संदेश

सुपर रिच पर टैक्स लगे तभी समस्याओं का हल - प्रशांत भूषण

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली। सुपर रिच की संपत्ति पर समुचित टैक्स लगाने, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी करने, देशभर में सरकारी विभागों में खाली पदों को तत्काल भरने, हर व्यक्ति के सम्मानजनक जीवन की गारंटी करने के सवाल पर नई दिल्ली के गांधी पीस फाऊंडेशन में विगत तीन महीनों से पूरे देश में चलाए जा रहे रोजगार अधिकार अभियान के प्रथम चरण के समापन पर राष्ट्रीय सम्मेलन सह बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता टीना, डाक्टर संत प्रकाश, राजेश सचान, डीवाईएफआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, कर्नाटक के सरवन, अंकित भारद्वाज ने की। सम्मेलन सर्वसम्मति से इस निर्णय पर पहुंचा कि रोजगार का सवाल राजनीतिक अर्थनीति से जुड़ा हुआ है।  छात्रों - युवाओं के साथ समाज के बड़े हिस्से को बेरोजगारी का सवाल प्रभावित करता है। सम्मेलन यह मानता है कि देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। संसाधन जुटाए जा सकते हैं यदि बड़े पूंजी घरानों की सम्पत्ति पर समुचित टैक्स लगाया जाए और उचित अर्थनीति बने। इन संसाधनों से छात्रों व युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी होगी। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली,आंगनबाड़ी,आशा कार...

कांग्रेस पार्टी की सलूम्बर में विजय होगी : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहे जहॉं डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। डोटासरा ने जनसभा में उपस्थित विशाल जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि जनसभा में उपस्थित मतदाताओं के उत्साह से साबित हो गया है कि सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी विजय होकर विधानसभा पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में रघुवीर मीणा से चर्चा हुई थी, उन्होंने चुनाव लडऩे से इनकार करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनायेगी उसके साथ लगेंगे, क्योंकि अनेक दफा चुनाव लड़ चुके हैं और यदि अब जीत न पाए तो यह पार्टी के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा कि रघुवीर मीणा जैसे सच्चे कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता कम मिलते हैं जो खुद से ज्यादा पार्टी की सोचते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के समय भी रघुवीर मीणा से चर्चा हुई तो यह फीडबैक मिला था कि भारत आदिवासी पार्टी के लोग युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं और यदि सब ल...

इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव जीतकर आ रही है : पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर - सचिन पायलट ने कहा कि 11 महीने हो गए MOU नहीं दिखा रहे हैं. मैं चैलेंज करता हु क्या एमओयू हुआ दिखाओ। सरकार लगातार पेपर लीक के जरिए बड़े मगरमच्छ को पकड़ने की बात कर रही थी. 11 महीने की सरकार का कार्यकाल हो चुका है, कौन सा मगरमच्छ पकड़ा गया है. पायलट ने कहा कि यह चुनाव मात्र इसलिए हो रहा है, क्यू की यहां के विधायक सांसद बन गए हैं. यह चुनाव दो दलों का चुनाव है. मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्री भटक रहे हैं. जबकि वही कह रहे थे कि हमारा उम्मीदवार कमजोर है. । यदि कांग्रेस का प्रत्याशी कमजोर है तो क्यों भटक रहे हो आप सब। उन्होंने पूछा की खाद डीएपी के क्या हाल हैं ? जो वादे किए थे, पूरे नहीं किए. अब झोली भटकाये क्यों घूम रहे है. क्योंकि 10 महीने में काम नहीं किया. यहां अधिकारी हावी है.आगे कहा की इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव जीतकर आ रही है. उन्होंने कहा कि मैं अलग-अलग राज्यों में लगातार दौरे कर रहा हूं. हाल में केरल से आया हूं. वायनाड़ में कार्यकर्ताओं की समक्ष इस बात की चुनौती है कि प्रियंका गांधी 5 लाख वोटों से भी ज्यादा से जीतकर आए । पायलट ने यह भ...

देश भर से 54 विभूतियों को “समर्पण समाज गौरव 2024 “ और 20 युवा प्रतिभाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2024“ अवॉर्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।  समर्पण संस्था की ओर से त्रिवेणी नगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यु ऑडिटोरियम में आयोजित 9 वें राष्ट्र स्तरीय समर्पण समाज गौरव 2024 अवॉर्ड समारोह में देश भर से चयनित 54 विभूतियों को 15 श्रेणियों में “समर्पण समाज गौरव 2024 “ और 20 युवा प्रतिभाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2024 “ अवॉर्ड से उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.हरि सिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के एल बेरवाल ने कहा कि “ उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान से दूसरों को प्रेरणा मिलती है । समाज हित में समर्पण के भाव से कार्य करने पर ही जीवन सार्थक बनता है। बेरवाल ने कहा कि “ समर्पण का भाव भारतीय संस्कृति के मूल में समाहित है । इस भाव को और मज़बूत करने का प्रयास समर्पण संस्था कर रही है ।”इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे संस्था के कोषाध्यक्ष  राम अवतार नागरवाल व सुश्री सुवज्ञा माल्या ने उच्चारित करवाया । समर्पण संस्था की एक परिचयात्मक फ़िल्म (डॉक्यूमें...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का शुभारम्भ किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹ 87 करोड़ की कुल 6 योजनाओं का लोकार्पण किया। योजनाओं में स्पोर्टस कालेज रायपुर में 200 बेड का हॉस्टल, बहुउद्देशीय हॉल, बॉक्सिंग हॉल का उच्चीकरण, हरिद्वार में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, हरिद्वार स्टेडियम में दर्शक दिर्घा पार्किंग का निर्माण एंव परेड ग्राउण्ड खेल परिसर के अन्तर्गत रोलर स्केटिंग रिंग का निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेल से संबंधित उपकरणों पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने राज्य स्तरीय पिटठू प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। आगामी राष्ट्रीय खेलों हेतु नेशनल गेम्स उत्तराखंड वॉलंटियर पोर्टल का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस विशेष अवसर पर हम "राज्य युवा महोत्सव" का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये महोत्सव राज्य के युवाओं को अपनी रचनात्मकता, कला और खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्र...

किसानों के अधिकार के लिए हुए कार्यों से खींवसर का पूरे देश में नाम है : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा खींवसर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहे तथा खींवसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी के समर्थन में खींवसर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि तेजाजी महाराज की जन्मस्थली-कर्मस्थली खींवसर में सबके बीच उपस्थित होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मंचासीन सवाई सिंह चौधरी हमेशा से जनसेवा में जुटे रहे हैं।  उन्होंने कहा कि खेत-खलियानों में कृषि का कार्य कर रहे लोगों के साथ ही समस्त खींवसर वासियों की खुशहाली के लिए सदैव तत्परता के साथ उन्होंने कार्य किया है और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आज विधायक हरेन्द्र मिर्धा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक चेतन डूडी, विधायक मुकेश भाकर जिन्होंने अपने संघर्ष से नाम कमाया आज आप स...

आम्रपाली के राजीव अरोड़ा 'दीवाली मेयरल लाइट्स' से पुरस्कृत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।आम्रपाली म्यूजियम द्वारा यूएसए के ऑर्गेनाइजेशन 'कॉरपोरेट दिवाली डायवर्सिटी ग्रुप' के सहयोग से म्यूजियम परिसर में प्रतिष्ठित दीवाली मेयरल लाइट्स पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान आम्रपाली म्यूजियम के फाउंडर, राजीव अरोड़ा को भारतीय शिल्पकला और संस्कृति को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने के सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव अरोड़ा ने कहा कि "मैं यह सम्मान पाकर अभिभूत हूं। यह आम्रपाली में हम सभी के लिए बहुत गर्व और सौभाग्य की बात है। हमारे आभूषण और म्यूजियम दोनों ही मेरे सहयोगियों और सहकर्मियों की निष्ठा, कठिन परिश्रम, और समर्पण से बने हैं। हम आगे भी भारतीय कारीगरी और परंपरा की सुंदरता को बढ़ावा देने और हमारी धरोहर को जीवित रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।" उल्लेखनीय है कि राजीव अरोड़ा को यह पुरस्कार न्यू जर्सी के मेयर रवि भल्ला के ऑफिस द्वारा प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मेयर्स ऑफिस न्यू जर्सी/ न्यूयॉर्क के प्रतिनिधि; द कॉर्पोरेट दीवाली (टीसीडी) ट्रस्टी केली विंसेंट रोड्रिग्स; टीसीडी फाउंडर एवं प्रसिडेंट, मनीषा बेरीवाल...

माला माथुर स्मृति दिवस पर सखी ने प्रस्तुत किए भारतीय नारी के विभिन्न रूप

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। माला माथुर स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सखी' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रुति मंडल द्वारा माला माथुर की स्मृति में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय नारीत्व के विभिन्न रूपों को संगीत, नृत्य और कला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।'सखी' भारतीय नारीत्व की शक्ति में गहराई से निहित है, जो भारत माता की पवित्र भूमि और गंगा मां (गंगा नदी) के आध्यात्मिक पथ से प्रेरणा लेती है। यह कार्यक्रम भारतीय पौराणिक कथाओं, आध्यात्मिकता और रोजमर्रा की जिंदगी में मनाए जाने वाले नारीत्व के रूपों को श्रद्धांजलि देता है। दुर्गा (शक्ति), सरस्वती (ज्ञान), और लक्ष्मी (धन) की दिव्य ऊर्जाओं से निर्देशित, 'सखी' का उद्देश्य प्राचीन और आधुनिक भारतीय महिलाओं के साहस, अनुग्रह और शक्ति का उत्सव मनाना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका कौशिकी चक्रवर्ती अपनी भावपूर्ण गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कौशिकी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट साधक हैं और उनकी गायिकी में ठुमरी, दादरा, और खयाल का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। उ...

डब्लूटीएम लंदन के जरिए राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया : राकेश शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  वर्ष 2024 में जून तक, केवल यूनाइटेड किंगडम से 66,251 पर्यटक राजस्थान आए, जो यूरोपीय पर्यटकों में राज्य के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है साथ ही राजस्थान में पर्यटन के लिए आने वाले प्रमुख पचास देशों की सूची में यूरोप के प्रमुख 18 देश शामिल हैं। यह आंकडा दर्शाता है कि राजस्थान यूरोप के सैलानियों के बीच खासा प्रसिद्ध है। जयपुर। लंदन में आयोजित होने वाला वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) 8 नवंबर को समाप्त हो गया। राजस्थान पर्यटन की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय मार्ट में सशक्त भागीदारी की गई। डब्लूटीएम में राजस्थान पर्यटन का प्रतिनिधित्व अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा द्वारा किया गया। इस वैश्विक सम्मेलन के बारे में कहा कि राजस्थान को लेकर यूरोपिय ट्रेवल एजेंसियों व पर्यटकों में खासी उत्सुकता देखने को मिली, उन्होंने कहा कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और विविध पर्यटन अनुभवों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान, वैश्विक स्तर पर हमेशा से एक प्रमुख पर्यटन स्थल रहा है।  वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) लंदन में भागीदारी, राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने ...

आम आदमी पार्टी ने जयपुर में किया जनता हेल्पलाइन नम्बर जारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आम आदमी पार्टी जयपुर ज़िले ने जनता हेल्पलाइन नम्बर 8955220099 जारी कर पोस्टर विमोचन किया, इस अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल , जयपुर जिला अध्यक्ष अर्चित गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित दाधीच व मीडिया प्रभारी पवन देव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज जमीनी स्तर पर व्यवस्था बदलाव के लिए कार्य कर रही हैं आज आम आदमी पार्टी ही आम जनता की पार्टी हैं हमें पूर्ण विश्वास हैं इसी विश्वास के आधार पर ही आज जनता हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं जिसके माध्यम से आम व्यक्ति मात्र मिसकॉल देकर ही छोड़ दे,  आम आदमी पार्टी जयपुर की टीम उसी नंबर पर सम्पर्क कर व्यक्ति की शिकायत सुन कर संवैधानिक रूप से उसकी मदद करेगी. जयपुर जिला अध्यक्ष अर्चित गुप्ता ने कहा कि आगामी नगर - निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही हैं आज जयपुर जिले में आप कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहे हैं आज नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर भ्रस्टाचार का गढ़ बन चुका हैं जिससे आम आदमी त्रस्त हो चुका हैं और इस कुव्यवस्था में अपने को पीड़ित समझ रहा हैं जबकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में गलत हैं सिर्फ...