संदेश

Delhi : लोकसभा सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों के नेताओं ने संविधान की प्र...

चित्र

राजस्थान के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। लोकसभा चुनाव पश्चात् राजस्थान में रिक्त हुये पाँच विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उप चुनाव की तैयारी हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति द्वारा ब्लॉक, मण्डल तथा बूथ कांग्रेस कमेटियों की बैठक ली क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया जायेगा व जमीनी स्तर पर संगठन का मतदाताओं से संवाद एवं जुड़ाव हेतु कार्य योजना बनाकर विधानसभा उप चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा तैयार की जायेगी । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनावों में पार्टी संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र में जमीनी स्तर तक सक्रियता बढ़ाने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु वरिष्ठ कांग्रेसजनों की चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।  समिति द्वारा अपने-अपने क्षेत्र...

लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सचिन अध्यक्ष और रजत सचिव निर्वाचित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की 2024-2025 की कार्यकारिणी का चयन हुआ | क्लब अध्यक्ष सीए रवि सोंखिया की अध्यक्षता में बैठक में नॉमिनेशन कमिटी के सीए आर पी विजय ने नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए सीए सचिन कुमार जैन, सेक्रेटरी पद के लिए सीए रजत चेतानी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सीए विनय जिंदल का नाम प्रस्तावित किया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सर्वसम्मति प्रदान की | लायंस क्लब जयपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स विश्व में केवल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का एकमात्र लायंस क्लब है जहा सभी सदस्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ही है |

गीता कांटेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।भगवदगीता हमे जीवन जीने का तरीका सिखाती है और साथ ही यह भी सन्देश देती है की जीवन में कैसे संतुलन रखा जाए| गीता हमे अपनी संस्कृति से जोडती है, हमारे देश के लोग अपनी संस्कृति से गहराई से जुडें इसी विचार के साथ हरे कृष्ण मूवमेंट हर वर्ष गीता कांटेस्ट का आयोजन करता है जिसमे पूरे भारत से लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं| हरे कृष्ण कल्चर केंद्र के सुधर्मा हाल में गीता कांटेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ| पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि थे ओमप्रकाश मोदी( चेयरमैन, ओके प्लस ग्रुप), कृष्ण भक्त साई गिरधर और शरद पाठक,हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर और मुंबई के अध्यक्ष अमितासन दास ।उन्होने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ उन्हें जीवन मे आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी श्री सिद्ध स्वरुप दास ने बताया की गीता कांटेस्ट 2023-24 के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने अन्दर के अर्जुन की खोज की | विजेताओं के नाम बताते हैं(  जूनियर केटेगरी) - नैतिक कुशवाहा (कक्षा पांचवी कैटेगरी), तन्मय सैनी(कक्षा छ कैटेगरी), रचना गुर्जर (कक्षा सात कैटेगरी...

अंत्योदय को साकार करने में एनजीओ एवं सिविल सोसायटी की अहम भूमिका - मुख्यमंत्री

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में एनजीओ एवं सिविल सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि एनजीओ तथा सिविल सोसायटी के सदस्य जमीनी स्तर पर काम कर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में एनजीओ, सिविल सोसायटी एवं उपभोक्ता फोरम प्रतिनिधियों से बजट पूर्व संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, शिक्षा, पोषण, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम करने का अनुभव होता है। इस बजट पूर्व चर्चा में प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें आगामी परिवर्तित बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। जनोन्मुखी बजट के लिए एनजीओ तथा सिविल सोसायटी की भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट को समावेशी एवं जनोन्मुखी रूप प्रदान किया जाए। इसके लिए ...

फोर्टी ने मुख्यमंत्री को सौंपे बजट सुझाव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर - राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र 10 जुलाई को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी प्रदेश का बजट पेश करेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों से बजट पर सुझाव लिए । इसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई और एसीएस वित्त अखिल अरोड़ा भी शामिल हुए। इसमें प्रदेशभर के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के साथ कर सलाहकारों ने भी भाग लिया। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) ने इस बैठक के लिए बजट कमेटी का गठन किया था। जिसके माध्यम से उद्योग और व्यापार के सभी सेक्‍टर से बजट पर व्यावहारिक सुझावों को संकलित कर बजट प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस कमेटी फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्‍यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष जगदीश सोमानी, उपाध्‍यक्ष सीए डॉ अभिषेक शर्मा,  जीएसटी कमेटी चेयरमैन सीए अक्षय जैन, मुख्‍य सचिव नरेश सिंघल और गिरधारी खंडेलवाल शामिल हैं। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि र...

एलीट प्रो बास्केटबॉल और एलीट विमेंस प्रो बास्केटबॉल द्वारा कॉलेजिएट लैम शोडाउन लीग शुरू

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : कोलकाता में कॉलेजिएट स्लैम शोडाउन (सीएसएस) का कोलकाता चरण शुरू हुआ, जिसमें बेहाला, कोलकाता में स्थित ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित सीजन में भाग लेने वाले 300 से अधिक बास्केटबॉल खिलाड़ियों की उम्मीद की जा रही है। यह चैंपियनशिप प्रतिभा और भविष्य में उभरते बास्केटबॉल सितारों के प्रदर्शन का गवाह बनने के लिए तैयार है, जिसमें भारत के पूर्वी क्षेत्र से विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एकत्र होंगे। इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए, एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रणव प्रभु ने कहा, "हम कोलकाता में कॉलेजिएट स्लैम शोडाउन का कोलकाता चरण शुरू करने के लिए अत्यधिक उत्साहित हैं। दक्षिण क्षेत्र में बहुत ही रोमांचक था और हम पहले से ही युवा सितारों में काफी संभावना देख रहे हैं। हम पेशेवर बास्केटबॉल की दिशा में उनकी यात्रा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" कॉलेजिएट स्लैम शोडाउन एक खुला बास्केटबॉल टूर्नामेंट है जिसका उद्देश्य युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर तक पहुंचने के...

सीएमए जयपुर चैप्टर में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर| दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउन्टेन्ट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर योगा ट्रेनर अनामिका कोठारी की गाइडेंस में जयपुर चैप्टर मैम्बर्स व स्टाफ ने बड़े उत्साह के साथ विविध योगा एक्सरसाइज भी की। इस अवसर पर चैप्टर के चेयरमैन सीएमए डॉ दीपक कुमार खंडेलवाल, वाइस चेयरमैन सीएमए संदीप चौहान,  सैक्रेटरी सीएमए पूर्णिमा गोयल, जोइंट सैक्रेटरी सीएमए दीप्तांशु पारीक, ट्रेजरार सीएमए हरेन्द्र कुमार पारीक व अन्य मैम्बर्स व स्टाफ उपस्थित रहे। अवसर पर ट्रांस वैलफेयर सोसाइटी द्वारा परिदों के लिए पेड़ों पर पानी के लिए परिंडे बांधे गए एवं इंस्टिट्यूट परिसर में पौधे लगाये गए साथ ही पौधे भी वितरित किये गये। फोर्टी वुमेन विंग की प्रेसिडेंट अलका गौड़ , आर्या कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ पूजा अग्रवाल एवं आर.जे. देवांगना भी उपस्थित थी।

रिलायंस फाउंडेशन ने "लेट्स मूव इंडिया" के जरिए 900 बच्चों के साथ ओलंपिक दिवस मनाया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित ओलंपिक दिवस पर 900 बच्चे आईओसी की "लेट्स मूव इंडिया" पहल के हिस्से के रूप में विशेष कार्निवल में शामिल हुए। मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क (RCP) में आयोजित इस कार्निवल में स्वयंसेवा और खेलों को बढ़ावा दिया गया। इस इवेंट में मुंबई भर के वंचित समुदायों के बच्चों को उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती जैसे ओलंपिक मूल्यों पर केंद्रित एक दिन मिला, जिसमें उन्होने मौज-मस्ती, खेल और शैक्षणिक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इस इवेंट का मुख्य आकर्षण छह बार के ओलंपियन शिवा केशवन के साथ मुलाकात वाला सेशन था। शिवा ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और इस दौरान उन्होंने उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती जैसे प्रमुख ओलंपिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। केशवन ने बच्चों के साथ एक विशेष "मूव एंड ग्रूव" सेशन में भी भाग लिया। इस इवेंट का उद्देश्य बच्चों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और इसके महत्व को पहचानने के लिए प्रेरित करना था।  इस पहल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के 200 से अधिक कर्मचारियों ने स्वेच्छा से भाग लिया। इसमें बास्केटबॉल, फुटबॉल...

मॉल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,योग के महत्व पर दिया गया जोर

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - द्वारका स्थित खरीदारी और मनोरंजन स्थल वेगस मॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया। योग से न केवल शरीर और मन स्वस्थ्य रहता है, बल्कि आयु को भी 100 साल तक ले जाया सकता है। उत्सव का नेतृत्व प्रतिष्ठित योग प्रशिक्षक रश्मी राय ने किया, जिन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं के माध्यम से मार्गदर्शन किया। शैलेश कुमार, एसडीएम, द्वारका ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में कई विजिटर्स शामिल हुए जिन्होंने योग के लाभों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। वेगस मॉल के उपाध्यक्ष रविंदर चौधरी ने लोगों की मौजूदगी को देखकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि हम इतने सफल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की मेजबानी करके रोमांचित हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा कार्यक्रम बनाना था जो न केवल योग के महत्व पर प्रकाश डाले बल्कि हमारे समुदाय को एक साथ लाए। हम कल्याण और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के अपने प्रय...