ईज़मायट्रिप और बीएनजेड ग्रीन ने इको-फ्रेंडली ट्रैवेल को बढ़ावा देने के लिये साझेदारी की

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्‍ली : Ease My Trip ने बीएनजेड ग्रीन के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। बीएनजेड ग्रीन पर्यावरण के अनुकूल तकनीकी समाधान प्रदान करने में अग्रणी है। यह सहयोग इको-फ्रेंडली ट्रैवेल को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग के पर्यावरण पर असर को कम करने के लिये ईज़मायट्रिप की प्रतिबद्धता में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। इस साझेदारी के माध्‍यम से, ईज़मायट्रिप अपने बुकिंग प्‍लेटफॉर्म पर बीएनजेड ग्रीन के अत्‍याधुनिक एपीआई शामिल करेगा। यह ब्‍लॉकचेन पर आधारित कार्बन ऑफसेट प्रोग्राम को सिंक करने से होगा। 

इसके द्वारा यात्री सीधे ईज़मायट्रिप से कार्बन क्रेडिट्स खरीद सकेंगे और उन्‍हें एक सुरक्षित ब्‍लॉकचेन पर स्‍टोर किये गये, सत्‍यापन के योग्‍य प्रमाणपत्र मिलेंगे। यूजर्स को कार्बन उत्‍सर्जन की गणनाएं भी वास्‍तविक समय में मिलेंगी और इससे उन्‍हें अपनी फ्लाइट के कार्बन फुटप्रिंट का पता चलेगा। बड़े नजरिये से देखा जाए, तो यह पहल ऐसे जिम्‍मेदार यात्री तैयार करने में मदद करेगी, जो पर्यावरण में अपना योगदान देने के लिये प्रतिबद्ध होंगे।

ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने इस नई पहल पर अपना उत्‍साह दिखाते हुए कहा, ‘’ईज़मायट्रिप में हम यात्रा के स्‍थायी विकल्‍पों को बढ़ावा देना अपनी जिम्‍मेदारी समझते हैं। बीएनजेड ग्रीन के साथ हमारी साझेदारी ऐसे अभिनव समाधानों की पेशकश के लिये बिलकुल हमारी सोच के मुताबिक है, जो ग्राहकों तथा पर्यावरण के लिये फायदेमंद हों। कार्बन फुटप्रिंट का पारदर्शी डेटा और ऑफसेट के आसान विकल्‍प देकर हम अपने यूजर्स को पर्यावरण के लिये सचेत होकर फैसले लेने के लिये सशक्‍त कर रहे हैं। इसमें उन्‍हें यात्रा के उम्‍दा अनुभवों से समझौता भी नहीं करना पड़ेगा।’’

बीएनजेड ग्रीन की को-फाउंडर डॉ. नेहा जैन ने कहा, ‘‘इस दूरदर्शी प्रोजेक्‍ट के लिये ईज़मायट्रिप के साथ गठजोड़ करते हुए हम उत्‍साहित हैं। उनके लोकप्रिय प्‍लेटफॉर्म पर अपने एपीआई को जोड़कर हम लाखों यूजर्स के लिये यात्रा के संवहनीय विकल्‍प लेकर आ रहे हैं। यह साझेदारी दिखाती है कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक सार्थक बदलाव के लिये टेक्‍नोलॉजी से किस तरह काम लिया जा सकता है।’’
ईज़मायट्रिप के प्‍लेटफॉर्म में बीएनजेड ग्रीन की टेक्‍नोलॉजी को शामिल करने से उम्‍मीद है कि यात्रा के संवहनीय समाधानों में ईज़मायट्रिप की अग्रणी स्थिति को बढ़ावा मिलेगा।

 इससे पर्यावरण के प्रति सचेत उपभोक्‍ताओं द्वारा यात्रा के पर्यावरण-हितैषी विकल्‍पों के लिये हो रही मांग भी पूरी होगी। ट्रैवेल इंडस्‍ट्री में लगातार विकास हो रहा है और ईज़मायट्रिप नवाचार करने तथा ऐसे समाधान देने के लिये प्रतिबद्ध है, जो आधुनिक यात्रियों की आवश्‍यकताएं पूरी करें और वैश्विक पर्यटन के लिए पर्यावरण की रक्षा करने वाले भविष्‍य में योगदान दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड