प्रेस क्लब कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रबन्ध कार्यकारिणी प्रतिनिधियों को प्रेस क्लब जीर्णोद्धार एवं पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव मुकेश चौधरी उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा एवं परमेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने पत्रकारों के लिए लागू आरजेएचएस के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रबन्ध कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को पिंकसिटी प्रेस क्लब जीर्णोद्धार, सोलर प्लांट एवं पत्रकार आवास योजना, अधिस्वीकरण सरलीकरण, पत्रकार सुरक्षा कानून, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों का संरक्षण एवं नई विज्ञापन नीति लागू करने का ज्ञापन सौंपा। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की सभी समस्याओं को सुना और इसके निराकरण का आश्वासन भी दिया | साथ ही पिंकसिटी प्रेस क्लब जीर्णोध्हार एवं क्लब में सोलर प्लांट स्थापित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य मणिमाला शर्मा, ओमवीर भार्गव, दिनेश सैनी, दीपक सैनी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनिता शर्मा, निखलेश शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर, विकास आर्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास