राजस्थान के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। लोकसभा चुनाव पश्चात् राजस्थान में रिक्त हुये पाँच विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उप चुनाव की तैयारी हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति द्वारा ब्लॉक, मण्डल तथा बूथ कांग्रेस कमेटियों की बैठक ली क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया जायेगा व जमीनी स्तर पर संगठन का मतदाताओं से संवाद एवं जुड़ाव हेतु कार्य योजना बनाकर विधानसभा उप चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु रूपरेखा तैयार की जायेगी ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनावों में पार्टी संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र में जमीनी स्तर तक सक्रियता बढ़ाने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु वरिष्ठ कांग्रेसजनों की चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

 समिति द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक, मण्डल तथा बूथ कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया जायेगा एवं संगठन की मजबूती व सक्रियता का फीडबैक लिया जाकर क्षेत्रीय मतदाताओं में संगठन की सक्रियता को बढ़ाने हेतु निर्देश प्रदान किये जायेंगे और चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु योजना तैयार की जायेगी ।

प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा गठित समिति निम्न प्रकार से है - विधानसभा क्षेत्र झुन्झुनूं हेतु गठित समिति में सांसद बृजेन्द्रसिंह ओला, महासचिव रामसिंह कस्वा, जिलाध्यक्ष दिनेश सूण्डा, विधायक मनोज मेघवाल को शामिल किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र दौसा हेतु गठित समिति में सांसद मुरारीलाल मीणा, महासचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, विधायक रफीक खान, विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा में सांसद हरीश मीणा, महासचिव प्रशांत शर्मा,

 जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, विधायक विकास चौधरी, विधानसभा क्षेत्र खींवसर में जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, विधायक डूंगरराम गेदर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी तथा विधानसभा क्षेत्र चौरासी में उपाध्यक्ष रतन देवासी, जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, विधायक पुष्करलाल डांगी, पूर्व विधायक रामलाल मीणा को शामिल किया गया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड