अक्षरा थियेटर में बावरामन थियेटर ग्रुप के नाटक 'बजट बदमाश' का सफलतापूर्वक मंचन हुआ। इसकी लेखिका थीं सुनीता अग्रवाल। जो रेडियो, टीवी यूट्यूब तथा थियेटर से काफी अरसे से जुड़ी हुई हैं। 'बजट बदमाश' नाटक में समाज व देश के उन मुद्दों को उठाया गया जिन्हें हम देखते और समझते तो हैं, लेकिन उनके खिलाफ आवाज़ उठाने की हिम्मत नहीं कर पाते। नाटक का आरंभ एक घटना ऐसी घटना से होता है जिसमें 'जागरुक' गांव में अस्पताल ले जाते हुए मोहना की गर्भवती पत्नी कजरी मर जाती है। क्योंकि आंधी तूफान बारिश में उसकी भैंस गाड़ी का पहिया मिट्टी में फंस जाता है जो की निकल ही नहीं पाता। गांव से अस्पताल जाने के लिए पांच किलोमीटर की पक्की सड़क बननी थी लेकिन पांच सौ मीटर की सड़क बनाके छोड़ दिया गया, जिससे कजरी को इस हादसे का शिकार होना पड़ता है। कजरी की मौत के गम में मोहना पागल हो जाता है और गांव वाले गुस्से में बजट ही चुरा लाते हैं। यह देखने के लिए कि इस बार गांव से अस्पताल जाने तक बनने वाली सड़क का बजट है कि नहीं। बजट चोरी होने से संसद में अफरा तफरी मच जाती है। उस ...
मसाला उत्पादकों से "शुद्ध से युद्ध"अभियान को सफल बनाने का आह्वान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० भारत के मसालों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान है और इसकी सुगंध सात समंदर पार तक पहुंच रही है और आज भारत से 60 प्रतिशत मसालों का निर्यात हो रहा है और इसका कारोबार 1.60 लाख करोड़ का है जो बढ़ कर 3.00 लाख करोड़ तक पहुंचने वाला है। जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मसाला उत्पादकों का आह्वान किया है कि वे प्रधानमंत्री के शुद्ध से युद्ध अभियान के अनुसरण में मसालों की गुणवत्ता और शुद्धता पर सर्वाधिक ध्यान दें क्योंकि यह सीधा जन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। मसालों में मिलावट का कोई स्थान नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे बड़ा जघन्य अपराध और कोई नही हो सकता। देवनानी जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में "ग्लोबल स्पाइस सम्मिट" में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समिट में देश-विदेश के विख्यात पांच सौ से अधिक मसाला उद्यमियों ने भाग लिया। मसाला उत्पादकों का यह उत्तरदायित्व होना चाहिए कि वे यह सुनिश्चित करे कि मसालों की गुणवत्ता इतनी अधिक उच्च स्तर की हो कि इनका उपयोग होने से जन स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हो सके। देवनानी ने कहा कि भारत के मसालों...
आईआईएम संबलपुर टॉप सीईओ, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ 9वीं विश्व-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० संबलपुर, भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक आईआईएम संबलपुर 9वीं विश्व-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। यह कॉन्फ्रेंस 21 से 24 जनवरी, के दौरान आयोजित की जाएगी। कॉन्फ्रेंस की थीम ‘एंटरप्रेन्योरियल इनोवेशन एंड डिजिटल गवर्नेंस फॉर इन्क्लूसिव एंड सस्टेनेबल ग्रोथ’ रखी गई है। इसमें सभी 21 आईआईएम के निदेशकों की भागीदारी होगी। भारत और दुनिया भर के सभी आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रीमियम प्रबंधन संस्थानों के प्रतिभागी भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान लगभग 1000 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उद्घाटन के साथ होगी। मुख्य वक्ता डेलॉइट साउथ एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी होंगे। आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने कहा, ‘‘9वीं विश्व-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य भारत और दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोगों को हाइब्रिड मोड में एक साथ आने और प्रबंधन विचार और अभ्यास के भविष्य के पाठ्यक्रम का पता लगा...
आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए हर कदम उठा रहा ग्रामीण कार्य विभाग
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० गया। ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी के मद्देनजर ग्रामीण कार्य विभाग, पटना के मुख्य अभियंता-1 खलीकुज्जमा की अध्यक्षता में बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति 2018, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत वर्तमान में आमंत्रित/प्रकाशित सभी निविदाओं के वृहद प्रचार-प्रसार एवं अधिकतम निविदाकारों की सहभागिता हेतु ग्रामीण कार्य विभाग, गया एवं औरंगाबाद अंचल के तत्वावधान में यहां बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता खलीकुज्जमा ने कहा कि बेहतर सड़क निर्माण से विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने समाज व देश के विकास में संवेदकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग से निकाली जा रहे निविदा में अधिक से अधिक संवेदकों की भागीदारी हो इसको लेकर विभाग की ओर से पहल की गयी है। उनके द्बारा कहा गया कि संवेदकों की संख्या अधिक रहने से निविदा अधिक निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। मुख्य अभियंता खलीकुज्जमा ने संवेदकों को बताया कि निवि...
अयोध्या में गूंजेंगे बेगम बतूल के भजन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० जयपुर ! भारत का सर्वोच्च महिला सम्मान प्राप्त राजस्थानी भजन एवं मांड गायिका बेगम बतूल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में गायन प्रस्तुत करने का बुलावा आया है। इस समारोह में बेगम बतूल सहित देश के प्रमुख भजन गायक अनूप जलोटा, आर रहमान, अनुराधा पौडवाल, हरिहरन शंकर महादेवन, सोनू निगम, कैलाश खेर, ऋचा शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। बेगम बतूल ने बताया की इस सुअवसर पर अयोध्या से गायन का न्योता आना सौभाग्य की बात है और यह एक अविस्मरणीय पल है। बेगम बतूल के साथ उनके बसंत ग्रुप के कलाकार अनवर हुसैन, दिलीप, साहिल, फैज़ान, नाजिम भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। बेगम बतूल यूरोप के टूर से लौटी है। उन्होंने फ्रांस स्विट्जरलैंड सहित यूरोप के कई देशों में कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इन्होंने पेरिस में आयोजित यूरोप के सबसे बड़े होली फेस्टिवल में 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों के सामने कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। हर साल प्रवासी भारतीयों की सबसे बड़ी संस्था जिओ और भारतीय दूतावास द्वारा पेरिस में आयोजित इस होली फेस्टिवल का...