भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश कार्यालय के अलावा सभी 14 संगठनात्मक जिलों में होगा झंडातोलन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली प्रदेश द्वारा सभी 14 संगठनात्मक जिला कार्यालयों में झंडातोलन एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दिल्ली की राजनीति में अब तक जिन भी महानुभावों का योगदान रहा है, उन्हें पुष्पांजलि देकर एक सम्मान देने का काम किया जाएगा। पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में वीरेन्द्र सचदेवा सभी भाजपा सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारी पार्टी का झंडा फहराएंगे और उसके तदोपरांत पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम होगा।

 प्रदेश सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर पश्चिमी दिल्ली में, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शाहदरा में, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मयूर विहार में, संगठन महामंत्री पवन राणा नवीन शाहदरा में, सांसद मनोज तिवारी उत्तर पूर्व जिला में, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया उत्तर पश्चिम जिला में, सांसद कमलजीत सहरावत नजफगढ़ जिला में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली में सांसद बांसुरी स्वराज करोल बाग स्थित जिला कार्यालय में, प्रवीन खंडेलवाल चांदनी चौक जिला कार्यालय में, 

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल केशवपुरम जिला कार्यालय में, दिनेश प्रताप सिंह नई दिल्ली जिला कार्यालय में, सारिका जैन महरौली जिला कार्यालय में और नरेश वशिष्ठ बाहरी दिल्ली जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक आंदोलन का नाम है, न कि महज एक राजनीतिक दल जो राष्ट्रहित में पिछले 45 वर्षों से लगातार देश विरोधी ताकतों से लड़ने और देश को विकसित स्वरुप देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं, जो न केवल क्षेत्रीय स्तर पर, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपने विचार और दृष्टिकोण से पहचान बना रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड