संदेश

Varanasi : उपवास पर बैठी मेधा पाटकर : कहा बुलडोजर न तो कानून है न कोर्ट ...

चित्र

सर्व सेवा संघ वाराणसी परिसर के ध्वस्तीकरण के विरोध में लखनऊ में धरना

चित्र
० आशा पटेल ०  लखनऊ । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , संत विनोबा , लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत को बचाने के लिए राजघाट , वाराणसी परिसर के सामने चल रहे " न्याय का दीप जलाएं -100 दिनी सत्याग्रह " के समर्थन में लखनऊ में गांधी भवन ( रेजीडेंसी के सामने ) स्थित गांधी प्रतिमा पर गांधी जनों एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा गांधी स्मारक निधि के सचिव लाल बहादुर राय के नेतृत्व में धरना दिया गया । राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात गांधी जी के प्रिय भजन का पाठ किया गया । सत्याग्रहियों को संबोधित करते हुए " गांधी जन " के संयोजक एवं सोशलिस्ट फाऊंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट राम किशोर ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार से झूठ , फर्जी और फरेबी तरीके से गांधी जी , संत विनोबा भावे , लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत को ध्वस्त किया है उसके विरोध में देश एवं विदेश के गांधी जन शांतिपूर्ण , अहिंसात्मक एवं संवैधानिक तरीके से अपना प्रतिरोध जारी रखेंगे । उन्होंने कहा कि हम गांधी जन अन्याय और जुर्म के खिलाफ न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे । गांधी स्म...

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के चौथे संस्करण का उद्घाटन

चित्र
० पूजा शर्मा ०  नयी दिल्ली - इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) 2024 का आयोजन 9-10 दिसंबर को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्‍सआई) द्वारा समर्थित, देश के बहु-हितधारक समुदाय द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य इंटरनेट गवर्नेंस के अहम पहलुओं का पता लगाना, सार्थक संवाद को बढ़ावा देना और वैश्विक डिजिटल परिदृश्य में भारत के नेतृत्व को उजागर करना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन की उपस्थिति में किया जाएगा।  “भारत के लिए इंटरनेट गवर्नेंस में नवाचार” थीम के तहत आयोजित किया जाएगा। यह फोरम डिजिटल डिवाइड को पाटने, ऑनलाइन माहौल में विश्वास और सुरक्षा बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और ये एक सुरक्षित, समावेशी और नैतिक रूप से इंटरनेट गवर्नेंस की ...

सत्याग्रह स्थल पर उपवास पर बैठी मेधा पाटकर : कहा बुलडोजर न तो कानून है न कोर्ट

चित्र
० आशा पटेल ०  वाराणसी ।  सत्याग्रह के 89 वें दिन उपवास पर नर्मदा बचाओ आंदोलन एवं जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय की नेत्री मैधा पाटकर उपवास पर बैठी । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मौजूराम सोनबोईर, नंदकुमार साहू, युवराज कुमार साहू एवं उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज भी उपवास पर बैठे है। सत्याग्रह स्थल पर संबोधित करते हुए मेधा पाटकर ने कहा कि बुलडोजर न तो कानून है, न कोर्ट है और न संविधान है। सर्व सेवा संघ के राजघाट परिसर को वाराणसी एवं नॉर्दर्न रेलवे द्वारा षडयंत्र पूर्वक कब्जा कर अधिकांश भवनों को ध्वस्त करने के खिलाफ तथा गांधी, विनोबा एवं जयप्रकाश की विरासत के पुनर्निर्माण के लिए विगत 11 सि तंबर से चल रहे 100 दिन के सत्याग्रह में सामाजिक आंदोलनो की प्रतिनिधि मेधा पाटकर भी शामिल हुई। उन्होंने उपवास रखकर अहिंसा, न्याय और जनमुखी विकास के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया। सत्याग्रह स्थल पर मेधा पाटकर ने कहा कि गांधी जी ने हमें सादगी से रहने का जीवन दर्शन दिया है। गांव में जल,जंगल, जमीन को बचाना है और उससे जो उपज मिले,अपनी आवश्यकताएं पूरी करना है। यही ग्राम स्वराज है ल...

‘राइजिंग राजस्थान’ में सेतु बना सीआईआई : मुख्यमंत्री

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ।  राज्य में पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों सत्तासर जिला-बीकानेर, बलारिया जिला-सवाई माधोपुर, जटलाव जिला-सवाई माधोपुर, रामसर जिला-बाड़मेर एवं राजास जिला-नागौर का नामकरण श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र कर इन्हें भूखंड आवंटन हेतु खोल दिया है। साथ ही 8 और औद्योगिक क्षेत्रों बिचुन-जयपुर, दुब्बी-बिदरखा-सवाई माधोपुर, चडुआल-आबूरोड, झाक-सेकेंड-जोधपुर, बबाई-झुंझुनूं, गणेश्वर-सीकर, पालरा विस्तार-अजमेर एवं रामनगर थोब-बालोतरा की स्थापना का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक समृद्धि की आधारशिला है। राजस्थान में मिनरल्स, प्राकृतिक गैस, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, ऑटोमोबाईल सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। शर्मा ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की नेशनल काउंसिल के सदस्यों को इंटरेक्शन के दौरान संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के आयोजन में सीआईआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही निवेशकों और राज्य सरकार के बीच एक ...

राज्यपाल ने दीपावली सजावट में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों का किया सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से आयोजित समारोह में दीपावली पर गुलाबी नगर की रोशनी और साजसज्जा में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाजारों एवं प्रतिष्ठानों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सबकी दीपावली में अपनी दीपावली मनाएं। जो असमर्थ हैं, उनके सहयोग के लिए कोई संगठन बने। गरीब और कमजोर कल्याण के साथ उनके यहां भी पर्व की रोशनी हो, ऐसी व्यवस्था सब मिलकर सुनिश्चित करें। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित हुए व्यावसायिक संस्थानों से प्रेरणा लेकर गुलाबी नगरी को स्वच्छ, सुंदर रखने के लिए सभी को कार्य करने का आह्वान किया।  बागडे ने कहा कि अपने लिए सभी कार्य करते हैं परन्तु जीवन की सार्थकता इसमें है कि हम दूसरों के सुख और संतोष के लिए भी कार्य करें। उन्होंने जयपुर को धर्म और अध्यात्म की छोटी काशी बताते हुए यहां सामूहिक रूप में उत्सवधर्मिता से त्योहार मनाने की परंपरा की सराहना भी की। उन्होंने वैश्य समाज को भामाशाह परम्परा से जुड़ा समाज बताते हुए कहा कि देश और राज्य की अर...

राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के फिल्मों की पहली लिस्ट जारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 11वां संस्करण, 1 से 5 फरवरी 2025 तक जोधपुर के INOX PVR, अंसल रॉयल प्लाजा और मेहरानगढ़ किले में आयोजित किया जाएगा। इस साल का फेस्टिवल "सिनेमास्थान - अ पैनोरमा ऑफ़ सिनेमा इन राजस्थान " थीम पर आधारित होगा इसके साथ ही, यह आयोजन RIFF की राजस्थान में सिनेमा को बढ़ावा देने की यात्रा के दस वर्षों का भी प्रतीक है। 11वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 की पहली सूची जारी की गई, जिसमें कुल 28 फिल्मों का चयन हुआ है, जिनमें 14 फीचर फिल्म और 14 नॉन-फीचर फिल्में शामिल हैं। फीचर फिल्म श्रेणी में मलयालम फीचर फिल्म रॉटन सोसाइटी (निर्देशक: एस एस जिष्णु देव, निर्माता: जिनू सेलिन, स्निहल राव), असमिया फीचर फिल्म शिकार (निर्देशक: देबांगकर बोरगोहेन, निर्माता: शैम भट्टाचार्य , मित्रा भट्टाचार्य ), पंजाबी फीचर फिल्म जहांकीला (निर्देशक: विक्की कदम, निर्माता: सतिंदर कौर), फ्रांसीसी-तमिल-इंग्लिश फीचर फिल्म रेटॉर अ पोंडीचेरी (निर्देशक: डॉ. रघुनाथ मानेट, निर्माता: रघुनाथ मानेट और डिडीयर बेलोक), कन्नड़ फीचर फिल्म सुमा द फ्लावर (निर्देशक: रश्मि ...

एम.एल. मेहता मेमोरियल ओरेशन में “वंचितों की सेवा” के प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एम.एल. मेहता की स्मृति में, एम.एल. मेहता फाउंडेशन ने एचसीएमआरआईपीए के साथ मिलकर एम.एल. मेहता मेमोरियल ओरेशन के 10वें संस्करण का आयोजन किया। यह ओरेशन बी.एस. मेहता ऑडिटोरियम में आयोजित “वंचितों की सेवा” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में वंचित समुदायों के जीवन में सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए समर्पित प्रमुख व्यक्तित्व, विचारक और परिवर्तन करने वाले लोग एक साथ आए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, डॉ. बृजमोहन भारद्वाज, संस्थापक, अपना घर आश्रम, भरतपुर और कुलदीप रांका, एसीएस, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार उपस्थित थे। परित्यक्त और निराश्रितों को देखभाल और आश्रय प्रदान करने की अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले, अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बृज मोहन भारद्वाज ने मुख्य भाषण दिया, जिसमें समाज के सबसे कमजोर सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सामूहिक जिम्मेदारी और करुणा के महत्व पर जोर दिया गया। उन्होंने “आज एम एल मेहता की 10 पुण्यस्मृति है जो आज टॉपिक पर रखी गई है, तू अनसर्व अंसार जो लोग ऐसे हैं, आराम में ह...

भारत का सबसे बड़ा फैशन कम्पटीशन LIVA मिस दिवा 2024 : एक नए अंदाज में

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : LIVA मिस दिवा 2024 ने युवतियों के लिए भारत की सबसे बड़ी फैशन टैलेंट हंट प्रतियोगिता की घोषणा की है। यह अपनी तरह का पहला आयोजन है जो कॉन्टेस्ट फैशन इंडस्ट्री में युवतियों की प्रतिभा को सम्मानित करने और उसे मंच देकर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित मंच के सहारे प्रतिभाशाली युवतियां अपनी स्किल, क्रिएटिविटी और जुनून को सभी के सामने पेश कर सकती हैं।   LIVA मिस दिवा 2024 उन युवतियों को मंच देगा जो आगे बढ़ने के लिए इच्छुक हैं और तीन अहम कैटगरी में खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।  ये तीन कैटगरी हैं : टॉप मॉडल (LIVA मिस दिवा सुपरानेशनल 2024), फैशन डिज़ाइनर (LIVA मिस दिवा फैशन डिज़ाइनर 2024) और फैशन कॉन्टेन्ट क्रिएटर (LIVA मिस दिवा कॉन्टेन्ट क्रिएटर 2024)। हर कैटगरी में भाग लेने वाली युवतियों को इंडस्ट्री के दिग्गज मेंटर करेंगे और इससे यह पक्का होगा कि सभी प्रतिभागियों को पूरा गाइडेंस और सपोर्ट मिले।  LIVA मिस दिवा 2024 सिर्फ़ एक कॉन्टेस्ट नहीं है, बल्कि यह फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री के क्षेत्र में महिलाओं को मजबूती ...

धर्म के नाम पर लड़ने वालों को प्रेम सन्देश पहुंचाने वाले "महायोगी" 13 दिसम्बर को आ रहे हैं

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : ईश्वर ने बड़े प्रेम से मानव जाति को बनाया है और इंसानों में वह अपने ही प्रेम की छवि तलाश करते हैं। लेकिन क्या इंसानों को धर्म, राजनीति के नाम पर इस बुरी तरह आपस में लड़ते-भिड़ते देखकर, ईश्वर खुश होता होगा? कदापि नहीं दोस्तों, परमेश्वर की पलकों में आज आंसू है। जिस दुनिया में लाखों लोग आज भी बेघर हैं, करोड़ों बच्चे सड़कों पर भूखे सोते हैं, उसी दुनिया में हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी धर्म एक दुसरे को अपना दुश्मन समझ रहे हैं। जातिवाद, रंगभेद, नस्लभेद चरम सीमा पर है। पड़ोसी देश युद्ध पर उतारू हैं। हर जगह अशांति, बम, मिसाइल और मौत का तांडव हो रहा है। ऐसे मे धरती के अंदर से क्रोध की ज्वालामुखी फूट रही है। हर ओर तबाही मची हुई है, कहीं सुनामी, कहीं महामारी, तो कहीं भूकंप, कहीं बाढ़। प्रकृति से छेड़छाड़ चरमसीमा पर है। कहीं पेड़ काटे जा रहे हैं तो कहीं पक्षियों और जानवरों को मारा जा रहा है, कहीं प्रदुषण का काला धुआं, तो कहीं वायरस का फैलाव इंसानों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। आज हर तरफ शैतानी ताक़तें सर उठाती ही जा रही है। इंसान भूल चूका है कि वह साक्षात ईश्वर का ही स्...