संदेश

Delhi : NTPC & Ministry of Electricity : Cabinet Minister Manohar Lal Kh...

चित्र

Varanasi : डेनमार्क से आये 60 सदस्यों का दल पहुंचा आदर्श गांव नागेपुर

चित्र

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आईआईटीएफ 2024 में 'इको-हाउस' का दौरा किया

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत,आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला ( आईआईटीएफ ) 2024 में विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी के मंडपों का दौरा किया। इस अवसर पर सचिव ( विद्युत ), विद्युत सीपीएसई के सीएमडी, विद्युत मंत्रालय और विद्युत क्षेत्र के सीपीएसई के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। विद्युत मंत्रालय आईआईटीएफ 2024 में विकसित भारत@2024 के लिए अपना विजन प्रस्तुत कर रहा है। विद्युत मंत्रालय का मंडप भारत के ऊर्जा परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक व्यापक अनुभव प्रदान करता है, जो एक टिकाऊ और विकसित भविष्य की दिशा में देश की प्रगति को रेखांकित करता है। यह मंडप अत्याधुनिक इंटरैक्टिव तकनीकों से सुसज्जित है, जिसमें वर्चुअल रियलिटी गेम, एक इंटरैक्टिव एलईडी ग्लोब, क्विज़ पैनल और टच-स्क्रीन ओएलईडी डिस्प्ले शामिल हैं, जो सभी आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। विद्युत मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले सीपीएसई हरित ऊर्जा, शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य और जीवन की सुगमता को बढ़ाने क...

देहरादून स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आम लोगों के लिए खुल जाएगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंच, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर, आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।  अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने, राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है।  परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी के लिए आशियाना परिसर में राष्ट्रपति सचिवालय में अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक मे उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। तय किया गया कि आम लोग परिसर के मुख्य भवन तक प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति आशियाना के साथ ही भारतीय सेना की 251 साल पुरानी रेजीमेंट पीबीजी के इतिहास और इसके 186 साल पुराने अस्तबल से रूवरू होने का भी मौका मिलेगा। लोग परिसर के खूबस...

डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आये 60 सदस्यों का दल पहुंचा आदर्श गांव नागेपुर

चित्र
० आशा पटेल ०   वाराणसी । डेनमार्क से आये 60 विदेशी छात्रों का दल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। लोक समिति आश्रम में आयोजित समारोह में लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर और ग्राम प्रधान मुकेश कुमार के नेतृत्व में लोक समिति कार्यकर्ताओं ने सभी मेहमानों को रूद्राक्ष की माला,अंगवस्त्र पहना कर और टीका लगाकर स्वागत किया । शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मेहमानों ने लोक समिति के ज़रिए नागेपुर के लोक समिति आश्रम,आशा सामाजिक विद्यालय, नन्दघर, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, अम्बेडकर पार्क और गांव मे बने शौचालय को देखा।  इस दौरान विदेशी सैलानी गांव की लड़कियों, महिलाओं और नवयुवकों से मिले। उन्होंने आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक और शैक्षणिक कार्य को भी समझा। उन्होंने गांव की लड़कियों और महिलाओं के साथ यूरोप व भारत में उनके शिक्षा और सामाजिक स्थिति पर खूब अनुभव बांटे। जब गांव की कई लड़कियों ने यह कहा कि वे कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती और अपनी पढ़ाई करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, उनका यह जबाब सुनकर वे बहुत उत्साहित हुए। मेहमानों...

महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त होंगी तभी समाज में समग्र परिवर्तन होगा : डॉ. सुनीता

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। परिष्कार कॉलेज आफ ग्लोबल एक्सीलेंस और प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में ‘’स्त्री विमर्श और साहित्य ‘’ विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी एवं कहानी पाठ का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि लेखिका और प्रखर आलोचक डॉ. सुनीता ने कहा कि स्त्री सशक्तिकरण के लिए चेतना और व्यवहार के स्तर पर विचार की जरूरत है। स्त्रियों को लेकर जब तक परिवार और समाज में चेतना नहीं आएगी तब तक स्त्री सशक्तिकरण संभव नहीं होगा। डॉ सुनीता ने कहा कि सशक्तिकरण का पहला कदम शिक्षा है। इसी से सर्वांगीण विकास होता है।  आज की लड़कियाँ हर क्षेत्र काम कर रही है। उन्हें मनुष्यत्ता के पक्ष में निर्णय के लिए जितना आवश्यक है उतना ही झुकना चाहिए। उन्होने कहा कि स्त्री सशक्तीकरण के लिए ज़रूरी है कि हम “पिंक फेमिनिज्म” से ऊपर उठकर “ग्रासरूट फेमिनिज्म” को अपनाएं। हमें केवल ग्लैमर और प्रतीकात्मकता से आगे बढ़कर वास्तविक समस्याओं को हल करने पर ध्यान देना होगा।  जब महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्त होंगी, तभी समाज में समग्र रूप से परिवर्तन होगा। स्त्री सशक्तीकरण का असली अर्थ तभी पूरा होता...

डंडिया जी की कलम में है सच को सच कहने की हिम्मत : कटारिया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मिलाप चंद डंडिया का अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल कटारिया रहे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अध्यक्षता की। जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणचंद्र छाबड़ा रहे। कार्यक्रम संयोजक सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने बताया कि 93 वर्षीय डंडिया के पत्रकारिता जीवन के अमृतोत्सव ( 75 वर्ष पूर्ण होने पर ) अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण किया। बजरंग सिंह शेखावत द्वारा हस्तलिखित सम्मान पत्र को डंडिया को समर्पित किया गया।  सम्मान पत्र का वाचन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र बोड़ा ने किया। बीबीसी के पूर्व भारत प्रमुख संजीव श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुभकामना संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र शर्मा हंस ने किया। इससे पूर्व पद्मश्री से अलंकृत उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन बंधुओं ने गणेश वंदना और मां शारदा की स्तुत...

Sonipat : O.P.Jindal Global University : भारत के पहले संविधान संग्रहालय ...

चित्र

ईज़मायट्रिप और बीएनजेड ग्रीन ने इको-फ्रेंडली ट्रैवेल को बढ़ावा देने के लिये साझेदारी की

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्‍ली : Ease My Trip ने बीएनजेड ग्रीन के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। बीएनजेड ग्रीन पर्यावरण के अनुकूल तकनीकी समाधान प्रदान करने में अग्रणी है। यह सहयोग इको-फ्रेंडली ट्रैवेल को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग के पर्यावरण पर असर को कम करने के लिये ईज़मायट्रिप की प्रतिबद्धता में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। इस साझेदारी के माध्‍यम से, ईज़मायट्रिप अपने बुकिंग प्‍लेटफॉर्म पर बीएनजेड ग्रीन के अत्‍याधुनिक एपीआई शामिल करेगा। यह ब्‍लॉकचेन पर आधारित कार्बन ऑफसेट प्रोग्राम को सिंक करने से होगा।  इसके द्वारा यात्री सीधे ईज़मायट्रिप से कार्बन क्रेडिट्स खरीद सकेंगे और उन्‍हें एक सुरक्षित ब्‍लॉकचेन पर स्‍टोर किये गये, सत्‍यापन के योग्‍य प्रमाणपत्र मिलेंगे। यूजर्स को कार्बन उत्‍सर्जन की गणनाएं भी वास्‍तविक समय में मिलेंगी और इससे उन्‍हें अपनी फ्लाइट के कार्बन फुटप्रिंट का पता चलेगा। बड़े नजरिये से देखा जाए, तो यह पहल ऐसे जिम्‍मेदार यात्री तैयार करने में मदद करेगी, जो पर्यावरण में अपना योगदान देने के लिये प्रतिबद्ध होंगे। ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने इस नई पहल...

बिहार के उपचुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप,चारों सीटों पर की जीत दर्ज

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पटना। बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों सीट अपने नाम कर लिया। इससे विपक्षी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। वहीं, पहली बार चुनाव मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की हवा निकल गई। उपचुनाव में मिली सभी चारों सीटों पर धमाकेदार जीत से एनडीए के नेता गदगद हैं। पार्टी दफ्तर में लगातार मिठाइयां बांटी गईं और पार्टी नेता खुशी जताते रहे। इस जीत से खुश एनडीए के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस उपचुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा। जिन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उनमें 2020 के चुनाव में सिर्फ एक इमामगंज सीट एनडीए के पास थी। जबकि तीन सीटों बेलागंज, रामगढ़ और तरारी पर महागठबंधन काबिज था। उस चुनाव में इमामगंज से हम के जीतनराम मांझी जीते थे। बेलागंज से राजद के सुरेन्द्र यादव और रामगढ़ से राजद के ही सुधाकर सिंह सिंह जीते थे। जबकि तरारी सीट पर माले के सुदामा प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। इन चारों विधायकों के 2024 क...