महावीर जयंती पर लवाजमे के साथ निकलेगी शोभायात्रा

० आशा पटेल ० 
जयपुर.| गुलाबी नगरी में महावीर जयंती पर निकलेगी भगवान महावीर जयंती पर शोभा यात्रा | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च पर राजधानी में आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत मेल नजर आएगा। जियो और जीने दो के संदेश के साथ भक्ति, श्रद्धा और मानवता की सेवा का उत्सव मनाया जाएगा। शहर में शोभायात्रा निकलेगी व मुनि-संतों के सान्निध्य में होने वाली धर्मसभा के माध्यम से जन- जन को अहिंसा और करुणा का संदेश दिया जाएगा।
जैन सभा अध्यक्ष सुभाष चंद जैन और महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए महोत्सव के तहत अब तक चार चरणों में 32 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जा चुके है। मुख्य संयोजक राजीव पाटनी के अनुसार पांचवें चरण में 30 मार्च के बीच 25 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

महोत्सव के तहत मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से शोभायात्रा रवाना होगी। प्रधान संयोजक अशोक जैन ने बताया कि इस बार यात्रा में 24 तीर्थंकरों के 24 रथ शामिल होंगे। इन रथों पर सजीव झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन और उनके सिद्धांतों का संदेश दिया जाएगा।

रामलीला मैदान पहुंचकर शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगी । वहां आचार्य वर्धमान सागर और आचार्य प्रज्ञा सागर ससंघ के सान्निध्य में प्रवचन होंगे। उपाध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि धर्मसभा में कलशाभिषेक, शांतिधारा, ध्वजारोहण और स्मारिका विमोचन जैसे कई आयोजन भी होंगे।

राजस्थान जैन सभा, जयपुर की ओर से होने वाले इस महोत्सव के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। पदाधिकारियों ने 30 मार्च को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी रखी है । पूर्व में घोषित भूमि आवंटन संबंधी कार्रवाई को शीघ्र पूरा करने का आग्रह भी किया गया। चेतन जैन, भारतभूषण जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित