संदेश
हरियाणा इंटरनेशनल अकादमी में पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० कोलकाता : हरियाणा इंटरनेशनल अकादमी, राजारहाट,कोलकाता ने आयोजित अपने पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम की घोषणा की। हरियाणा शिक्षा केंद्र की पहली इकाई के रूप में एकेडमी ने नए परिवारों का स्वागत किया और उन्हें स्कूल के दर्शन, बुनियादी ढांचे और शैक्षिक दृष्टिकोण से परिचित कराया। यह एकेडमी नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक शैक्षिक सेवाएं प्रदान करती है और जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता के लिए आवेदन करने जा रही है। इस कदम से स्कूल के उच्च शैक्षिक मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से जाहिर होती है। इस अवसर पर स्कूल की टीम ने स्कूल के दृष्टिकोण, पाठ्यक्रम और दैनिक संचालन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में स्कूल के ट्रस्टीगण, चेयरमैन ट्रस्ट बोर्ड, सजन बंसल एवं चेयरमैन स्कूल मैनेजमेंट कमिटी प्रमोद कुमार गुप्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण किताबों और स्टेशनरी का वितरण था, जो स्कूल के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम माता-पिता और स्कूल के बीच खुले संवाद ...
राजस्थान गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग में नई शुरूआत : सीएम
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान से होने वाले कुल निर्यात की शीर्ष पांच वस्तुओं में शामिल वस्त्र उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। ‘फाइबर से फैशन तक’ विजन के साथ राज्य सरकार ने प्रदेश में ‘राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025’ लागू की है। यह नीति प्रदेश को आधुनिक टेक्सटाइल एवं अपैरल विनिर्माण के नये केन्द्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने के बाद बदलते वैश्विक परिदृश्य में राजस्थान के वस्त्र निर्यातकों के लिए यह नीति गेम चेंजर भी साबित होने जा रही है। राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025 में निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी शामिल किया गया है। साथ ही इस नीति में प्राकृतिक एवं कृत्रिम फाइबर के उत्पादन को बढ़ाने से लेकर तकनीकी टेक्सटाइल्स और वस्त्र विनिर्माण, हैण्डलूम, ऊन प्रसंस्करण, चमड़े के उत्पाद, फुटवियर जैसे संबंधित क्षेत्रों को भी समाहित किया गया है। इस नीति में टेक्सटाइल उद्यमियों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता, कुशल कार्यबल...
राजस्थान की बेटियों को जयपुर डेयरी की सौगात : ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिये सरस मायरा योजना का शुभारम्भ
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस जयपुर डेयरी) ने सामाजिक सरोकारों ऊर्जा संरक्षण, जैविक कचरे से घरेलू गैस उत्पादन और नये दुग्ध उत्पादों की लॉन्चिंग की है। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिये सरस मायरा योजना का शुभारम्भ किया जिसके तहत डेयरी से जुड़े प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को अधिकतम दो बेटियों की शादी में सरस डेयरी की ओर से 21 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मायरा योजना की शुरुआत के अवसर पर डेयरी से जुड़ी दो लाभार्थी महिला दुग्ध उत्पादकों को 21-21 हजार रु के चैक भेंट किये गये। फलैक्सी बायोगैस योजना का शुभारम्भ भी दो महिला दुग्ध उत्पादक लाभार्थियों को चैक वितरण के साथ किया गया। इस योजना के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों को जैविक कचरे से घरेलू गैस उत्पादन के लिये 5 हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा। योजना के अन्तर्गत हर माह औसतन 1.5 गैस सिलेण्डर जितनी गैस का उत्पादन होगा। इसी प्रकार ग्रीन ऐनर्जी उत्पादन के लिये रुफटॉप सोलर प्लान्ट योजना का भी शुभारम्भ किया गया। रुपटॉप सोलर प्लान्ट योजना के अन...
अपने आशियाने का सपना देखने वालों हेतु हाउसिंग बोर्ड लाया प्रोजेक्ट
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल जल्द ला रहा विभिन्न आय वर्गों के लिए जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, कोटा और हनुमानगढ़ में नई आवासीय योजना। राजस्थान आवासन मण्डल राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 अप्रैल और मई माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों—जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, कोटा और हनुमानगढ़ में विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ई डब्लू एस, एलआईजी, मध्यम आय वर्गों और उच्च आय वर्गों के परिवारों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसी के साथ ही अटरू, गजनपुरा,नैनवा , लाखेरी और धौलपुर में भी विभिन्न आवासीय योजना जल्द शुरू की जायेंगी । जैसलमेर तथा नीमराना के करीब शाजहानपुर में भी मण्डल जल्द नवीन आवासीय योजना शुरू करेगा जिसकी तैयारी चल रही है । इन योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर, हरित क्षेत्र, सामुदायिक भवन, पार्किंग और जल-संरक्षण जैसे प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे नागरिकों को संपूर्ण और संतुलित जीवनशैली प्राप्त हो सके।...
राजस्थान में नंद घर के साथ 20 लाख जीवन छूने का लक्ष्य
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० बाड़मेर : अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल नंद घर ने ए उपलब्धि हासिल की है, जिसमें 8,044 आँगनवाड़ियों को महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए आधुनिक केंद्रों में परिवर्तित किया गया है। थार रेगिस्तान के बाड़मेर से शुरू हुयी यह पहल अब भारत के 15 राज्यों में फैली हुई है और ग्रामीण विकास के प्रति वेदांता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नंद घर के माध्यम से अब तक 3 लाख से अधिक बच्चों और 2 लाख महिलाओं को प्रारंभिक बाल शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और कौशल विकास जैसी सुविधाओं का लाभ मिला है। नंद घर पारंपरिक आँगनवाड़ियों का आधुनिक रूप हैं, जो बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही यहाँ स्मार्ट शिक्षा उपकरण, इंटरएक्टिव ई-लर्निंग मॉड्यूल, बाला (BaLA) डिज़ाइन और स्मार्ट टीवी जैसी सुविधाएँ दी जाती हैं, ताकि 3-6 साल के बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जा सके। हर केंद्र में बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, बिजली, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ शौचालय की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इस प्रकार, नंद घरों में बच्चों को एक सुरक्षित और पोषणयुक्त माहौल मिलता है। शिक्षा के साथ-साथ, नंद घर कुपोषण के खिलाफ भी का...
मलाबार ग्रुप ने 7 राज्यों की 2,190 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली : मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की पैरेंट कंपनी मलाबार ग्रुप ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में 2,190 योग्य छात्राओं को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान कर शिक्षा के माध्यम से युवतियों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. लाभार्थियों में सात राज्यों- बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 73 स्कूलों की छात्राएं शामिल हैं. इससे देश के उत्तरी क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा दिए जाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का पता चलता है. इस कार्यक्रम में इन छात्राओं को कुल एक करोड़ 81 लाख 41 हजार रुपये (1,81,41,000) की छात्रवृत्ति प्रदान की गई. इससे ये छात्राएं बिना किसी आर्थिक दिक्कत के पढ़ाई-लिखाई से जुड़े अपने सपनों को पूरा कर पाएंगी. छात्रवृत्ति वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (कॉर्पोरेट मामलों; और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) हर्ष मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने सशक्तिकरण और सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा को एक शक्तिशाली माध्यम क...
भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश कार्यालय के अलावा सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होगा झंडातोलन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आनंद चौधरी ० नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली प्रदेश द्वारा सभी 14 संगठनात्मक जिला कार्यालयों में झंडातोलन एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिल्ली की राजनीति में अब तक जिन भी महानुभावों का योगदान रहा है, उन्हें पुष्पांजलि देकर एक सम्मान देने का काम किया जाएगा। पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में वीरेन्द्र सचदेवा सभी भाजपा सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारी पार्टी का झंडा फहराएंगे और उसके तदोपरांत पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम होगा। प्रदेश सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर पश्चिमी दिल्ली में, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शाहदरा में, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मयूर विहार में, संगठन महामंत्री पवन राणा नवीन शाहदरा में, सांसद मनोज तिवारी उत्तर पूर्व जिला में, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया उत्तर पश्चिम जिला में, सांसद कमलजीत सहरावत नजफगढ़ जिला में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली में सांसद बांसुरी स्वराज करोल बाग स्थित जिला कार्यालय में, प्रवीन खंडेलवाल चांदनी चौक जिला कार...
पेशेवरों को राजनीति में लाने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलोशिप कार्यक्रम’
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आनंद चौधरी ० नई दिल्ली,कांग्रेस ने युवा पेशेवरों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के नाम से फेलोशिप कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम’ के तहत हर वर्ष देश भर से 50 मिड-कैरियर पेशेवरों का चयन किया जाएगा, जो राजनीति के जरिए समाज में अपना योगदान देना चाहते हैं। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रोफेशनल्स कांग्रेस एवं डेटा एनालिटिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती ने यह घोषणा की। इस कार्यक्रम के बारे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, समय आ गया है कि भारत के सबसे प्रतिभाशाली लोग अपनी शक्ति राजनीति में लाएं। 'डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम' मध्य-करियर पेशेवरों के लिए हमारा आह्वान है कि सार्वजनिक जीवन में कदम रखें, ईमानदारी से नेतृत्व करें और एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण में मदद करें। पत्रकारों से बातचीत में प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि इस कार्यक्रम के त...
प्रेस क्लब कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी प्रतिनिधियों को प्रेस क्लब जीर्णोद्धार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव मुकेश चौधरी उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा एवं परमेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने पत्रकारों के लिए लागू आरजेएचएस के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रबन्ध कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को पिंकसिटी प्रेस क्लब जीर्णोद्धार, सोलर प्लांट एवं पत्रकार आवास योजना, अधिस्वीकरण सरलीकरण, पत्रकार सुरक्षा कानून, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों का संरक्षण एवं नई विज्ञापन नीति लागू करने का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की सभी समस्याओं को सुना और इसके निराकरण का आश्वासन भी दिया | साथ ही पिंकसिटी प्रेस क्लब जीर्णोध्हार एवं क्लब में सोलर प्लांट स्थापित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य मणिमाला शर्मा, ओमवीर भार्गव, दिनेश सैनी, दीप...