अयोध्या में गूंजेंगे बेगम बतूल के भजन

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर ! भारत का सर्वोच्च महिला सम्मान प्राप्त राजस्थानी भजन एवं मांड गायिका बेगम बतूल को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में गायन प्रस्तुत करने का बुलावा आया है। इस समारोह में बेगम बतूल सहित देश के प्रमुख भजन गायक अनूप जलोटा, आर रहमान, अनुराधा पौडवाल, हरिहरन शंकर महादेवन, सोनू निगम, कैलाश खेर, ऋचा शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

बेगम बतूल ने बताया की इस सुअवसर पर अयोध्या से गायन का न्योता आना सौभाग्य की बात है और यह एक अविस्मरणीय पल है। बेगम बतूल के साथ उनके बसंत ग्रुप के कलाकार अनवर हुसैन, दिलीप, साहिल, फैज़ान, नाजिम भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। बेगम बतूल यूरोप के टूर से लौटी है। उन्होंने फ्रांस स्विट्जरलैंड सहित यूरोप के कई देशों में कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इन्होंने पेरिस में आयोजित यूरोप के सबसे बड़े होली फेस्टिवल में 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों के सामने कार्यक्रम प्रस्तुत किया था।

 हर साल प्रवासी भारतीयों की सबसे बड़ी संस्था जिओ और भारतीय दूतावास द्वारा पेरिस में आयोजित इस होली फेस्टिवल का शुभारंभ बेगम बतूल के द्वारा गाई गणेश वंदना से होता है। प्रवासी राजस्थानियों की सबसे बड़ी संस्था ग्लोबल इंडियन ऑर्गेनाइज़ेशन ने बेगम बतूल को अयोध्या कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड