संदेश

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | आईएफडब्ल्यूजे का आह्वान सिस्टम के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन,प्रशासन की आड़ में पत्रकारों पर हो रही कार्रवाइयों व झूठे मुकदमों के विरोध में प्रदेश भर से सैकड़ों पत्रकार राजधानी की सड़कों पर सेंट्रल पार्क गेट नम्बर 01 पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए | आईएफडब्ल्यूजे के पत्रकारों ने दिखाई अपनी ताकत अब अनिश्चितकालीन धरना शहीद स्मारक पर प्रारंभ हो गया है |  देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विशाल इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का पत्रकारों की आजिविका पर प्रशासन की आड़ में जेसलमेर में गत दिनों 20 साल से नियमित चल रहे रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाने और झूठे मुकदमों के खिलाफ सैकड़ों पत्रकार राजधानी जयपुर में एकत्रित हुए। आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठोड ने बताया की मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए पांच बजे के आश्वासन के बाद भी उन्हें प्रतीक्षा करवाई जा रही थी । यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का यह हाल है तो राजस्थान में सरकार की संवेदनशीलता को भली-भांति समझा जा सकता है। और दो घंटे बाद भी मुख्यमंत्री कार...

जयपुर में हुआ राजस्थान की प्रथम हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का उद्घाटन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में राजस्थान की प्रथम हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। यह पहल MGM हेल्थकेयर चेनई के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य राजस्थान सहित आसपास के राज्यों के गंभीर हृदय एवं फेफड़ा रोगियों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श, उन्नत जांच और ट्रांसप्लांट संबंधी इलाज उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रहे। कार्यक्रम में विधायक बहादुर सिंह कोली एवं बलवंत सिंह लिगरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। MGM हेल्थकेयर चेनई के विशेषज्ञ डॉ. के. आर. बालाकृष्णन ने बताया कि यह ओपीडी विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी जो एंड-स्टेज हार्ट फेल्योर, लंग फेल्योर, गंभीर कार्डियोमायोपैथी, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, सीओपीडी तथा अन्य जटिल हृदय एवं फेफड़ा रोगों से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सही विशेषज्ञ राय और ट्रांसप्लांट रेफरल कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि कई मामलों में मरीजों को समय पर सही मूल्यांकन, ट्रा...

राजू मंगोड़ीवाला बने 2026-27 के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट जैम एंड ज्वैलरी कमेटी के चेयरमैन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3056 द्वारा ज्वैलरी उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित नाम एवं समाजसेवी राजू मंगोड़ीवाला को वर्ष 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट जैम एंड ज्वैलरी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके द्वारा रत्न व्यवसाय एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन में दिए गए उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है। डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल अरुण बगड़िया ने बताया कि राजू मंगोड़ीवाला लंबे समय से ज्वैलरी उद्योग के विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कमेटी को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर एवं रत्न व्यवसायी अजय काला सहित अनेक प्रमुख जौहरियों एवं उद्योग से जुड़े व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ज्वैलरी इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां मिलेंगी तथा रोटरी के सेवा कार्यों को भी गति मिलेगी। राजू मंगोड़ीवाला की इस नियुक्ति को ज्वैलरी क्षेत्र में सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है, ...

महावीर जयंती पर लवाजमे के साथ निकलेगी शोभायात्रा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर.| गुलाबी नगरी में महावीर जयंती पर निकलेगी भगवान महावीर जयंती पर शोभा यात्रा | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च पर राजधानी में आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत मेल नजर आएगा। जियो और जीने दो के संदेश के साथ भक्ति, श्रद्धा और मानवता की सेवा का उत्सव मनाया जाएगा। शहर में शोभायात्रा निकलेगी व मुनि-संतों के सान्निध्य में होने वाली धर्मसभा के माध्यम से जन- जन को अहिंसा और करुणा का संदेश दिया जाएगा। जैन सभा अध्यक्ष सुभाष चंद जैन और महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए महोत्सव के तहत अब तक चार चरणों में 32 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जा चुके है। मुख्य संयोजक राजीव पाटनी के अनुसार पांचवें चरण में 30 मार्च के बीच 25 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। महोत्सव के तहत मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से शोभायात्रा रवाना होगी। प्रधान संयोजक अशोक जैन ने बताया कि इस बार यात्रा में 24 तीर्थंकरों के 24 रथ शामिल होंगे। इन रथों पर सजीव झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन और उनके सिद्धांतों का संदेश दिया...

ऑरा – द पावर ऑफ शी’ में 50 महिलाओं का सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक नेतृत्व को समर्पित समारोह “ऑरा – द पावर ऑफ शी” का आयोजन सेवा कुंज फाउंडेशन एवं नव्यान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मदन राठौर; विधायक, सिविल लाइंस, गोपाल शर्मा; बीजेपी प्रदेश मंत्री, एकता अग्रवाल एवं शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड के सागर और आस्था अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया।  नव्यान फाउंडेशन से ममता शर्मा एवं राजा यादव, तथा सेवा कुंज फाउंडेशन से शुभा गुप्ता एवं अर्चना पुरोहित के बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पद्मश्री सम्मानित गुलाबो; नीरू यादव ; अवनि लेखरा ; शबाना डागर ; माया टंडन ; लीला बोरडिया ; प्रियल गर्ग सहित कई नाम शामिल रहे, जिन्होंने अपने कार्य,  समर्पण एवं प्रतिभा के माध्यम से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। “ऑरा – द पावर ऑफ शी” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, संघर्ष ...

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स सोसाइटी की सीईओ माया ठाकुर के नेतृत्व में "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पहल के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस, जयपुर में आयोजित होगा,  जिसमें उद्यमियों, कारीगरों, MSMEs एवं SHG सदस्यों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में अर्चना सुराणा, फाउंडर एवं डायरेक्टर, आर्च कॉलेज, ऋतु नंदा, सेवानिवृत्त RAS, निदेशक (प्रशासन) तथा Ms. मेघा जैन, हेड कम्युनिकेशन की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर आर्टिजन डॉ. दीपक संकित, रिपुदमन स्वामी एवं विकास जैन द्वारा प्रदान किए गए, जो प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स, व्यवसाय विकास एवं विस्तार के अवसरों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन साबित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर पंजीकरण एवं संचालन, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर व्यवसाय विकास करना रहा। यह पहल ODOP के तहत जमीन...

सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग में विद्यार्थियों के लिए पाक कला मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेफ समीर गुप्ता ने छात्रों को मेक्सिकन व्यंजनों पर आधारित हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न मैक्सिकन व्यंजन बनाना सीखा तथा आधुनिक कुकिंग तकनीकों, प्रेजेंटेशन एवं प्लेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। शेफ समीर गुप्ता ने मेक्सिकन व्यंजनों में उपयोग होने वाले विभिन्न मसालों जैसे पप्रिका, ओरेगानो, क्यूमिन, चिली फ्लेक्स, स्मोक्ड पेपरिका आदि के उपयोग, उनके संतुलित मिश्रण तथा स्पाइस ब्लेंडिंग की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से मसालों के संतुलन, फ्लेवर प्रोफाइल और प्रेजेंटेशन की तकनीकों को भी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह गौर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के पाक कौशल को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता...

गैस की कमी के कारण पूरा देश परेशान है लोग लाईनों में लगे हुए है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में व्याप्त एलपीजी की कमी के कारण आमजन को हो रही परेशानी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी रित्विक मकवाना, एआईसीसी के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सचिव  धीरज गुर्जर, कांग्रेस विधायक, जिलाध्यक्ष, अग्रिम संगठनों तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व देश में महँगाई कम करने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, बेरोजगारी समाप्त करने और विदेश नीति सुदृढ़ करने का वादा किया था किन्तु आज देश किस जगह खड़ा है यह सोचने वाली बात है। प्रधानमंत्री ने 2014 में घोषणा की थी कि बीपीएल वर्ग की महिलाएं जो चूल्हे के धूएँ से परेशान है उन्हे...

सरकार के केन्द्र में राजस्थान की 8 करोड़ जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता में नहीं है : डॉ.रघु शर्मा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान में डबल इंजन सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो चुका है किन्तु भाजपा सरकार के केन्द्र में राजस्थान की 8 करोड़ जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता में नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में जमीनी स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया जाकर विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा तैयार किया गया था। साथ ही सभी को चिकित्सा मिल सके इस हेतु लोक-कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई थी।  राजस्थान जो देश का सबसे बड़ा राज्य है यहाँ कांग्रेस शासन के दौरान नि:शुल्क दवा योजना लागू की, नि:शुल्क जाँच योजना लागू की तथा कैशलेश 25 लाख रूपये तक के ईलाज की सुविधा प्रदान की गई थी, इन योजनाओं के आधार पर इस तरह की लोक-कल्याणकारी योजना लागू करने वाला राजस्थान प्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बना, यह कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का विजन था। उक्त विचार राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के हर कार्यकाल में नि:शुल्क दवा ...

समयबद्ध कार्य,नई आवासीय योजनाओं पर फोकस और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण ” आवासन मंडल अध्यक्ष ने दिए दिशा निर्देश

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने मंडल मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई आवासीय योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के चयन, भूमि उपलब्धता और क्रियान्वयन की प्रक्रिया को  सुव्यवस्थित एवं तेज करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आवासन मंडल की पहचान उत्कृष्ट निर्माण और भरोसे के साथ जुड़ी हुई है, जिसे हर हाल में बनाए रखना आवश्यक है। इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।  बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में आयुक्त डॉ...